लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेबलेन वस्तु

सूची वेबलेन वस्तु

रोल्स रॉयस फैण्टम जैसी महँगी कारें जो केवल अपनी ऊँची कीमत के कारण विशिष्ट मानी जाती हैं, वेबलेन वस्तुओं की श्रेणी में आती हैं।वेबलेन वस्तु (Veblen good) से आशय उन सामग्रियों से है जिनके लिए उपभोक्ताओं की पसंद या नापसंद उस वस्तु विशेष की कीमत में बढ़ोत्तरी या गिरावट से तय होता हो। अर्थशास्त्र की माँग आपूर्ति नियम की शृंखला में वेबलेन प्रभाव उस दशा को दर्शाता है जब उपभोक्ता द्वारा किसी वस्तु की कीमत गिरने को उसकी सामाजिक स्थिति (वैभव प्रतीक) में गिरावट मान लिया जाता है। अर्थशास्त्री थोर्स्टीन वेबलेन (Thorstein Veblen) के नाम पर वेबलेन प्रभाव का नामकरण किया गया है, जिन्होंने सर्वप्रथम १८९९ के दौरान प्रत्यक्ष उपभोग और सामाजिक स्थिति जैसे सिद्धांतों की पहचान की थी। .

1 संबंध: माँग और आपूर्ति

माँग और आपूर्ति

किसी वस्तु का मूल्य (P) वह बिन्दु है जहाँ आपूर्ति वक्र (supply, S) और माँग वक्र (demand, D) मिलते हैं। इस चित्र में माँग में वृद्धि (D1 से D2) तथा उसके कारण किसी उत्पाद के मूल्य में वृद्धि एवं विक्रित मात्रा (Q) में वृद्धि को दर्शाया गया है। अर्थशास्त्र में माँग और आपूर्ति की सहायता से पूर्णतः प्रतिस्पर्धी बाजार में बेचे गये वस्तुओं कीमत और मात्रा की विवेचना, व्याख्या और पुर्वानुमान लगाया जाता है। यह अर्थशास्त्र के सबसे मुलभूत प्रारुपों में से एक है। क्रमश: बड़े सिद्धान्तों और प्रारूपों के विकास के लिए इसका विशद रूप से प्रयोग होता है। माँग किसी नियत समयकाल में किसी उत्पाद की वह मात्रा है, जिसे नियत दाम पर उपभोक्ता खरीदना चाहता है और खरीदने में सक्षम है। माँग को सामान्यतः एक तालिका या ग्राफ़ के रूप में प्रदर्शित करते हैं जिसमें कीमत और इच्छित मात्रा का संबन्ध दिखाया जाता है। आपूर्ति वस्तु की वह मात्रा है जिसे नियत समय में दिये गये दाम पर उत्पादक या विक्रेता बाजार में बेचने के लिए तैयार है। आपूर्ति को सामान्यतः एक तालिका या ग्राफ़ के रूप में प्रदर्शित करते हैं जिसमें कीमत और आपूर्ति की मात्रा का संबन्ध दिखाया जाता है। .

नई!!: वेबलेन वस्तु और माँग और आपूर्ति · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वेबलेन प्रभाव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »