लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वैलेंसियाई समुदाय

सूची वैलेंसियाई समुदाय

वैलेंसिया, वैलेंसियाई समुदाय, वैलेंसिया की भूमि, या वैलेंसिया क्षेत्र स्पेन का एक स्वायत्तशासी समुदाय है, जो राजशाही के पूर्व में स्थित है। इस समुदाय क्षेत्र की जजसंख्या है ४७ लाख और यहाँ की राजधानी और सबसे बड़ा महानगर है, वैलेंसिया, जिसकी जनसंख्या है ८ लाख। वैलेंसिया, वैलेंसिया प्रांत की भी राजधानी है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है एलिसांट, जनसंख्या ३.२ लाख और यह एलिसांट प्रांत की राजधानी है। एल्ची नगर, जनसंख्या २.१५, एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। कैस्टिलन, जनसंख्या १.७ लाख, कैस्टिलन प्रांत की राजधानी है। .

5 संबंधों: एलिसाण्ट प्रान्त, स्पेन, स्पेनी भाषा, स्पेनी स्वायत्त समुदाय, १० अप्रैल

एलिसाण्ट प्रान्त

एलिसांट प्रान्त (स्पेनी: Alicante) स्पेन का पाँचवा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसकी कुल जनसंख्या १७,५०,००० है और यह वैलेंसियाई समुदाय में दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। यह भूमध्यसागर तट से लगते स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसकी राजधानी एलिसाण्ट है, जो एक बन्दरगाह नगर/कस्बा है। यह एक वाणिज्यिक नगर है और यहाँ सन्त बारब्रा कैसल जैसे स्मारक हैं। अन्य प्रमुख नगर है एल्ची (Elche), जिसकी जनसंख्या २,१५,००० है। यहाँ खजूर के बहुत से वृक्ष हैं और यहाँ का प्रमुख उद्योग है जूता-उद्योग; टोर्‍रीविएजा (Torrevieja), जनसंख्या एक लाख, यह एक पर्यटक केन्द्र है और यहाँ विश्व प्रसिद्ध हबानेरास प्रतियोगिता आयोजित होती है; ओरिहुएला (Orihuela), जनसंख्या ७५,०००, प्रमुख कृषि केन्द्र; बेनिडोर्म (Benidorm), जनसंख्या ६७,०००, भूमध्यसागरीय क्षेत्र का मैनहट्टन; एल्कोय (Alcoy), जनसंख्या ६०,०००, वस्त्रोद्योग केन्द्र और एल्डा (Elda), जनसंख्या ५५,०००, जूता उद्योग। यहाँ की सबसे प्रमुख नदी सिगूरा (Segura) है, जो दक्षिणी भाग में बहती है और एलिसाण्ट, एल्ची, टोर्‍रीविएजा, ओरिहुएला और अन्य नगरों को जल उपलब्ध कराती है। अन्य नदियाँ हैं: विनालोपो (Vinalopo), सेर्पिस (Serpis), एमाडोरियो (Amadorio), भेड़ों की घाटी (Rambla de las Ovejas) और मोन्नीग्र (Monnegre)। सबसे बड़ा पहाड़ एटाना (Aitana) है और अन्य पर्वत हैं मारियोला (Mariola), पुइग बैल्ल (Puig Bell), मैग्मो (Maigmo) और एलिसांट के निकट गोल्ड हैड (Gold Head)। तटीय क्षेत्रों पर बहुत से द्वीप हैं, जिनमें प्रमुख है, टाबार्का (Tabarca) और एक अन्य है, बेनिडोर्म द्वीप (Benidorm island)। इस प्रान्त की प्रमुख आर्थिक गतिविधियाँ हैं, पर्यटन, उद्योग (जूता, कालीन, खेल-सामग्री, गुड़िया, वस्त्र) और लाभवार फलों जैसे सन्तरे, नीम्बू, टमाटर, बादाम, मदिरा आदि की आधुनिक खेती। यहाँ के दो प्रमुख विश्वविद्यालय हैं: एलिसाण्ट विश्वविद्यालय और माइकल हर्नान्डेज़ विश्वविद्यालय .

नई!!: वैलेंसियाई समुदाय और एलिसाण्ट प्रान्त · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: वैलेंसियाई समुदाय और स्पेन · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: वैलेंसियाई समुदाय और स्पेनी भाषा · और देखें »

स्पेनी स्वायत्त समुदाय

स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: Comunidad Autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं। स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन। स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची.

नई!!: वैलेंसियाई समुदाय और स्पेनी स्वायत्त समुदाय · और देखें »

१० अप्रैल

10 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 100वॉ (लीप वर्ष मे 101 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 265 दिन बाकी है। .

नई!!: वैलेंसियाई समुदाय और १० अप्रैल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »