लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वुज़

सूची वुज़

वुज़ (पूर्वकालिक नाम अज्युरियस) बिट टोरेंट प्रोटोकॉल का प्रयोग करते हुए फाइलों को स्थानांतरित करने के लिए प्रयुक्त बिटटोरेंट क्लायंट है। वुज़ जावा (Java) में बना है और अज्युरियस इंजन का उपयोग करता है।.टोरेंट अज्युरियस प्रयोगकर्ताओं को फाइलों से जुड़े डेटा को डाउनलोड करने के अतिरिक्त मौलिक डीवीडी (DVD) तथा एचडी (HD) गुणवत्ता वाली वीडियो सामग्री को देखने, प्रकाशित करने तथा बांटने की सुविधा भी प्रदान करता है। सामग्री को चैनलों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है तथा टीवी कार्यक्रम, संगीत वीडियो, मूवी, वीडियो गेम एवं अन्य श्रेणियों में विभाजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यदि उपयोगकर्ता अपनी मौलिक सामग्री प्रकाशित करना पसंद करें, तो वे इस से पैसे भी कमा सकते हैं। अज्युरियस को सर्वप्रथम जून 2003 में SourceForge.net पर जारी किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य स्टेंडर्ड विजेट टूलकिट के साथ एक्लिप्स का परीक्षण करना था। बाद में यह सबसे लोकप्रिय बिटटोरेंट क्लायंट बन गया। अज्युरियस सॉफ्टवेयर को जीएनयू सार्वजनिक लाईसेंस (GNU) के तहत जारी किया गया था तथा यह फ्रीवेयर ही बना रहा.

3 संबंधों: डेटाबेस, डीवीडी, जावा (प्रोग्रामिंग भाषा)

डेटाबेस

किसी कम्प्यूटर प्रणाली पर संचित आंकडे (डेटा) को कम्प्यूटर डेटाबेस कहते है। इन आंकडों को किसी विशेष पद्दति का अनुसरण करते हुए संग्रह किया जाता है। इन आंकडों के आधार एक किसी प्रश्न (जिज्ञासा) का समाधान शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। प्रश्न पूछने के लिये एक विशेष कम्प्यूटर भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिज्ञासा के समाधान के रूप में प्राप्त आंकडे सम्यक निर्णय लेने में सहायक होते हैं। ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर आंकडों को संग्रह करने, उनका प्रबन्धन (आंकडे जोडना, परिवर्तित करना, परिवर्धित करना आदि) करने एवं आकडों पर आधारित प्रश्न पूछने के काम आते हैं, उन्हे डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी बी एम एस) कहते है। जिज्ञासा (query) का एक उदाहरण: किसी संस्था के कर्मचारियों के डेटाबेस पर यह जिज्ञासा की जा सकती है कि कौन-कौन से कर्मचारी ३० वर्ष से कम उम्र के हैं तथा जिनकी आय ३ लाख रूपये वार्षिक से अधिक है। डेटाबेस की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पना (कांसेप्ट) यह है कि डेटाबेस रिकॉर्डो (छोटी-छोटी सूचनाओं) का संग्रह है। .

नई!!: वुज़ और डेटाबेस · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: वुज़ और डीवीडी · और देखें »

जावा (प्रोग्रामिंग भाषा)

जावा एक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसे मूलतः सन माइक्रोसिस्टम्स के जेम्स गोसलिंग द्वारा विकसित किया गया तथा 1995 में इसे सन माइक्रोसिस्टम्स के जावा प्लेटफ़ार्म के एक मुख्य अवयव के रूप में रिलीज़ किया गया। भाषा अपना अधिकांश वाक्य विन्यास (सिंटेक्स) C (सी) और C++ से प्राप्त करती है लेकिन इसके पास एक सरल ऑब्जेक्ट मॉडल और कुछ निम्न स्तर की सुविधायें मौजूद हैं। जावा के प्रयोगों को विशिष्ट रूप से बाईटकोड (क्लास फाइल) के लिए संकलित किया जाता है जिसे किसी भी कंप्यूटर आर्किटेक्चर वाले किसी भी जावा वर्चुअल मशीन (JVM) पर चालू किया जा सकता है। 1995 से सन द्वारा मूल तथा सन्दर्भ कार्यान्वयन जावा संकलकों (कम्पाइलरों), वर्चुअल मशीनों और क्लास लाइब्रेरियों को विकसित किया गया। मई 2007 तक, जावा कम्युनिटी प्रोसेस के विशेष उल्लेखपूर्वक अनुमति में सन ने अपने अधिकांश जावा प्रोद्योगिकियों को GNU जनरल पब्लिक लाइसेन्स के अर्न्तगत मुफ्त सॉफ्टवेयर के रूप में उपलब्ध कराया.

नई!!: वुज़ और जावा (प्रोग्रामिंग भाषा) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »