लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विल.आई.एम

सूची विल.आई.एम

विलियम जेम्स एडम्स, जूनियर. (William James Adams, Jr., जन्म २५ मार्च १९७५) जिन्हें उनके मंच के नाम विल.आई.एम (will.i.am) से बेहतर जाना जाता है एक अमरीकी रैपर, संगीतकार, गीतकार, गायक, अभिनेता व निर्माता है। विलियम को सफलता १९९० के अंत में उनके हिप-हॉप ग्रुप द ब्लैक आइड पीस से अन्य रैपर एपल, डी, एप और टाबू के साथ मिली और आगे चलकर इनमे फ़र्गी भी शामिल हो गई। बतौर संगीत निर्माता इन्होने माइकल जैक्सन, अशर, ब्रिटनी स्पीयर्स, रिहाना, जस्टिन टिम्बरलेक, यु2, अर्थ, विंड एंड फ़ायर, निकी मीनाज, चेर्यल कोल, द गेम, डैडी यांकी आदि के साथ कार्य किया है। .

9 संबंधों: द ब्लैक आइड पीस, फ़र्गी, ब्रिट्नी स्पीयर्स, माइकल जैक्सन, रिहाना, लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य, जस्टिन टिम्बरलेक, अशर

द ब्लैक आइड पीस

द ब्लैक आइड पिस (The Black Eyed Peas) एक अमरीकी हिप पॉप ग्रुप है।.

नई!!: विल.आई.एम और द ब्लैक आइड पीस · और देखें »

फ़र्गी

स्टेसी एन्न फर्ग्युसन (Stacy Ann Ferguson, जन्म २७ मार्च १९७५) जिन्हें अपने मंच के नाम फ़र्गी से आम तौर पर जाना जाता है, एक अमरीकी गायिका, गीत लेखकिका, अभिनेत्री, टेलिविज़न होस्ट और फैशन डिजाइनर है। वह पहले बच्चों के टेलिविज़न धारावाहिक शृंखला किड्स इन्कॉर्पोरेटेड और वाइल्ड ऑर्किड की सदस्य थी। वह द ब्लैक आइड पीस की महिला गायक है जिनके साथ उन्होंने विश्वभर में रिकोर्ड सफलता हासिल की है। उनके एकल अल्बम के पाँच गीत ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० के शीर्ष पाँच गीत थे जिनमे से तिन बाद में नंबर एक के पायदान पर रहे। वाइल्ड ऑर्किड को २००१ में छोड़ने के बाद फर्ग्युसन ने द ब्लैक आइड पिस में शामिल होना पसंद किया। द ब्लैक आइड पिस के साथ उनके कई अल्बम सफल रहे जिसके पश्च्यात उन्होंने अपना एकल अल्बम द डचेस सितंबर २००६ में रिलीज़ किया जों एक सफल अल्बम रहा। द ब्लैक आइड पिस ने फर्ग्युसन के साथ रिलीज़ अपने तीसरे अल्बम द इ.एन.डी में पुनः अपनी सफलता दोहराई और इसके साथ उन्होंने बिलबोर्ड हॉट १०० में अपनी पहली नंबर एक की शृंखला स्थापित की। २००९/२०१० में फर्ग्युसन ने अपने ग्रुप के साथ दौरा शुरू किया और बाद में अपना परफ्यूम आउटस्पोकन एवॉन के अंतर्गत मई २०१० में लॉन्च किया। उन्होंने द ब्लैक आइड पिस की साथ अपनी सफलता पुनः दोहराई जब उन्होंने द बिगिनिंग अल्बम को नवंबर २०१० में रिलीज़ किया। .

नई!!: विल.आई.एम और फ़र्गी · और देखें »

ब्रिट्नी स्पीयर्स

ब्रिटनी जीन स्पीयर्स (जन्म - 2 दिसम्बर 1981) एक अमेरिकी गायिका और नर्तकी है। मिसिसिपी में जन्मी और लुइसियाना में बड़ी हुई, स्पीयर्स, सबसे पहले सन् 1992 में स्टार सर्च कार्यक्रम में एक प्रतियोगी के रूप में राष्ट्रीय टेलीविज़न पर दिखाई दी और उसने सन् 1993 से 1994 तक डिज़्नी चैनल (Disney Channel) की टेलीविज़न श्रृंखला, द न्यू मिकी माउस क्लब में अभिनय करना जारी रखा.

नई!!: विल.आई.एम और ब्रिट्नी स्पीयर्स · और देखें »

माइकल जैक्सन

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। १९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए। माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया। .

नई!!: विल.आई.एम और माइकल जैक्सन · और देखें »

रिहाना

रिहाना (पूरा नाम - रोबीन रिहाना फेंटी, जन्म - 20 फ़रवरी 1988), एक बारबेडियन रिकॉर्डिंग कलाकार और मॉडल है। सेंट माइकल, बारबाडोस में जन्मी रिहाना, 16 साल की उम्र में रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स के मार्गदर्शन में अपने रिकॉर्डिंग कॅरियर के निर्माण के उद्देश्य से संयुक्त राज्य अमरीका स्थानांतरित हो गई। उस समय के लेबल प्रमुख जे-ज़ी के लिए स्वर-परीक्षण देने के बाद उसने डेफ जैम रिकॉर्डिंग्स के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। 2005 में, रिहाना ने अपना पहला स्टूडियो ऐल्बम, म्यूज़िक ऑफ़ द सन रिलीज़ किया जो ''बिलबोर्ड'' 200 की चार्ट के टॉप टेन में पहुँच गया और ''बिलबोर्ड'' हॉट 100 के हिट एकल के रूप में उसके "पॉन डे रिप्ले" को दिखाया गया। एक साल से भी कम अवधि के बाद, उसने अपना दूसरा स्टूडियो ऐल्बम, ए गर्ल लाइक मी (2006) रिलीज़ किया जो बिलबोर्ड के ऐल्बमों की चार्ट के टॉप फाइव में पहुँच गया और इस ऐल्बम का "SOS" नामक एकल, उसका पहला US नंबर वन हिट एकल बन गया और इसके साथ-साथ "अनफेथफुल" और "ब्रेक इट ऑफ", ''बिलबोर्ड'' के हॉट 100 के टॉप टेन प्रविष्टियों में शामिल हो गया। रिहाना का तीसरा स्टूडियो ऐल्बम, गुड गर्ल गॉन बैड (2007), बिलबोर्ड 200 में दो नंबर पर पहुँच गया जिसके पांच एकल, टॉप टेन में शामिल हुए जिसमें से तीन एकल — "अम्ब्रेला", "टेक ए बो" और "डिस्टर्बिया", US नंबर वन हिट एकल बने — और उसका "डोंट स्टॉप द म्यूज़िक" नामक एकल, विश्व्यापी हिट एकल बन गया। इस ऐल्बम को नौ ग्रैमी अवार्डों के लिए नामांकित किया गया जिसमें से इसने "अम्ब्रेला" के लिए बेस्ट रैप/संग कोलाबोरेशन जीत लिया जिसमें जे-ज़ी की मुख्य भूमिका थी। उसके चौथे स्टूडियो ऐल्बम, रेटेड आर को नवंबर 2009 में रिलीज़ किया गया। रिहाना ने अपने चार-वर्षीय कॅरिअर की अवधि में दुनिया भर में 12 मिलियन (1 मिलियन .

नई!!: विल.आई.एम और रिहाना · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: विल.आई.एम और लॉस एंजेलिस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विल.आई.एम और संयुक्त राज्य · और देखें »

जस्टिन टिम्बरलेक

जस्टिन रैनडाल टिम्बरलेक (जन्म 31 जनवरी 1981) एक अमेरिकी पॉप संगीतज्ञ और अभिनेता हैं। उन्होंने छह ग्रैमी पुरस्कार और साथ ही दो एम्मी पुरस्कार जीते। उन्हें अपनी सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने स्टार सर्च के प्रतियोगी के रूप में भाग लिया और डिज़्नी चैनल टेलीविज़न श्रृंखला द न्यू मिकी माउस क्लब में अभिनय किया, जहां उनकी मुलाक़ात अपने भावी बैंड-साथी जे.सी. चेसेज़ से हुई। 1990 दशक के अंत में टिम्बरलेक बॉय्स बैंड 'एन सिंक के प्रमुख गायक के रूप में मशहूर हुए, जिसके प्रवर्तन को लो पर्लमैन ने वित्तपोषित किया था। 2002 में उन्होंने अपनी पहली एकल एल्बम जस्टिफ़ाइड जारी की, जिसकी दुनिया भर में 7 मिलियन से ज़्यादा प्रतियां बेची गईं। एल्बम व्यावसायिक रूप से सफल रही, जिसमें हिट "क्राई मी अ रिवर" और "रॉक युवर बॉडी" शामिल हैं। टिम्बरलेक ने अपने दूसरे एकल एल्बम, फ़्यूचरसेक्स/लवसाओउंड्स (2006) के साथ अपनी सफलता जारी रखी, जो ''बिलबोर्ड'' 200 चार्ट पर पहले नंबर पर अवतरित हुई और निम्न अमेरिकी नंबर वन हिट एकल का निर्माण किया "सेक्सी बैक", "माई लव" और "व्हाट गोस अराउंड.../...कम्स अराउंड." टिम्बरलेक के पहले दो एल्बमों ने उन्हें दुनिया में सबसे सफल व्यावसायिक गायक बनाया, जिनमें से प्रत्येक की 9 मिलियन से अधिक प्रतियों की बिक्री हुई (इसके अलावा 'एन सिंक के साथ 55 मिलियन एल्बम बेचे गए).

नई!!: विल.आई.एम और जस्टिन टिम्बरलेक · और देखें »

अशर

अशर टेरी रेमंड ४ (Usher Terry Raymond IV, जन्म 14 अक्टूबर 1978) जो अपने नाम अशर से विख्यात है, एक अमेरिकी गायक, गीतकार, नर्तक व अभिनेता है। उन्हें प्रसिद्धी १९९० में अपने दूसरे अल्बम माई वे की रिलीज़ के साथ मिली जिसमे उनका पहला ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० का प्रथम क्रमांक का गीत "नाइस एंड स्लो" शामिल था। अल्बम को ६ बार का प्लैटिनम प्रमाणपत्र दिया गया है। इसके बाद के अल्बम ८७०१ ने बिलबोर्ड हॉट १०० के प्रथम क्रमांक के गीत "यु रिमाइंड मी" और "यु गोट ईट बैड" दिए.

नई!!: विल.आई.एम और अशर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »