लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वॉलफ्रेम अल्फा

सूची वॉलफ्रेम अल्फा

वॉलफ्रेम अल्फा एक गणकीय ज्ञान (कंम्प्यूटेशनल नॉलेज) सर्च इंजन है। इसका प्रयोग सटीक और संक्षिप्त सूचना प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें गूगल की तरह एक जानकारी की मांग देने पर प्रतिक्रिया स्वरूप ढेरों परिणाम जालपृष्ठ नहीं दिखाई देते बल्कि संक्षिप्त व सटीक जानकारी प्राप्त होती है।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ जुलाई २०१०। अभिगमन तिथि:२५ जुलाई २०१० ये आधुनिक समय में अंतरजाल पर जानकारी प्राप्त करने का सरल माध्यम है। अंतरजाल पर किसी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सामान्त: किसी सर्च इंजन जैसे गूगल या ऐल्टाविस्टा आदि का प्रयोग किया जाता है। इन सर्च इंजनों पर किसी एक विषय से जुड़ी जानकारी ढूढ़ने पर बहुत-सी समान दिखने वाली व उस समय अनावश्यक सूचनाओं का भंडार भी खुल जाता है। ऐसे में कई बार सही जानकारी ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या के समाधान रूप में वॉलफ्रेम अल्फा का प्रयोग किया जा सकता है। इस जालस्थल की सबसे बड़ी विशेषता ये है की जब इसके सर्च बार में कोई शब्द अंकित करते हैं तो इसमें उस शब्द के अर्थ को अलग-अलग भागो में बांटा जाता है, जैसे एप्पल टाइप करने पर फ्रूट, कंपनी, सॉफ्टवेयर आदि के विकल्प आते हैं। तब उपरोक्ता को जो भी जानकारी चाहिए उसके विकल्प को चुनने पर वह सामने होती है। अभी तक ये हिन्दी भाषा में उपलब्ध नहीं है, किन्तु अंग्रेज़ी में अच्छा काम करता है। इस नवीन सर्च इंजन का प्रारूप और आकार ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर स्टीफन वॉलफ्रेम ने मार्च २००९ को तैयार किया था। इसको आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक रूप से १५ मई २००९ को लॉन्च किया गया। इस कंम्प्यूटेशनल नॉलेज सर्च इंजन को लॉन्च करने से पहले इसकी कार्यक्षमता की जांच की जा चुकी है। वैज्ञानिक एंड इंटरनेट एंटरप्रेन्योर नोव स्पीवेक द्वारा वॉलफ्रेम एल्फा की कार्यदक्षता का हर पहलू से निरीक्षण किया गया। पॉपुलर साइंस द्वारा इसे वर्ष २००९न के लिये सर्वोच्च कंप्यूटर इनोवेशन घोषित किया गया था। वॉलफ्रेम एल्फा साइट पर हर विषय से जुड़ी सही और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा पाकशास्त्र, सैर-सपाटे, संगीत, व्यापार, भौगोलिक व ऐतिहासिक आंकड़े जैसे विषयों के बारे में भी संक्षिप्त ज्ञान प्राप्त किया ज सकता है। इस जालस्थल में चिट्ठे (ब्लॉग), डाउनलोड, उदाहरण (एग्जैम्पल), समाचार (न्यूज) जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। वॉलफ्रेम एल्फा में विकिपीडिया की तरह किसी विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिलती, पर उस विषय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य आंकड़ों के रूप में मिल सकते हैं। इसको विकसित करने वाले डॉ॰ वॉलफ्रेम के अनुसार इसकी एक और विशेषता यह है कि इससे प्राप्त सूचनाओं की गुणवत्ता अधिक होगी। उपयोक्ताओं को उपलब्ध कराने से पहले विशेषज्ञों द्वारा सूचनाओं की जाँच की जाती है। उन्होंने इसके लिए एक हजार लोगों की टीम बनाई गई है। टीम में सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल करने का प्रयास किया गया है।। हिन्दी मीडिया.इन। १३ मई २००९ .

14 संबंधों: फल, भौतिक, मार्च, यूनाइटेड किंगडम, स्टीफन वॉलफ्रेम, सॉफ्टवेयर, वैज्ञानिक, वेबपेज, खोज इंजन, गूगल, कंपनी, अंतरजाल, १५ मई, २००९

फल

फल और सब्ज़ियाँ निषेचित, परिवर्तित एवं परिपक्व अंडाशय को फल कहते हैं। साधारणतः फल का निर्माण फूल के द्वारा होता है। फूल का स्त्री जननकोष अंडाशय निषेचन की प्रक्रिया द्वारा रूपान्तरित होकर फल का निर्माण करता है। कई पादप प्रजातियों में, फल के अंतर्गत पक्व अंडाशय के अतिरिक्त आसपास के ऊतक भी आते है। फल वह माध्यम है जिसके द्वारा पुष्पीय पादप अपने बीजों का प्रसार करते हैं, हालांकि सभी बीज फलों से नहीं आते। किसी एक परिभाषा द्वारा पादपों के फलों के बीच में पायी जाने वाली भारी विविधता की व्याख्या नहीं की जा सकती है। छद्मफल (झूठा फल, सहायक फल) जैसा शब्द, अंजीर जैसे फलों या उन पादप संरचनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जो फल जैसे दिखते तो है पर मूलत: उनकी उत्पप्ति किसी पुष्प या पुष्पों से नहीं होती। कुछ अनावृतबीजी, जैसे कि यूउ के मांसल बीजचोल फल सदृश होते है जबकि कुछ जुनिपरों के मांसल शंकु बेरी जैसे दिखते है। फल शब्द गलत रूप से कई शंकुधारी वृक्षों के बीज-युक्त मादा शंकुओं के लिए भी होता है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और फल · और देखें »

भौतिक

भौतिक अर्थात भौतिक तत्त्व संदर्भी। विज्ञान में भौतिक शब्द का तात्पर्य किसी पदार्थ या पर्यावरण के गुणों से होता है। विज्ञान की इस शाखा को भौतिक शास्त्र कहा जाता है। श्रेणी:भौतिकी.

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और भौतिक · और देखें »

मार्च

मार्च ग्रेगोरी कैलंडर का तीसरा महीना है। यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३१ होती है। मार्च के दूसरे गुरूवार को “विश्व किडनी दिवस” मनाया जाता है। 04 मार्च : – राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 08 मार्च : – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 13 मार्च : – नहीं धूम्रपान दिवस 15 मार्च : – विश्व उपभोक्ता अधिकार                                       दिवस 18 मार्च : – आयुध निर्माण दिवस 21 मार्च : – विश्व वन दिवस 22 मार्च : – विश्व जल दिवस / बिहार     दिवस 23 मार्च : – विश्व मौसम विज्ञान दिवस 24 मार्च : – विश्व तापेदिक / क्षयरोग दिवस 26 मार्च : – बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय दिवस 27 मार्च : – विश्व रंगमंच दिवस.

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और मार्च · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

स्टीफन वॉलफ्रेम

स्टीफन वॉल्फ्रेम (जन्म २९ अगस्त १९५९) एक ब्रिटिश भैतिकशास्त्री, सॉफ्टवेयर विकासकर्ता, गणितज्ञ, लेखक और व्यापारी हैं। इन्हें इनके कणीय भौतिकी, कॉस्मोलॉजी, सेलुलर ऑटोमेटा, कंप्यूटेश्नल कॉम्प्लेक्सिटी सिद्धांत, कंप्यूटर बीजगणित और वोलफ्रेम अल्फ़ा के लिये जाना जाता है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और स्टीफन वॉलफ्रेम · और देखें »

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और सॉफ्टवेयर · और देखें »

वैज्ञानिक

रूस शोधकर्ता नई पृथ्वी की खाड़ी में प्रयोगशाला अनुसंधान के लिए सामग्री इकट्ठा। कोई भी व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्ति के लिये विधिवत (systematic) रूप से कार्यरत हो उसे वैज्ञानिक (scientist) कहते हैं। किन्तु एक सीमित परिभाषा के अनुसार वैज्ञानिक विधि का अनुसरण करते हुए किसी क्षेत्र में ज्ञानार्जन करने वाले व्यक्ति को वैज्ञानिक कहते हैं। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और वैज्ञानिक · और देखें »

वेबपेज

जालपृष्ठ या वेबपेज (webpage) एक तरह का पन्ना या दस्तावेज होता है, जिसे इंटरनेट के जरिए हम आसानी से देख सकते हैं। इस तरह के वेब पन्नों में वेब कड़ियों का उपयोग किया जाता है, जिससे उसी वेबसाइट के अन्य पन्नों या किसी दूसरे वेबसाइट में भी जाया जा सकता है। कंप्यूटर या मोबाइल में इन वेब पन्नों को देखने के लिए वेब ब्राउजर का उपयोग किया जाता है। इनमें से कुछ दस्तावेजों की जानकारी को देखने के लिए फ्लैश या जावा का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि वर्तमान समय में बहुत कम वेबसाइट में ही फ्लैश और जावा की जरूरत होती है। इसे इंटरनेट द्वारा देखने के लिए उस फाइल का वेब सर्वर में होना आवश्यक है। इसके बिना भी यदि फाइल आपके कंप्यूटर में है तो आप उसे भी वेब ब्राउजर के माध्यम से देख सकते हैं। इस तरह के फाइल मुख्यतः.html में सहेजे जाते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य फारमैट होते हैं, जिसमें आप इस तरह के पन्नों को सहेज सकते हैं। लेकिन कुछ प्रारूप या फारमैट हेतु सर्वर की आवश्यकता होती है। इनमें php, aspx, jsp आदि आते हैं। इस तरह के फाइल सर्वर द्वारा खोलने पर हर बार निर्मित होते हैं। हर वेब पन्ने का एक अलग पता होता है, जिसे इंटरनेट पता या यूआरएल कहते हैं। इनके सामने एचटीटीपी लिखा होता है, जो दर्शाता है कि आप इंटरनेट प्रोटोकॉल द्वारा वेब पन्ना देख रहे हैं। इसमें एक सुरक्षित इंटरनेट प्रोटोकॉल भी है, जिसे एचटीटीपीएस द्वारा दिखाया जाता है। ऐसे पन्नों को खोलते समय इंटरनेट पते के सामने https:// लिखा आ जाता है। सुरक्षित इंटरनेट प्रोटोकॉल का उपयोग मुख्यतः इंटरनेट द्वारा पैसों के लेनदेन में या किसी सुरक्षित जानकारी के आदान प्रदान में उपयोग किया जाता है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और वेबपेज · और देखें »

खोज इंजन

ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम खोजी इंजन (search engine) कहलाते हैं जो किसी कम्प्यूटर सिस्टम पर भण्डारित सूचना में से वांछित सूचना को ढूढ निकालते हैं। ये इंजन प्राप्त परिणामों को प्रायः एक सूची के रूप में प्रस्तुत करते हैं जिससे वांछित सूचना की प्रकृति और उसकी स्थिति का पता चलता है। खोजी इंजन किसी सूचना तक अपेक्षाकृत बहुत कम समय में पहुँचने में हमारी सहायता करते हैं। वे 'सूचना ओवरलोड' से भी हमे बचाते हैं। खोजी इंजन का सबसे प्रचलित रूप 'वेब खोजी इंजन' है जो वर्ल्ड वाइड वेब पर सूचना खोजने के लिये प्रयुक्त होता है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और खोज इंजन · और देखें »

गूगल

यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, देखें। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी॰एच॰डी॰ के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस" के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था— "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)"। सन् 2006 से कम्पनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सौफ़्ट्वेयर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्युटर के उत्पादक सोफ़्ट्वेयर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ गूगल क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिती गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सेंसरशिप शामिल हैं, से हुई है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और गूगल · और देखें »

कंपनी

समवाय या कंपनी (Company), व्यापारिक संगठन का एक रूप है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कंपनी एक निगम होता है- जिसका आशय एक संघ, संगठन, भागीदारी से हो सकता है और ये एक औद्योगिक उद्देश्य से जुड़ी होनी चाहिये। 'कम्पनी' शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ 'साथ-साथ' है। प्रारम्भ में कम्पनी, ऐसे व्यक्तियों के संघ को कहा जाता था जो अपना खाना साथ-साथ खाते थे। इस खाने पर व्यवसाय की बातें भी होती थी। आजकल कम्पनियों का आशय ऐसे संघ से हो गया जिसमें संयुक्त पूंजी होती है। कम्पनी का आशय कम्पनी अधिनियम के अधीन निर्मित एक 'कृत्रिम व्यक्ति' से है, जिसका अपने सदस्यों से पृथक अस्तित्व एवं अविच्छिन्न उत्तराधिकार होता है। साधारणतः ऐसी कम्पनी का निर्माण किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए होता है और जिसकी एक सार्वमुद्रा (common seal) होती है। गौरव श्याम शुक्ल के अनुसार, .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और कंपनी · और देखें »

अंतरजाल

अंतरजाल का आंशिक मैप, १५ जनवरी २००५। प्रत्येक पंक्ति को दो नोड्स के बीच खींचा जाता है, आईपी पते जोड़ने से। रेखा की लंबाई नोड्स के बीच समय की देरी (पिंग) को दर्शाती है मानचित्र २००५ में डेटा संग्रह के लिए उपलब्ध कक्षा सी नेटवर्क के ३०% से कम का प्रतिनिधित्व करता है। रेखा रंग आरएफसी १९१८ के अनुसार उसके स्थान से मेल खाती है। अंतरजाल (इंटरनेट) (Internet आई पी ए: ɪntəˌnɛt) विष्व में डिवाइसों को लिंक करने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल सूट (टीसीपी / आईपी) का उपयोग करने वाले इंटरकनेक्टेड कंप्यूटर नेटवर्क की वैश्विक प्रणाली है। यह नेटवर्क का एक नेटवर्क है जिसमें निजी, सार्वजनिक, शैक्षिक, व्यवसाय और वैश्विक नेटवर्क के सरकारी नेटवर्क शामिल हैं, जो कि इलेक्ट्रॉनिक, वायरलेस, और ऑप्टिकल नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियों की व्यापक श्रेणी से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट में सूचना संसाधनों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है, जैसे इंटर लिंक किए गए हाइपरटेक्स्ट दस्तावेज़ और वर्ल्ड वाइड वेब (डबल्युडबल्युडबल्यु), इलेक्ट्रॉनिक मेल, टेलीफ़ोनी और फ़ाइल साझाकरण के अनुप्रयोग। १९६० के दशक में इंटरनेट नेटवर्क की उत्पत्ति संयुक्त राज्य संघीय सरकार द्वारा कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से मज़बूत, गलती-सहिष्णु संचार के निर्माण के लिए शुरू की गई थी। १९९० के शुरुआती दिनों में वाणिज्यिक नेटवर्क और उद्यमों को जोड़ने से आधुनिक इंटरनेट पर संक्रमण की शुरुआत हुई, और तेजी से वृद्धि के कारण संस्थागत, व्यक्तिगत और मोबाइल कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े थे। २००० के दशक के अंत तक, इसकी सेवाओं और प्रौद्योगिकियों को रोजमर्रा की जिंदगी के लगभग हर पहलू में शामिल किया गया था। टेलीफ़ोनी, रेडियो, टेलीविज़न, पेपर मेल और अखबारों सहित अधिकांश पारंपरिक संचार मीडिया, ईमेल द्वारा पुनर्निर्मित, पुनर्निर्धारित, या इंटरनेट से दूर किए जाने वाले ईमेल सेवाओं, इंटरनेट टेलीफ़ोनी, इंटरनेट टेलीविजन, ऑनलाइन संगीत, डिजिटल समाचार पत्र, और वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइटें अखबार, पुस्तक, और अन्य प्रिंट प्रकाशन वेबसाइट प्रौद्योगिकी के अनुकूल हैं, या ब्लॉगिंग, वेब फ़ीड्स और ऑनलाइन समाचार एग्रीगेटर्स में पुन: स्थापित किए जा रहे हैं। इंटरनेट ने त्वरित मैसेजिंग, इंटरनेट फ़ौरम और सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से व्यक्तिगत इंटरैक्शन के नए रूपों को सक्षम और त्वरित किया है। ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि यह कंपनियों को एक बड़े बाजार की सेवा या पूरी तरह से ऑनलाइन वस्तुओं और सेवाओं को बेचने के लिए अपनी "ईंट और मोर्टार" उपस्थिति बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इंटरनेट पर व्यापार से व्यापार और वित्तीय सेवाओं को पूरे उद्योगों में आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। इंटरनेट का उपयोग या उपयोग के लिए तकनीकी कार्यान्वयन या नीतियों में कोई केंद्रीकृत शासन नहीं है; प्रत्येक घटक नेटवर्क अपनी नीतियाँ निर्धारित करता है। इंटरनेट, इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आए पी एड्रेस), स्पेस और डोमेन नेम सिस्टम (डी एन एस) में दो प्रमुख नाम रिक्त स्थान की केवल अति परिभाषा परिभाषाएँ एक रखरखाव संगठन, इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नाम और नंबर (आए सी ए एन एन)। मुख्य प्रोटोकॉल के तकनीकी आधारभूत और मानकीकरण, इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फ़ोर्स (आए ई टी एफ़) की एक गतिविधि है, जो कि किसी भी गैर-लाभप्रद संगठन के साथ संबद्ध अंतरराष्ट्रीय सहभागी हैं, जो किसी को भी तकनीकी विशेषज्ञता में योगदान दे सकते हैं। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और अंतरजाल · और देखें »

१५ मई

15 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 135वॉ (लीप वर्ष मे 136 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 230 दिन बाकी है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और १५ मई · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: वॉलफ्रेम अल्फा और २००९ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वॉलफ्रेम अल्फ़ा, वोलफ्रेम अल्फा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »