लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वीभत्स फ़िल्म

सूची वीभत्स फ़िल्म

वीभत्स फ़िल्म (अंग्रेजी:Horror film) एक फ़िल्मी विधा है जो दर्शकों की मौलिक आशंका के साथ खेलते हुए दर्शकों के लिए नकारात्मक भावनात्मक प्रतिक्रिया को प्रकाश में लाकर डर का महौल तैयार किया जाता है। वीभत्स फ़िल्मों में सामान्यतः वो दृश्य प्रदर्शित किए जाते जाते हैं जिससे फ़िल्म शुरूआत से ही डरावनी दीखने लगे, जिसमें भयानक और पराप्राकृतिक दृश्य लगातार दीखये जाते हैं। अतः यह स्वैरकल्पना, पराप्राकृतिक, रहस्यमय विधाओं का अतिछादन होता है। .

2 संबंधों: पराप्राकृतिक, स्वैरकल्पना

पराप्राकृतिक

पराप्राकृतिक शब्द उन व्यक्तियों, वस्तुओं या घटनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जिसे कुछ लोग वास्तविक मानते हैं, लेकिन जो प्रकृति का भाग नहीं होते या सामान्य प्रकृति से परे होते है। "अलौकिक" या "पारलौकिक" शब्द भी इसके लिए प्रयुक्त होता है। चूंकि इनके अस्तित्व को सिद्ध कर पाना संभव नहीं होता, इसलिए आमतौर पर लोग इनके बारे में असहमत रहते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि हमें पराप्राकृतिक के स्थान पर विषय (व्यक्ति, वस्तु, या घटना) पर बोलना चाहिए, क्योंकि हम यह सिद्ध नहीं कर सकते की पराप्राकृतिक विषय वास्तविक हैं। कुछ अन्य लोगों का मानना है कि यद्यपि पराप्राकृतिक विषयों का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं होता, लेकिन ये वास्तविक हैं। बहुत से विषय जैसे धर्म, जादू, चमत्कार, आत्मा, भूत, देवदूत, शैतान, देव और ईश्वर पराप्राकृतिक या पारलौकिक हैं। .

नई!!: वीभत्स फ़िल्म और पराप्राकृतिक · और देखें »

स्वैरकल्पना

स्वैरकल्पना (जिसे विलक्षण या फ़न्तासी भी कहते हैं) कपोलकल्पित ब्रम्हांड में आधारित कपोलकल्पना की एक विधा है, जिसमें अक्सर कोई भी स्थान, घटनाएँ, या लोग वास्तविक दुनिया से सन्दर्भ नहीं रखते हैं। इसकी जड़ें मौखिक परंपराओं में हैं, जो बाद में साहित्य और नाटक बन गईं। बीसवीं शताब्दी से यह फ़िल्म, टेलीविजन, ग्राफिक उपन्यास और वीडियो गेम सहित विभिन्न मीडिया में विस्तारित हुई है। यह एक फ़िल्मी विधा है जिसमें सामान्यतः जादू और पराप्राकृतिक परिघटनाओं को कथानक के प्राथमिक अवयव के रूप में दिखाया जाता है। स्वैरकल्पना अटकल कपोलकल्पना की एक उपविधा है। इसमें वैज्ञानिक और भयंकर थीमों के अभाव से, यह क्रमतः विज्ञान कपोलकल्पना और वीभत्स से अलग है, भले ही ये विधाएँ एक दूसरे का अतिच्छादन करती हैं। लोकप्रिय संस्कृति में, स्वैरकल्पना मुख्यतः मध्ययुगीन रूप की होती है। इसके व्यापक अर्थों में, हालांकि, स्वैरकल्पना में प्राचीन मिथकों और किंवदंतियों से कई लेखकों, कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, और संगीतकारों द्वारा कार्यों से लेकर कई हालिया और लोकप्रिय कार्य शामिल हैं। .

नई!!: वीभत्स फ़िल्म और स्वैरकल्पना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »