लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी

सूची विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी

विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी (William Scoresby Bay) पूर्वी अंटार्कटिका के विलियम स्कोर्ज़बी द्वीपसमूह के पश्चिमी ओर स्थित एक खाड़ी है। यह ८ किलोमीटर (५ मील) लम्बी और ५.६ किमी (३.५ मील) चौड़ी है। .

4 संबंधों: एन्डर्बी धरती, पूर्वी अंटार्कटिका, विलियम स्कोर्ज़बी द्वीपसमूह, खाड़ी

एन्डर्बी धरती

एन्डर्बी धरती (Enderby Land) पूर्वी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक उभरा हुआ भाग है, जो पश्चिम में शिन्नान हिमानी द्वारा रानी मौड धरती से विभाजित है और पूर्व में विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी तक फैला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता है, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। २,८३० मीटर (९,३०० फ़ुट) लम्बा मैक्मास्टर पर्वत एन्डर्बी धरती का सबसे ऊँचा बिन्दु है। .

नई!!: विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी और एन्डर्बी धरती · और देखें »

पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है। हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। .

नई!!: विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी और पूर्वी अंटार्कटिका · और देखें »

विलियम स्कोर्ज़बी द्वीपसमूह

विलियम स्कोर्ज़बी द्वीपसमूह (William Scoresby Archipelago) पूर्वी अंटार्कटिका में विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी के पूर्वी तट से उत्तरी दिशा में फैले हुआ एक द्वीपसमूह है। इस समूह के सबसे बड़े द्वीप बर्था (Bertha), आइले (Islay), कूलिंग (Couling) और शीहैन (Sheehan) हैं। .

नई!!: विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी और विलियम स्कोर्ज़बी द्वीपसमूह · और देखें »

खाड़ी

अरब सागर की दो खाड़ियाँ गुजरात से लगती हैं: खम्भात की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी खाड़ी समुद्री पानी के ऐसे जलाशय को कहते हैं जो किसी ओर से सागर या महासागर से तो जुड़ी हो लेकिन जिसके इर्द-गिर्द काफ़ी हद तक धरती का घेरा हो। ध्यान दें कि समुद्री तट में छोटे-से मोड़ को यह दर्जा नहीं दिया जाता और केवल महत्वपूर्ण क्षेत्रफल वाले जलाशयों को ही 'खाड़ी' बुलाया जाता है।, pp.

नई!!: विलियम स्कोर्ज़बी खाड़ी और खाड़ी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »