लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वियना सम्मेलन (1985)

सूची वियना सम्मेलन (1985)

वियना संधि (कन्वेंशन) यह ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए एक बहुपक्षीय पर्यावरण समझौता है। इस पर 1985 के वियना सम्मेलन में सहमति बनी और 1988 में यह लागू किया गया। 196 देशों (सभी संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के साथ-साथ ही होली सी, निउए और कुक द्वीपसमूह) के साथ-साथ यूरोपीय संघों द्वारा इसे मंजूर किया जा चुका है। वियना संधि, ओजोन परत की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के लिए एक ढांचे के रूप में कार्य करता है।हालांकि इसमें सीएफसी के इस्तेमाल के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी न्यूनता के लक्ष्य शामिल नहीं हैं, ओज़ोन परत रिक्तीकरण का मुख्य कारण रासायनिक कारक हैं। उपरोक्त बातें मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में रखी गयींहैं। .

4 संबंधों: निउए, यूरोपीय संघ, ओजोन परत, कुक द्वीपसमूह

निउए

निउए (Niue) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित एक द्वीप देश है। यह भौगोलिक व सांस्कृतिक रूप से पोलीनेशिया क्षेत्र का हिस्सा है। यह एक नन्हा राष्ट्र है और इसकी कुल आबादी लगभग १,१०० लोगों की ही है। निउए का न्यू ज़ीलैण्ड के साथ विषेश सम्बन्ध है जिसके अंतर्गत निउए के नागरिकों को न्यू ज़ीलैण्ड की नागरिकता भी मिली हुई है और, इसके फल-स्वरूप लगभग ९०% मूल निउएई लोग अब न्यू ज़ीलैण्ड में बसे हुए हैं। .

नई!!: वियना सम्मेलन (1985) और निउए · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: वियना सम्मेलन (1985) और यूरोपीय संघ · और देखें »

ओजोन परत

ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है जिसमे ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसे O3 के संकेत से प्रदर्शित करते हैं। यह परत सूर्य के उच्च आवृत्ति के पराबैंगनी प्रकाश की 93-99 % मात्रा अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिये हानिकारक है। पृथ्वी के वायुमंडल का 91 % से अधिक ओजोन यहां मौजूद है। यह मुख्यतः स्ट्रैटोस्फियर के निचले भाग में पृथ्वी की सतह के ऊपर लगभग 10 किमी से 50 किमी की दूरी तक स्थित है, यद्यपि इसकी मोटाई मौसम और भौगोलिक दृष्टि से बदलती रहती है। ओजोन की परत की खोज 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। इसके गुणों का विस्तार से अध्ययन ब्रिटेन के मौसम विज्ञानी जी एम बी डोबसन ने किया था। उन्होने एक सरल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर विकसित किया था जो स्ट्रेटोस्फेरिक ओजोन को भूतल से माप सकता था। सन 1928 से 1958 के बीच डोबसन ने दुनिया भर में ओजोन के निगरानी केन्द्रों का एक नेटवर्क स्थापित किया था, जो आज तक काम करता है (2008)। ओजोन की मात्रा मापने की सुविधाजनक इकाई का नाम डोबसन के सम्मान में डोबसन इकाई रखा गया है। श्रेणी:पर्यावरण.

नई!!: वियना सम्मेलन (1985) और ओजोन परत · और देखें »

कुक द्वीपसमूह

कुक द्वीपसमूह (माओरी: Kūki 'Āirani) एक दक्षिण प्रशान्त महासागर में एक द्वीप देश है जो न्यूज़ीलैण्ड का मुक्त संघ है। यह १५ द्वीपों से मिलकर बना है जिसका कुल क्षेत्रफल है। कुक द्वीपसमूह का एक्सलूसिव इकनॉमी क्षेत्र समुद्र के को घेरता है। .

नई!!: वियना सम्मेलन (1985) और कुक द्वीपसमूह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »