लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेहानी राइस

सूची वेहानी राइस

वेहानी चावल की एक प्लेट, जिसके साथ भुने हुए डैन्डेलियन के पत्ते हैं वेहानी राइस खुश्बूदार भूरे चावलों की एक किस्म है, जिसका विकास अंतिम बीसवीं शताब्दी में हुआ था। इसे रिचवेल, कैलिफोर्निया के लुंडबर्ग फैमिली फार्म्स ने विकसित किया था। इस पर उनका पंजीकृत ट्रेडमार्क होता है। इस कारण केवल वही कंपनी इसे उगा सकती है। वेहानी चावल को भारत की बासमती चावल किस्म से विकसित किया गया। इसके दाने लाली लिए भूरे रंग के होते हैं। ये कुछ कुछ जंगली चावले से प्रतीत होते हैं। पकने पर ये किस्म गर्म मक्खन डले मटर (या मूंगफली) जैसी गन्ध देता है। यह कुछ मुलायम भी होता है। .

7 संबंधों: चावल की किस्मों की सूची, धान, बासमती चावल, जैस्मिन राइस, वेहानी राइस, आंबेमोहर, कैलिफ़ोर्निया

चावल की किस्मों की सूची

यह सूची चावल की भारतीय एवं पाकिस्तानी किस्मों की है:- .

नई!!: वेहानी राइस और चावल की किस्मों की सूची · और देखें »

धान

बांग्लादेश में धान (चावल) के खेत धान की बाली (अनाज वाला भाग) धान (Paddy / ओराय्ज़ा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है। ओराय्ज़ा सैटिवा (जिसका प्रचलित नाम 'एशियाई धान' है) एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है (मात्र ४३० एम.बी.) जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है। इसे सरलता से जेनेटिकली अंतरण करने लायक होने की क्षमता हेतु जाना जाता है। यह अनाज जीव-विज्ञान में एक मॉडल जीव माना जाता है। .

नई!!: वेहानी राइस और धान · और देखें »

बासमती चावल

लाल बासमती चावल बासमती (Basmati,, باسمتى) भारत की लम्बे चावल की एक उत्कृष्ट किस्म है। इसका वैज्ञानिक नाम है ओराय्ज़ा सैटिवा। यह अपने खास स्वाद और मोहक खुशबू के लिये प्रसिद्ध है। इसका नाम बासमती अर्थात खुशबू वाली किस्म होता है। इसका दूसरा अर्थ कोमल या मुलायम चावल भी होता है। भारत इस किस्म का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके बाद पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश आते हैं। पारंपरिक बासमती पौधे लम्बे और पतले होते हैं। इनका तना तेज हवाएं भी सह नहीं सकता है। इनमें अपेक्षाकृत कम, परंतु उच्च श्रेणी की पैदावार होती है। यह अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय दोनों ही बाजारों में ऊँचे दामों पर बिकता है। बासमती के दाने अन्य दानों से काफी लम्बे होते हैं। पकने के बाद, ये आपस में लेसदार होकर चिपकते नहीं, बल्कि बिखरे हुए रहते हैं। यह चावल दो प्रकार का होता है:- श्वेत और भूरा। के अनुसार, बासमती चावल में मध्यम ग्लाइसेमिक सूचकांक ५६ से ६९ के बीच होता है, जो कि इसे मधुमेह रोगियों के लिये अन्य अनाजों और श्वेत आटे की अपेक्षा अधिक श्रेयस्कर बनाता है। .

नई!!: वेहानी राइस और बासमती चावल · और देखें »

जैस्मिन राइस

जैस्मिन राइस (ข้าวหอมมะลิ), जिसे कई बार थाई खुश्बूदार चावल भी कहते हैं, चावल की एक लंबा-दाना किस्म है, जिसमें एक नट्टी खुश्बू और पैन्डेनस एमारिफोलियस जैसा फ्लेवर होता है, जो २-एसिटाइल-१-पायरोलाइन के कारण होता है। जैस्मिन राइस मूलतः थाइलैंड से होता है। इसकी खोज काओ होर्म माली १०५ किस्म के रूप में की गई ही (KDML105) जिसे सनथोर्न सीहैनेरन, थाइलैंड के चाचोएन्गसाओ प्रान्त की कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने १९५४ में की थी। इसके दाने पकने पर चिपक जाते हैं, हालांकि अपेक्षाकृत काफी कम चिपकते हैं, क्योंकि इसमें अन्य किस्मों की अपेक्षा एमाइलोपेक्टिन काफी कम होता है। श्रेणी:चावल की किस्में श्रेणी:अन्न श्रेणी:चावल श्रेणी:थाइलैंड के चावल श्रेणी:थाइलैंड के अन्न de:Reis#Jasmin-Reis.

नई!!: वेहानी राइस और जैस्मिन राइस · और देखें »

वेहानी राइस

वेहानी चावल की एक प्लेट, जिसके साथ भुने हुए डैन्डेलियन के पत्ते हैं वेहानी राइस खुश्बूदार भूरे चावलों की एक किस्म है, जिसका विकास अंतिम बीसवीं शताब्दी में हुआ था। इसे रिचवेल, कैलिफोर्निया के लुंडबर्ग फैमिली फार्म्स ने विकसित किया था। इस पर उनका पंजीकृत ट्रेडमार्क होता है। इस कारण केवल वही कंपनी इसे उगा सकती है। वेहानी चावल को भारत की बासमती चावल किस्म से विकसित किया गया। इसके दाने लाली लिए भूरे रंग के होते हैं। ये कुछ कुछ जंगली चावले से प्रतीत होते हैं। पकने पर ये किस्म गर्म मक्खन डले मटर (या मूंगफली) जैसी गन्ध देता है। यह कुछ मुलायम भी होता है। .

नई!!: वेहानी राइस और वेहानी राइस · और देखें »

आंबेमोहर

आंबेमोहर भारत में महाराष्ट्र राज्य की बासमती चावल की एक किस्म है। यह जल्दी पकने वाला चावल होता है, जो कि काफी मुलायम होने के कारण आसानी से टूट जाता है व पकने पर आपस में चिपक भी जाता है। यह अपनी आम के बौर जैसी तेज खुश्बू, जो पकने पर आती है, के लिए प्रसिद्ध है। यह गुजरात की सुरती कोलम किस्म से मिलता जुलता है। सुरती कोलम किस्म भी मुलायम व खुश्बूदार होती है। .

नई!!: वेहानी राइस और आंबेमोहर · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: वेहानी राइस और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »