लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलियम

सूची विलियम

विलियम निम्न लोगों का नाम है: .

14 संबंधों: विलियम एस बरोज, विलियम द कॉङ्करर, विलियम फ्रीस ग्रीन, विलियम ब्लेक, विलियम मैकमहॉन, विलियम लार्नड, विलियम लेबाव, विलियम शेक्सपीयर, विलियम शोक्ली, विलियम हरशॅल, विलियम हेनरी ब्रैग, विलियम जॉनस्तन, विलियम वर्द्स्वर्थ, विलियम क्लिंटन

विलियम एस बरोज

विलियम एस बरोज विलियम सेवर्ड बरोज (५ फरवरि १९१४ - २ अगस्त १९९७) अमेरिका के बीट आंदोलनके प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, आलोचक तथा शब्द-कारीगर हैं। उनको २०वीं सदी का सबसे प्रभावी पाप कलचर चिन्तक माना जाता है। उनहोने गद्य लिखने का एक नायाब तरिका आविष्कार किया था जिसे कट-अप मेथड कहा जाता है। लिखने के बाद पाण्डुलिपि कैंचि से काट कर वे फिरसे उसे उलटफेर करके सजाते थी और वहिंसे एक नया गद्य निकाल लेते थे। नये-नये मादकों का सेवन करके उसके प्रभावमें लिखने का प्रयास करते थे एवम मादक संग्रह कर्ने के लिये दक्षिण अमेरिका और अफ्रिका में जा कर बहुत दिन तक बस जाते थे। मिसौरीके धनी परिवार में जन्मे बरोज साहित्यिक बनने कि इच्चा से १९४३ में निउ यार्क जा बसें जहां उनसे ऐलन गिंसबर्ग तथा जैक केरुयकसे परिचय हुया। फिर क्या कहना था। तिनों मिल कर जो आंदोलन शुरु किये उसे ही बीट आंदोलनके नाम से जाना जत है। १९५१ में उनकी दुसरी पत्नीको हत्या के आरोपमें वे फंस गये थे। इस दुखद घटना से उनका लेखन मुक्त नहीं हो पाया। .

नई!!: विलियम और विलियम एस बरोज · और देखें »

विलियम द कॉङ्करर

सन् 1620 में बनाया गया विलियम विजयी का एक चित्र जो उनके शक्ल-सूरत के लिखित विवरण के आधार पर बनाया गया था इंग्लैण्ड के विलियम प्रथम (अनुमानित जन्म: सन् 1028, देहांत: 9 सितम्बर 1087) जिसे आम तौर पर विलियम द कॉंकरर (अंग्रेज़ी: William the Conquerer) यानी विलियम विजयी भी कहते हैं इंग्लैण्ड का पहला नॉर्मन राजा था। इंग्लैण्ड फ़तेह करने से पहले उसे विलियम हरामी (William the Bastard, विलियम द बासटर्ड) के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उसके माँ-बाप एक दुसरे से शादीशुदा नहीं थे। सन् 1066 में उसने फ़्रांस से 696 जहाज़ों पर सेना लेकर इंग्लिश चैनल का समुद्री रास्ता पार करके इंग्लैण्ड पर धावा बोला। वहाँ उसने कई जंगे लड़ी जिनमें से "हेस्टिंग्स का युद्ध" बहुत मशहूर है। कुछ विद्रोहों को कुचलने के बाद उसने ब्रिटेन को पराजित कर दिया और वहाँ नॉर्मन राज का काल शुरू किया। क्योंकि नॉर्मन लोग फ़्रांसिसी भाषा की एक उपभाषा बोलते थे, इसलिए इसके बाद अंग्रेज़ी में बहुत से फ़्रांसिसी के शब्द आ गए जिस से आधुनिक अंग्रेज़ी प्राचीन अंग्रेज़ी से शब्दावली के हिसाब से बहुत अलग हो गयी। .

नई!!: विलियम और विलियम द कॉङ्करर · और देखें »

विलियम फ्रीस ग्रीन

विलियम फ़्रीस-ग्रीन (७ सितम्बर १८५५- ५ मई १९२१) (जन्म नाम: विलियम एडवर्ड ग्रीन) एक चित्रकार, फोटोग्राफर और सर्जनात्मकता आविष्कारक थे। श्रेणी:चलचित्र.

नई!!: विलियम और विलियम फ्रीस ग्रीन · और देखें »

विलियम ब्लेक

विलियम ब्लेक (28 नवम्बर 1757 – 12 अगस्त 1827) एक अंग्रेज कवि, चित्रकार तथा प्रिंट रचयिता थे। अपने जीवनकाल में उन्हें ख्याति नहीं मिली, किंतु अब उन्हें रोमैंटिक युग की कविता और चाक्षुष कलाओं के क्षेत्र की एक महान आरंभिक हस्ती के रूप में माना जाता है। उनके भविष्यदर्शी काव्य के बारे में कहा गया है कि वह “अंग्रेजी भाषा का ऐसा काव्य है जिसे उसकी खूबियों के अनुपात से कम पढ़ा गया”.

नई!!: विलियम और विलियम ब्लेक · और देखें »

विलियम मैकमहॉन

William McMahon सिर विलियम मकमहन (23 फ़रवरी 1908 – 31 मार्च 1988) आस्ट्रेलिया के प्रधान मन्त्री 1971 - 1972 था। .

नई!!: विलियम और विलियम मैकमहॉन · और देखें »

विलियम लार्नड

विलियम लार्नड विलियम लार्नड (जन्म: 30 दिसंबर 1872 निधन: 16 दिसंबर, 1926) एक अमरीकी टेनिस खिलाड़ी हैं। श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: विलियम और विलियम लार्नड · और देखें »

विलियम लेबाव

विलियम लेबोव (William Labov) अमेरिकी भाषाविद् हैं। इन्हें व्यापक रूप से समाजभाषाविज्ञान का संस्थापक माना जाता है। .

नई!!: विलियम और विलियम लेबाव · और देखें »

विलियम शेक्सपीयर

विलियम शेक्सपीयर विलियम शेक्सपीयर (William Shakespeare; 23 अप्रैल 1564 (बपतिस्मा हुआ) – 23 अप्रैल 1616) अंग्रेजी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके नाटकों का लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था। प्रकृति से उन्हें मानो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ न केवल अंग्रेज जाति के लिए गौरव की वस्तु हैं वरन् विश्ववांमय की भी अमर विभूति हैं। शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। अत: जहाँ एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है। विश्वसाहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जानेवाले विरले ही कवि मिलते हैं। .

नई!!: विलियम और विलियम शेक्सपीयर · और देखें »

विलियम शोक्ली

विलियम शोक्ली १९५६ में विलियम शोक्ली, जॉन बर्दीन और वॉल्टर ब्रैट्टैन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला १९४७ में पहला ट्रांसिस्टर बनाने के लिये। .

नई!!: विलियम और विलियम शोक्ली · और देखें »

विलियम हरशॅल

विलियम हरशॅल (१७३८-१८२२) ने युरेनस ग्रह की खोज की थी) सर फ़्रॅडरिक विलियम हरशॅल (अंग्रेज़ी: Frederick William Herschel, जन्म: १५ नवम्बर १७३८, देहांत: २५ अगस्त १८२२) एक जर्मनी में पैदा हुए ब्रिटिश खगोलशास्त्री और संगीतकार थे। १९ वर्ष की उम्र में वे जर्मनी छोड़कर ब्रिटेन में आ बसे। उन्होंने ही युरेनस ग्रह की खोज की थी। यह दूरबीन द्वारा पहचाना गया पहला ग्रह था। उन्होंने इसके अतिरिक्त युरेनस के दो उपग्रहों की और शनि के दो उपग्रहों की भी खोज की। हालांकि वे अपनी खगोलशास्त्रिय गतिविधियों के लिए ज़्यादा विख्यात हैं, उन्होंने अपने जीवनकाल में २४ संगीत की टुकड़ियां भी लिखीं। .

नई!!: विलियम और विलियम हरशॅल · और देखें »

विलियम हेनरी ब्रैग

सर विलियम हेनरी ब्रैग (William Henry Bragg; 1862 - 1942), ब्रिटिश भौतिकीविद् थे तथा नोबेल पुरस्कार विजेता थे। इनका जन्म इंग्लैंड के कंबरलैंड काउंटी में स्थित विग्टन नामक ग्राम में हुआ था। आपकी शिक्षा केंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में पूर्ण हुई तथा आप ऐडिलेड (दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया) में गणित तथा भौतिकी के प्रोफेसर नियुक्त हुए। यहाँ इन्होंने रेडियोऐक्टिवता पर अनुसंधान आरंभ किए। इन अनुसंधानों से ये प्रसिद्ध हो गए। सन् 1909 में आप लीड्स में कैवेंडिश प्रोफेसर तथा सन् 1915 में लंदन युनिवर्सिटी के क्वेन प्रोफेसर नियुक्त हुए। अपने पुत्र सर विलियम लॉरेंस ब्रैग के सहयोग से आपने एक्स-रे-स्पेक्ट्रोमीटर का विकास किया तथा इस यंत्र की सहायता से परमाणुओं और क्रिस्टलों के विन्यासों को स्पष्ट किया। सन् 1915 में इन्हें तथा इनके उपर्युक्त पुत्र को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार और कोलंबिया विश्वविद्यालय का बारनर्ड स्वर्णपदक प्रदान किया गया। प्रथम विश्वयुद्ध के समय पनडुब्बी नावों का पता लगाने की समस्याओं के संबंध में ब्रिटिश नौसेना को आपने सहायता दी। आप सन् 1928-29 में ब्रिटिश ऐसोसिएशन फॉर दि ऐडवान्स्मेंट ऑव सायंस के तथा सन् 1935-40 तक रॉयल सोसायटी के प्रेसिडेंट थे। रेडियोऐक्टिविटी तथा क्रिस्टल विज्ञान पर अनेक प्रकाशनों के सिवाय ध्वनि, प्रकाश तथा प्रकृति संबंधी आपके अन्य ग्रंथ भी हैं। .

नई!!: विलियम और विलियम हेनरी ब्रैग · और देखें »

विलियम जॉनस्तन

विलियम जॉनस्तन (जन्म: 2 नवंबर 1894 निधन: 1 मई, 1946) एक १९२० के दशक में टेनिस जगत के मशहूर अमरीकी टेनिस खिलाड़ी (लिटिल बिल) हैं। श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: विलियम और विलियम जॉनस्तन · और देखें »

विलियम वर्द्स्वर्थ

विलियम वर्द्स्व्र्थ (७ अप्रैल,१७७०-२३ अप्रैल १८५०) एक प्रमुख रोमचक कवि थे और उन्होने सैम्युअल टेलर कॉलरिज कि सहायता से अंरेज़ि सहित्य में सयुक्त प्रकाशन गीतात्मक गथागीत के साथ रोमन्चक युग क आरम्भ किया। वर्द्स्वर्थ कि प्रसिध रचना 'द प्रेल्युद' हे जो कि एक अर्ध-आत्म चरितात्मक कवित माना जाता है। वर्द्स्वर्थ १८४३ से १८५० में अप्नि म्रित्यु तक ब्रिटेन के महाकवि थे। .

नई!!: विलियम और विलियम वर्द्स्वर्थ · और देखें »

विलियम क्लिंटन

विलियम जेफरसन क्लिंटन (जन्म 19 अगस्त, 1946) अमरीका के 42वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1993 से 2001 का था। थियोडोर रूज़वेल्ट और जॉन एफ॰ केनेडी के बाद वे अमरीका के तीसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे। वे न्यूयॉर्क से कनिष्ठ अमरीकी सेनेटर और सामजिक कार्यकर्ता और 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के पति हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ .

नई!!: विलियम और विलियम क्लिंटन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »