लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विश्लेषी रसायन

सूची विश्लेषी रसायन

विश्लेषी रसायन (Analytical chemistry) के अन्तर्गत प्राकृतिक एवं कृत्रिम पदार्थों में विद्यमान रासायनिक घटकों का परिष्करण (separation), पहचान तथा प्रमात्रीकरण (quantification) किया जाता है। यह दो तरह का होता है - गुणात्मक विश्लेषण (Qualitative analysis) तथा मात्रात्मक विश्लेषण (quantitative analysis)। गुणात्मक विश्लेषण से किसी नमूने में विद्यमान घटकों की पहचान होती है तथा मात्रात्मक विश्लेषण के द्वारा इन घटकों की मात्रा निर्धारित की जाती है। क्ष्रसायनविज्ञान में विश्लेषण शब्द का प्रयोग सबसे पहले रॉबर्ट बॉयल (Robert Boyle) ने पदार्थों का संघटन ज्ञात करने की विधि के लिए किया था। पुनः वैश्लेषिक विधियों को दो भागों में बांट सकते हैं- शास्त्रीय (classical) तथा यंत्रीय (instrumental)। शास्त्रीय वैश्लेषिक विधि को आर्द्र रसायन (wet chemistry) भी कहते हैं। इन सबके अलावा विश्लेषी रसायन प्रयोगों के डिजाइन, रसायनमिति तथा मापन के नए औजारों के विकास आदि पर भी विचार करता है। विश्लेषी रसायन का उपयोग न्यायालयी विधिशास्त्र (फोरेंसिक्स), जैवविश्लेषण, चिकित्सीय विश्लेषण, पर्यावरणीय विश्लेषण और पदार्थों के विश्लेषण में किया जाता है। विश्लेषण के परिणामों से पदार्थ की संरचना से सम्बन्धित जानकारी भी मिलती है। .

3 संबंधों: रॉबर्ट बॉयल, गणितीय विश्लेषण, गुणात्मक अकार्बनिक विश्लेषण

रॉबर्ट बॉयल

राबर्ट बायल राबर्ट बॉयल (Robert Boyle; 1627-1691 ई.) आधुनिक रसायनशास्त्र का प्रवर्तक, अपने युग के महान वैज्ञानिकों में से एक, लंदन की प्रसिद्ध रॉयल सोसायटी का संस्थापक तथा कॉर्क के अर्ल की 14वीं संतान था। .

नई!!: विश्लेषी रसायन और रॉबर्ट बॉयल · और देखें »

गणितीय विश्लेषण

गणितीय विश्लेषण (Mathematical analysis) शुद्ध गणित की एक शाखा है। इसके अन्तर्गत अवकलन, समाकलन, सीमा, अनन्त श्रेणी तथा वैश्लेषिक फलनों (analytic functions) के सिद्धान्त आदि आते हैं। ये सिद्धान्त प्रायः वास्तविक संख्याओं, समिश्र संख्याओं तथा वास्तविक एवं समिश्र फलनों के सन्दर्भ में अध्ययन किए जाते हैं। विश्लेषण को परम्परागत रूप से ज्यामिति से अलग गणित की श्रेणी में रखा जाता रहा है। .

नई!!: विश्लेषी रसायन और गणितीय विश्लेषण · और देखें »

गुणात्मक अकार्बनिक विश्लेषण

अकार्बनिक विश्लेषण में अभिकर्मक के रूप में गंधक गुणात्मक अकार्बनिक विश्लेषण (qualitative inorganic analysis) विश्लेषणात्मक रसायन की एक विधि है जो अकार्बनिक यौगिकों में उपस्थित मूलकों का पता लगाने के लिये है। यह एक गैर-उपकरणीय (नॉन-इंस्ट्रुमेन्टल) विधि है। उपकरणीय विश्लेषण के विकास के कारण इस विधि का व्यावहारिक महत्व नहीं रह गया है। किन्तु अब भी यह प्रमुखता से पढ़ाई/सिखाई जाती है। इसका मुख्य ध्येय लवणों के जलीय विलयनों में उपस्थित आयनों का पता लगाना है। इसलिये अन्य रूप में मौजूद पदार्थ को पहले जलीय विलयन के रूप में लाना जरूरी हो सकता है तभी मानक विधियाँ काम में लायी जा सकती हैं। इसके बाद उस विलयन को भिन्न-भिन्न अभिकर्मकों द्वारा क्रिया कराया जाता है जिससे रंग में परिवर्तन, ठोस अवक्षेप का निर्माण, या कोई अन्य दृष्टिगोचर परिवर्तन होता है जिससे उचित निष्कर्ष निकाला जाता है। .

नई!!: विश्लेषी रसायन और गुणात्मक अकार्बनिक विश्लेषण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विश्लेषणात्मक रसायन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »