लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

सूची वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दृष्य वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IATA: YVR, ICAO: CYVR) कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया के रिचमण्ड के सी आइलैण्ड में स्थित है। यह वैंकूवर के डाउनटाउन से लगभग १२ किमी दूर है। २०१४ में, विमानों के आवागमन की दृष्टि से यह कनाडा का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा था। यहाँ से एशिया, यूरोप, ओसीनिया, संयुक्त राष्ट्र, मैक्सिको तथा कनाडा के अन्य स्थानों की सीधी उड़ाने उपलब्ध हैं। श्रेणी:कनाडा के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे.

7 संबंधों: एशिया, ब्रिटिश कोलम्बिया, मेक्सिको, यूरोप, संयुक्त राष्ट्र, वैंकूवर, कनाडा

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और एशिया · और देखें »

ब्रिटिश कोलम्बिया

कनाडा में ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त की स्थिति। ब्रिटिश कोलम्बिया, (अंग्रेज़ी: British Columbia, फ्राँसीसी: a Colombie-Britannique) कनाडा का एक प्रान्त है जो कनाडा के प्रशान्त महासागर से लगते पश्चिमी तट पर स्थित है। यह कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसका क्षेत्रफल ९,४४,७३५ वर्ग किमी है। २००६ की जनगणना के अनुसार इस प्रान्त की कुल जनसंख्या ४१,१३,४८७ थी। इस प्रान्त की राजधानी विक्टोरिया है और राज्य का सबसे बड़ा नगर वैंकूवर है। इसी नगर में ब्रिटिश कोलम्बिया की लगभग आधी जनसंख्या निवास करती है (२० लाख)। अन्य बड़े नगर हैं: केलोव्ना, अबोट्स्फोर्ड, कैम्लूप्स, नानाइमो और प्रिन्स जॉर्ज। इस प्रान्त के बड़े उद्योग हैं: वानिकी, पर्यटन, खनन और मछलीपालन। यह प्रान्त १९७१ में कनाडा से जुड़ा। इस प्रान्त की सीमांकन को लेकर कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ असहमति थी। दक्षिणी सीमा ४९वें समानान्तर पर स्थित है, जैसा ऑरेगन सन्धि में स्वीकृत किया गया था जो १८४६ में हुई थी। सान जुआन द्वीपों और अलास्का की सीमा से भी कुछ विवाद थे, पर वह सुलझा लिए गए। इस प्रान्त के प्रमुख गॉर्डन कैम्पबेल हैं और वे लिब्रल पार्टी के नेता हैं। २०१० के शीतकालीन ओलम्पिक खेल इस प्रान्त के सबसे बड़े नगर वैंकूवर में आयोजित किए जाएंगे। स्कींग प्रतियोगिताएँ व्हिस्लर में आयोजित होंगी जो एक विश्व-प्रसिद्ध स्कींग स्थान है। .

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और ब्रिटिश कोलम्बिया · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और मेक्सिको · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और यूरोप · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

वैंकूवर

वैंकूवर (Vancouver) ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में समुद्री किनारे पर स्थित एक शहर है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार शहर में ६०३,००० लोग रहते है जो इसे कनाडा का आठवां सबसे बड़ा शहर बनाते है। इसके शहरी इलाके में २३ लाख लोग रहते है जो इसे देश का तिसरा सबसे अधिक आबादी वाला और पश्चिमी कनाडा का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनाते है। ५,२४९ वर्ग किलोमीटर में फैला वैकूवर का शहर कनेडियाई मुंसीपाल्टी का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला शहर है जहां ५,००० से अधिक लोग रहते है। यह भाषा व वंश में अनेकता के अनुसार कनाडा का सबसे बड़ा शहर है जहां ५३% लोग ऐसे है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। गैसटाउन नाम की बस्ती हैस्टिंग मिल नाम की लकड़ी काटने वाली मिल के आस-पास बस गई जिसका निर्माण १८६७ में किया गया था। बढ़ कर यह ग्रेनविली कहलाने लगी और १८८६ में इसका नाम "वैंकूवर" करके इसे शहर के रूप में शामिल कर लिया गया। वैंकूवर और बर्नाबी में स्थित कई बड़े फ़िल्म निर्माण स्टूडियो ने मेट्रो वैंकूवर को उत्तरी अमेरिका का लॉस एंजिलिस और न्यू यॉर्क शहर के बाद का तिसरा सबसे बड़ा फ़िल्म निर्माण क्षेत्र बना दिया है जिसके चलते इसे उत्तरी हॉलीवूड कहा जाता है। .

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और वैंकूवर · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: वैंकूवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कनाडा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »