लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विंबलडन, लंदन

सूची विंबलडन, लंदन

विंबलडन इंग्‍लैंड के लंदन के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र का एक जिला है जो वंड्सवर्थ के दक्षिण में और ग्रेटर लंदन के बाहरी इलाके में टेम्‍स नदी पर किंग्‍स्‍टन के पूर्व में स्थित है। विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और न्‍यू विंबलडन थियेटर का प्रारंभ यहीं से हुआ था और लंदन में कॉमन लैंड के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक, विंबलडन कॉमन भी इसके अंतर्गत आता है। आवासीय क्षेत्र दो भागों गांव और शहर के रूप में बंटा हुआ है जहां हाई स्‍ट्रीट, मूल मध्‍यकालीन गांव का और शहर" 1838 में रेलवे स्‍टेशन बनने के बाद से हुए आधुनिक विकास का हिस्‍सा है। विंबलडन में लौह युग के समय से लोग रह रहे हैं और ऐसा माना जाता है कि विंबलडन कॉमन पर हिल फोर्ट को उसी काल में बनाया गया था। 1087 में जब डूम्सडे बुक को संकलित किया गया था, विंबलडन मोर्टलेक की जागीर का हिस्सा था। इसके इतिहास के दौरान विंबलडन की जागीर कई धनी परिवारों के बीच बदली थी और इसने कई अन्‍य धनी परिवारों को भी आकर्षित किया जिन्‍होंने यहां ईगल हाउस, विंबलडन हाउस और वारेन हाउस जैसे भव्‍य मकान बनाए.

29 संबंधों: चार्ल्स द्वितीय, चेल्सी एफ़.सी., एलिज़ाबेथ प्रथम, ऐंग्लो-सैक्सन भाषा, डोम्सडे पुस्तक, द्वितीय विश्वयुद्ध, पहला विश्व युद्ध, पेनिसिलिन, बकिंघमशायर, मर्टन बरो, महापौर, मोर्टलेक, युगाण्डा, लिवरपूल एफ़.सी., लंदन, लंदन अंडरग्राउंड, लौह युग, सरी, हिलियम, हैजा, जनगणना, जॉर्ज पंचम, विभागीय भंडार, वंड्सवर्थ, ग्रेटर लंदन, आर्थर शोपेनहावर, इथियोपिया, किंग्स्टन अपॉन टेम्स, अंग्रेज़ी गृहयुद्ध

चार्ल्स द्वितीय

चार्ल्स द्वितीय (29 मई 1630 - 6 फरवरी 1685) स्कॉट्स, इंग्लैण्ड और आयरलैण्ड का राजा था 30 जनवरी 1649 (वैधानिक रूप से) या 29 मई 1660 (वास्तविक रूप से) से अपनी मृत्यु तक। अंग्रेजी गृहयुद्ध के पश्चात इनके पिता चार्ल्स प्रथम को प्राणदण्ड दे दिया गया था, जिसके बाद कुछ साल तक राजशाही समाप्त करके इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड और आयरलैण्ड में आलिवर क्रामवेल के नेतृत्व में गणतन्त्र की स्थापना हुई। क्रामवेल की मृत्यु के शीघ्र बाद ही राजशाही फ़िर से शुरू हुई और चार्ल्स द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ। इनके राजा बनने की ठीक तारीख़ तय करना मुश्किल है, क्योंकि उस समय ब्रिटेन में काफ़ी राजनैतिक उथल-पुथल हो रही थी। चार्ल्स प्रथम की मृत्यु के पश्चात चार्ल्स द्वितीय ने अधिकांश समय फ्रांस में निर्वासन में काटा, जब तक राजशाही फ़िर से शुरू नहीं हुई। अपने पिता की तरह ही इंग्लैण्ड की संसद के साथ चार्ल्स द्वितीय के सम्बन्ध काफ़ी मुश्किल रहे। राज के अन्तिम वर्षों में इन्हें संसद को हटाकर खुद राज करने में सफलता मिली। लेकिन पिता की तरह इन्हें लोगों के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा, जिसका प्रमुख कारण है कि इन्होंने जनता पर कोई नए कर नहीं लगाए। यूरोप में हो रहे कैथोलिक और प्रोटेस्टैण्ट संप्रदायों के बीच हो रहे संघर्ष की वजह से चार्ल्स द्वितीय का अधिकतर समय घरेलू और विदेशी नीतियों को संभालने में लगा। साथ ही इनके दरबार में कूटनीति और साजिशों का बोलबाला रहा। इसी समय इंग्लैण्ड में विग और टोरी राजनैतिक पार्टियाँ पहली बार उभर कर सामने आईं। चार्ल्स द्वितीय को मैरी मोनार्क (अंग्रेजी: Merry Monarch, खुशदिल राजा) कहा जाता है, क्योंकि इनके दरबार में ज़िन्दादिली और इच्छावाद का बोलबाला था। इनकी बहुत सी अवैधानिक संताने हुईं लेकिन कोई वैधानिक सन्तान नहीं हुई। ये ललित कलाओं के संरक्षक थे, जिनको प्रोटेक्टेरेट में लगे निषेध के बाद इनके दरबार में बहुत प्रोत्साहन मिला। चार्ल्स द्वितीय ने मृत्यु से पहले रोमन कैथोलिक सम्प्रदाय को अपना लिया था। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:इंग्लैण्ड के शासक श्रेणी:स्काटलैण्ड के शासक श्रेणी:स्टुआर्ट राजघराना.

नई!!: विंबलडन, लंदन और चार्ल्स द्वितीय · और देखें »

चेल्सी एफ़.सी.

चेल्सी फुटबॉल क्लब फ़ुलहम, लंडन में स्थित एक अंग्रेजी फुटबॉल क्लब है। 1905 में स्थापित, वे अंग्रेजी प्रीमियर लीग में खेलते हैं और अप्ने इतिहास का अधिकांश समय अंग्रेजी फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर बिताया हैं। उनका घरेलू स्टेडियम 41,837 सीट स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम है जहां वे स्थाप्ना से खेल्ते आये हैं। चेल्सी की पह्ली बड़ी सफलता 1955 में लीग चैम्पियनशिप जित्ने पर मिली और 1960 के दशक से विभिन्न कप प्रतियोगिताओं में (1970, 1990 और 2000 दशक के दौरान) सिद्धि प्राप्त कि। 1997 के बाद से, 15 प्रमुख ट्राफियां जीतने पर, चेल्सी ने पिछले दो दशकों में सफलता की अपनी सबसे बड़ी अवधि मिली।घरेलू स्तर पर, चेल्सी चार लीग खिताब, सात एफ.ए कप, चार लीग कप और चार एफ.ए कम्यूनिटी शील्ड को हासिल किया हैं। महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में वे दो यूएफा कप विनर्स कप जीत लिया है, जबकि एक यूईएफए सुपर कप, एक यूईएफए यूरोपा लीग और एक यूईएफए चैंपियंस लीग जीत लिया है। चेल्सी, यूएफआ चैंपियंस लीग को जीतने वालि (चार क्लबों में से) एकमात्र लंदन क्लब हैं। और सभी तीन मुख्य युइएफआ क्लब प्रतियोगिताओं मे खिताब धारण करने वाली एकमात्र ब्रिटिश क्लब हैं। चेल्सी के नियमित किट रंग सफेद मोजे के साथ शाही नीले रंग की शर्ट और शॉर्ट्स हैं। क्लब की कलग़ी को आधुनिक बनाने के प्रयास में कई बार बदल दिया गया है। वर्तमान मे एक चेल्सी का कलग़ी एक सोंटा धारित शेर को दर्शाता हैं जोकि 1950 के दशक के रूप का अनुवाद है। चेल्सी ने अंग्रेजी फुटबॉल में पांचवें उच्चतम औसत उपस्थिति को कायम रखा है। जुलाई 2003 से, चेल्सी का मालिक रूसी अरबपति रोमन अब्रमोविछ है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और चेल्सी एफ़.सी. · और देखें »

एलिज़ाबेथ प्रथम

एलिज़ाबेथ प्रथम (Elizabeth I, जन्म: ७ सितम्बर १५३३, मृत्यु: २४ मार्च १६०३) इंग्लैंड और आयरलैंड की महारानी थीं, जिनका शासनकाल १७ नवम्बर १५५८ से उनकी मौत तक चला। यह ब्रिटेन के ट्युडर राजवंश की पाँचवी और आख़री सम्राट थीं। इन्होनें कभी शादी नहीं की और न ही इनकी कोई संतान हुई इसलिए इन्हें "कुंवारी रानी" (virgin queen, वर्जिन क्वीन) के नाम से भी जाना जाता था। यह ब्रिटेन के सम्राट हेनरी अष्टम की बेटी होने के नाते जन्म पर एक राजकुमारी थीं, लेकिन इनके जन्म के ढाई साल बाद ही इनकी माता, ऐन बोलिन (Anne Boleyn) को मार दिया गया और इन्हें नाजायज़ घोषित कर दिया गया। १५५३ तक इनके सौतेले भाई एडवर्ड ६ के शासनकाल के बाद इनकी बहन मैरी १ ने शासन संभाला। मैरी के संतानरहित होने के बाद एलिज़ाबेथ ने १७ नवंबर १५५८ को अंग्रेजी सिंहासन की बागडोर संभाली। इन्होने अपने इर्द-गिर्द बहुत से समझदार व्यक्तियों को मंत्री-परिषद में रखा जिस से ब्रिटेन सुव्यवस्थित हुआ। इन्होनें इंग्लैंड में "इंग्लिश प्रोटेस्टैंट चर्च" की नींव रखी और स्वयं को उसका अध्यक्ष बना लिया। इस से वे ब्रिटेन की राजनैतिक नेता और धार्मिक नेता दोनों बन गई। इस से रोमन कैथोलिक शाखा का पोप नाराज़ हो गया। वह ब्रिटेन को धार्मिक मामलों में अपने अधीन एक कैथोलिक राष्ट्र मानता था। उसने १५७० में यह आदेश दिया की ब्रिटेन के नागरिकों को एलिज़ाबेथ से वफ़ादारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस से ब्रिटेन के कैथोलिक समुदाय से एलिज़ाबेथ के ख़िलाफ़ बहुत से हमले हुए और कई विद्रोह भड़के, लेकिन एलिज़ाबेथ अपने मंत्रियों की गुप्तचर सेवा की मदद से सत्ता पर बनी रहीं। १५८८ में पोप के आग्रह पर स्पेन (जो एक कैथोलिक राष्ट्र था) ने ब्रिटेन पर एक समुद्री जहाज़ों का बड़ा लेकर आक्रमण करने की कोशिश करी। इस आक्रमण को "स्पेनी अर्माडा" कहा जाता है। एलिज़ाबेथ की नौसेना ने उसे हरा दिया और यह जीत इंग्लैण्ड की सब से ऐतिहासिक जीतों में से एक मानी जाती है। एलिज़ाबेथ के शासनकाल को एलिज़ाबेथेन एरा यानी एलिज़ाबेथ का युग के नाम से भी जाना जाता है। वो अपने शासन में अपने पिता व भाई बहन के मुकाबले ज्यादा उदार थीं। उनकी बहन मैरी ने सैकणों प्रोटेस्टैंटों को मरवा दिया था जिसकी वजह से उसे खूनी मैरी के नाम से भी जाना जाता है। एलिज़ाबेथ ने ऐसा कोई काम नहीं किया। वह लोकप्रिय शासक के रूप में जानी जाती थीं। एलिज़ाबेथ के काल में ब्रिटिश साहित्य और नाटककार फले-फूले, जिनमें विलियम शेक्सपीयर और क्रिस्टोफ़र मार्लोवे के नाम सब से नुमाया हैं। उनके दौर में ब्रिटेन के नौसैनिक दूर-दूर खोज-यात्राओं में निकले। फ़्रांसिस ड्रेक ने उत्तर अमेरिका की यात्रा करी। माना जाता है कि उनके ४४ साल के राज से ब्रिटेन में एक शक्तिशाली राष्ट्रीय भावना फैल गई जिसने आगे चलकर ब्रिटेन को विश्व का सब से शक्तिशाली देश बनने में योगदान दिया। वह ऐसे समय में अपना सिंहासन बचाते हुए लंबे समय तक एक सफल शासन दे सकीं जब पड़ोसी राज्यों के शासक अंदरूनी विवादों में उलझे रहे और अपनी सत्ता गंवाते रहे, जैसे कि उनकी भतीजी व स्कॉटलैंड की रानी मैरी जिसे उन्होंने अपने खिलाफ षडयंत्र रचने के अपराध में १५६८ में मृत्युदंड दे दिया। कुछ इतिहासकार उन्हें चिड़चिड़ा व जल्द कोई फैसला ना ले पाने वाला शासक मानते हैं और उन्हें उनकी काबिलियत से ज्यादा भाग्यशाली बताते हैं। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और एलिज़ाबेथ प्रथम · और देखें »

ऐंग्लो-सैक्सन भाषा

बेओवुल्फ़ कथा-ग्रन्थ का पुरानी अंग्रेज़ी में लिखा एक पन्ना एंग्लो-सैक्सॉन भाषा (Anglo-Saxon), पुरानी अंग्रेज़ी (Old English) या ऐंग्लिस्क (Ænglisc या Anglisc) वह भाषा है जो आज के इंग्लैंड में ४५० से ११०० ईस्वी के काल में बोली जाती थी। यह एक जर्मैनी भाषा है जो उस काल में जर्मनी और डेनमार्क से आये ऐंग्लो-सैक्सन लोग बोला करते थे। पुरानी अंग्रेज़ी आधुनिक अंग्रेज़ी से बहुत भिन्न है; और इसमें बहुत से जर्मन शब्द हैं। इसका व्याकरण बहुत कठिन है और यह जर्मन भाषा के अधिक निकट है। व्याकरण की दृष्टि से यह अन्य प्राचीन हिन्द-ईरानी भाषाओँ के क़रीब समझी जाती है, जैसे कि लातिनी, संस्कृत और प्राचीन यूनानी भाषा। पुरानी अंग्रेज़ी का स्वरूप विलियम विजयी के नॉर्मन आक्रमण के बाद मध्य अंग्रेज़ी में बदला और उन्होंने ३०० वर्षों तक इसे विद्यालयों में पढाने पर रोक लगा दी।, Lauren S. Bahr, Bernard Johnston, P.F. Collier, 1993,...

नई!!: विंबलडन, लंदन और ऐंग्लो-सैक्सन भाषा · और देखें »

डोम्सडे पुस्तक

डोम्सडे पुस्तक, इंग्लैड का भूसर्वेक्षण संबंधी विवरण देनेवाली पुस्तक। यह सर्वेक्षण सन् 1086 में विजेता विलियम के आदेश से उसके अफ्सरों द्वारा कराया गया था। इसका उद्देश्य भूमिकर तथा अन्य कर लगाने के इरादे से आवश्यक जानकारी एवं तथ्य एकत्र करना था। राजसत्ता के अधीन जमीन जायदाद का मूल्यांकन भी इसका लक्ष्य था। इसकी सहायता से विलियम को अपने सामंतों की धनसंपत्ति का तथा उनकी शक्ति का भी पता लग सकता था। यह दो खंडों में तैयार की गई थी। पहले खंड में अधिकांश इंग्लैंड की भूमियों, संपत्तियों, कृषकों, आदि का विवरण दिया गया है और दूसरे में केवल इसेक्स, सफोक तथा नारफोक नामक काउंटियों का ब्योरा है। कंबरलैंड, नार्दबर लैड तथा लंदन संबंधी विवरण छोड़ दिए गए हैं। उत्तर आंग्ल सैक्सन काल तथा नार्मन विजय के प्रारंभिक काल की भूमि संबंधी तथ्य प्राप्त करने के लिये यह विवरिणी सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और डोम्सडे पुस्तक · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

पेनिसिलिन

जापानी बैंड के लिए पेनिसिलिन (बैंड) देखें। पेनिसिलिन की मूल संरचना."R" अस्थिर समूह है। पेनिसिलिन (कभी-कभी संक्षिप्त रूप से पीसीएन (PCN) या पेन (pen) भी कहा जाता है) एंटीबायोटिक का एक समूह है, जिसकी व्युत्पत्ति पेनिसिलियम फंगी से हुई है। पेनिसिलिन एंटीबायोटिक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे पहली दवाएं हैं जो सिफिलिस एवं स्टाफीलोकोकस संक्रमण जैसी बहुत सी पूर्ववर्ती गंभीर बीमारियों के विरुद्ध प्रभावी थीं। पेनिसिलिन आज भी व्यापक रूप से प्रयोग में लाई जा रही हैं, हालांकि कई प्रकार के जीवाणु अब प्रतिरोधी बन चुके हैं। सभी पेनिसिलिन बीटा-लैक्टेम एंटीबायोटिक होते हैं तथा ऐसे जीवाणुगत संक्रमण के इलाज में प्रयोग में लाये जाते हैं जो आम तौर पर ग्राम-पॉज़िटिव, ऑर्गेनिज्म जैसी अतिसंवेदनशीलता के कारण होते हैं। "पेनिसिलिन" शब्द उन पदार्थों के मिश्रण को भी कह सकते हैं जो स्वाभाविक एवं जैविक पद्धति से उत्पादित किये जाते हैं। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और पेनिसिलिन · और देखें »

बकिंघमशायर

बकिंघमशायर (अंग्रेज़ी: Buckinghamshire) एक इंग्लैंड का काउंटी है।.

नई!!: विंबलडन, लंदन और बकिंघमशायर · और देखें »

मर्टन बरो

लंदन बरो ऑफ़ मर्टन (अंग्रेज़ी: London Borough of Merton, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि) एक लंदन का बरो है। श्रेणी:लंदन के बरो.

नई!!: विंबलडन, लंदन और मर्टन बरो · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: विंबलडन, लंदन और महापौर · और देखें »

मोर्टलेक

मोर्टलेक (अंग्रेज़ी: Mortlake) एक दक्षिणपश्चिम लंदन में रिचमंड अपॉन टेम्स बरो का जिला है।.

नई!!: विंबलडन, लंदन और मोर्टलेक · और देखें »

युगाण्डा

युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम बुगांडा राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी ह्स्सिा, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और युगाण्डा · और देखें »

लिवरपूल एफ़.सी.

लिवरपूल फुटबॉल क्लब लिवरपूल में स्थित एक अंग्रेजी प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब है। लिवरपूल एफसी पाँच यूरोपीय कप, तीन के यूईएफए कप और तीन यूईएफए सुपर कप के साथ किसी भी दूसरे अंग्रेजी टीम से अधिक यूरोपीय ट्राफियां जीत चुके इंग्लैंड में सबसे सफल क्लबों में से एक है। क्लब भी अठारह लीग खिताब, सात एफए कप और घरेलू मोर्चे पर एक रिकॉर्ड आठ लीग कप जीत लिया है। लिवरपूल 1892 में स्थापित किया गया और फुटबॉल लीग अगले वर्ष में शामिल हो गया था। क्लब अपने गठन के बाद से एनफील्ड पर खेला है। लिवरपूल के इतिहास में सबसे सफल अवधि 1970 और बिली शन्क्ल्य् और बॉब पैस्ले ग्यारह लीग खिताब और सात यूरोपीय ट्राफियां के लिए क्लब के नेतृत्व में जब 80 के दशक में था। क्लब के समर्थकों के दो प्रमुख त्रासदियों में शामिल है। पहला, लिवरपूल प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर एक दीवार ढह गई, जिसमें 1985 में हेसल स्टेडियम दुर्घटना थी, 39 जुवेंटस समर्थकों की मौत हो गई और 6 साल के लिए यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया जा रहा लिवरपूल में जिसके परिणामस्वरूप। 1989 हिल्सबोरो दुर्घटना में 96 लिवरपूल समर्थकों परिधि बाड़ लगाने के खिलाफ एक कुचलने में उनकी जान चली गई। लिवरपूल पड़ोसियों एवर्टन और मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता है। टीम 1964 में लाल शर्ट और सफेद शॉर्ट्स से एक सब लाल घर वर्दी को बदल दिया है। क्लब के गान "आप अकेले चले ऐस कभी नहीं होगा"(योउ विल्ल नेवेर वल्क अलोने) है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने हाल ही में लिवरपूल की बजाते हुए सबसे ज़्यादा प्रीमियर लीग ट्रोफीज़ जीतने वाली टीम बनी | .

नई!!: विंबलडन, लंदन और लिवरपूल एफ़.सी. · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और लंदन · और देखें »

लंदन अंडरग्राउंड

सेन्त्रल लिने लंदन अंडरग्राउंड लंदन में ट्रांसपोर्ट फ़ॉर लंदन (सार्वजनिक परिवहन) का इलेक्ट्रॉनिक रेलवे व्यवस्था है। 150px मानचित्र Bold text श्रेणी:ट्रांसपोर्ट फ़ॉर लंदन श्रेणी:लंदन अंडरग्राउंड.

नई!!: विंबलडन, लंदन और लंदन अंडरग्राउंड · और देखें »

लौह युग

लौह युग (Iron Age) उस काल को कहते हैं जिसमें मनुष्य ने लोहे का इस्तेमाल किया। इतिहास में यह युग पाषाण युग तथा कांस्य युग के बाद का काल है। पाषाण युग में मनुष्य की किसी भी धातु का खनन कर पाने की असमर्थता थी। कांस्य युग में लोहे की खोज नहीं हो पाई थी लेकिन लौह युग में मनुष्यों ने तांबे, कांसे और लोहे के अलावा कुछ अन्य ठोस धातुओं की खोज तथा उनका उपयोग भी सीख गया था। विश्व के भिन्न भागों में लौह-प्रयोग का ज्ञान धीरे-धीरे फैलने या उतपन्न होने से यह युग अलग समयों पर शुरु हुआ माना जाता है लेकिन अनातोलिया से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप में यह १३०० ईसापूर्व के आसपास आरम्भ हुआ था, हालांकि कुछ स्रोतों के अनुसार इस से पहले भी लोहे के प्रयोग के कुछ चिह्न मिलते हैं। इस युग की विशेषता यह है कि इसमें मनुष्य ने विभिन्न भाषाओं की वर्णमालाओं का विकास किया जिसकी मदद से उस काल में साहित्य और इतिहास लिखे जा सके। संस्कृत और चीनी भाषाओं का साहित्य इस काल में फला-फूला। ऋग्वेद और अवस्ताई गाथाएँ इसी काल में लिखी गई थीं। कृषि, धार्मिक विश्वासों और कलाशैलियों में भी इस युग में भारी परिवर्तन हुए।The Junior Encyclopædia Britannica: A reference library of general knowledge.

नई!!: विंबलडन, लंदन और लौह युग · और देखें »

सरी

सरी (अंग्रेज़ी: Surrey) एक इंग्लैंड का काउंटी है।.

नई!!: विंबलडन, लंदन और सरी · और देखें »

हिलियम

तरलीकृत हीलियम शुद्ध हीलियम से भरी गैस डिस्चार्ज ट्यूब हिलियम (Helium) एक रासायनिक तत्त्व है जो प्रायः गैसीय अवस्था में रहता है। यह एक निष्क्रिय गैस या नोबेल गैस (Noble gas) है तथा रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन, विष-हीन (नॉन-टॉक्सिक) भी है। इसका परमाणु क्रमांक २ है। सभी तत्वों में इसका क्वथनांक (boiling point) एवं गलनांक (melting point) सबसे कम है। द्रव हिलियम का प्रयोग पदार्थों को अत्यन्त कम ताप तक ठण्डा करने के लिये किया जाता है; जैसे अतिचालक तारों को १.९ डिग्री केल्विन तक ठण्डा करने के लिये। हीलियम अक्रिय गैसों का एक प्रमुख सदस्य है। इसका संकेत He, परमाणुभार ४, परमाणुसंख्या २, घनत्व ०.१७८५, क्रांतिक ताप -२६७.९०० और क्रांतिक दबाव २ २६ वायुमंडल, क्वथनांक -२६८.९० सें.

नई!!: विंबलडन, लंदन और हिलियम · और देखें »

हैजा

हैजे का वितरण विसूचिका या आम बोलचाल मे हैजा, जिसे एशियाई महामारी के रूप में भी जाना जाता है, एक संक्रामक आंत्रशोथ है जो वाइब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु के एंटेरोटॉक्सिन उतपन्न करने वाले उपभेदों के कारण होता है। मनुष्यों मे इसका संचरण इस जीवाणु द्वारा दूषित भोजन या पानी को ग्रहण करने के माध्यम से होता है। आमतौर पर पानी या भोजन का यह दूषण हैजे के एक वर्तमान रोगी द्वारा ही होता है। अभी तक ऐसा माना जाता था कि हैजे का जलाशय स्वयं मानव होता है, लेकिन पर्याप्त सबूत है कि जलीय वातावरण भी इस जीवाणु के जलाशयों के रूप में काम कर सकते हैं। वाइब्रियो कॉलेरी एक ग्राम-नेगेटिव जीवाणु है जो एक एंटेरोटॉक्सिन, कॉलेरा टोक्सिन का उत्पादन करता है, जिसका छोटी आंत के श्लेष्मीय उपकला अस्तर पर हुआ असर इस रोग के सबसे कुख्यात लक्षण बहुत अधिक दस्त के लिए जिम्मेदार है। हैजा उन ज्ञात रोगों मे से एक है जो बहुत तेजी से घातक असर करते हैं, इसके सबसे गंभीर रूप में रोग के लक्षणों की शुरुआत के एक घंटे के भीतर ही, एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप घटकर निम्न रक्तचाप के स्तर तक पहुँच सकता है और संक्रमित मरीज को अगर चिकित्सा प्रदान नहीं की जाये तो वो तीन घंटे के अन्दर मर सकता है। एक सामान्य परिदृश्य में, रोगी को पहले पतले दस्त होते हैं और 4 से 12 घंटों में वह आघात की अवस्था मे पहुँच सकता है और अगर उसे मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा प्रदान नहीं की जाती तो, 18 घंटे के भीतर रोगी मृत्यु का ग्रास बन सकता है.

नई!!: विंबलडन, लंदन और हैजा · और देखें »

जनगणना

किसी देश अथवा किसी भी क्षेत्र में लोगों के बारे में विधिवत रूप से सूचना प्राप्त करना एवं उसे रेकार्ड करना जनगणना (census) कहलाती है। यह एक निश्चित समान्तराल के बाद की जाती है और शासकीय आदेश के तहत की जाती है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और जनगणना · और देखें »

जॉर्ज पंचम

जॉर्ज पंचम (जॉर्ज फ्रेडरिक अर्नेस्ट अल्बर्ट; 3 जून 1865 – 20 जनवरी 1936) प्रथम ब्रिटिश शासक थे, जो विंडसर राजघराने से संबंधित थे। संयुक्त राजशाही एवं अन्य राष्ट्रमंडल समूह के महाराजा होने के साथ साथ, जॉर्ज भारत के सम्राट एवं स्वतन्त्र आयरिश राज्य के राजा भी थे। जॉर्ज ने सन 1910 से प्रथम विश्व युद्ध (1914–1918) के दौरान और बाद में 1936 में अपनी मृत्यु पर्यन्त राज्य किया। जॉर्ज के पिता महाराज एडवर्ड सप्तम की १९१० में मृत्यु होने पर, वे महाराजा बने। वे एकमात्र ऐसे सम्राट थे, जो कि अपने स्वयं के दिल्ली दरबार में, अपनी भारतीय प्रजा के सामने प्रस्तुत हुए, जहां उनका भारत के राजमुकुट से राजतिलक हुआ। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने सारी जर्मन उपाधियां, वापस कर दीं। इनके शासन ने फासीवाद, नाजीवाद, समाजवाद इत्यादि देखे; एवं प्रथम मजदूर मंत्रालय भी, जिन सभी घटनाओं ने राजनैतिक क्रम को बदल दिया। जॉर्ज को उनके अंतिम दिनों में प्लेग व अन्य बीमारियों ने घेर लिया था; जब उनकी मृत्यु पर उनके ज्येष्ठ पुत्र एडवर्ड अष्टम ने राजगद्दी संभाली। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और जॉर्ज पंचम · और देखें »

विभागीय भंडार

लंदन का '''हैरोड्स''' बाहर सेविभागीय भंडार या डिपार्टमेंट स्टोर एक बड़ी दुकान होती है जहां विभिन्न प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं। यहां केवल एक ही कंपनी के उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध नहीं होते बल्कि विभिन्न कंपनियों के विभिन्न उत्पाद बेचे जाते हैं। एक विभागीय भंडार में विभिन्न प्रकार के उत्पादों के लिए अलग अलग विभाग बने होते हैं इसीलिए इसे विभागीय भंडार कहते हैं। आमतौर पर एक विभागीय भंडार में वस्त्र, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, प्रसाधन सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन आदि खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं पर, कभी कभी और रंग रोगन, हार्डवेयर का समान, फोटो उपकरण, आभूषण, खिलौने और खेल के सामान भी इन भंडारों में बिकता है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और विभागीय भंडार · और देखें »

वंड्सवर्थ

वंड्सवर्थ (अंग्रेज़ी: Wandsworth) दक्षिणपश्चिम लंदन में वंड्सवर्थ बरो का मुख्य जिला है।.

नई!!: विंबलडन, लंदन और वंड्सवर्थ · और देखें »

ग्रेटर लंदन

ग्रेटर लंदन एक इंग्लैंड का काउंटी है और टॉप-लेवल प्रशासनिक प्रभाग है, जो लंदन को cover करता है। लंदन, या ग्रेटर लंदन, इंग्लैंड का एक क्षेत्र है जो लंदन की प्रशासनिक सीमाएं बनाता है। यह ३३ स्थानीय सरकार जिलों में आयोजित किया जाता है:३२ लंदन बोरो(जो ग्रेटर लंदन की औपचारिक काउंटी बनाता है)और लंदन शहर(जो एक अलग काउंटी है लेकिन अभी भी इस क्षेत्र का हिस्सा है)। साउथवार्क में स्थित ग्रेटर लंदन प्राधिकरण, पूरे क्षेत्र में सामरिक स्थानीय सरकार के लिए जिम्मेदार है और इसमें लंदन के मेयर और लंदन विधानसभा शामिल हैं। ग्रेटर लंदन की काउंटी १ अप्रैल १९६५ को लंदन सरकार अधिनियम १९६३ के माध्यम से बनाई गई थी। प्रशासनिक रूप से, ग्रेटर लंदन पहले १९६३ और १९८६ के बीच ग्रेटर लंदन परिषद के तहत एक सुई जनरेश कौंसिल क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया था। इस क्षेत्र को १९९४ में एक क्षेत्र के रूप में पुन:स्थापित किया गया था और २००० में गठन किया गया ग्रेटर लंदन प्राधिकरण। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और ग्रेटर लंदन · और देखें »

आर्थर शोपेनहावर

आर्थर शोपेनहावर आर्थर शोपेनहावर (Arthur Schopenhauer) (२२ फ़रवरी १७८८ - २१ सितम्बर १८६०) जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक थे। वे अपने 'नास्तिक निराशावाद' के दर्शन के लिये प्रसिद्ध हैं। उन्होने २५ वर्ष की आयु में अपना शोधपत्र पर्याप्त तर्क के चार मूल (On the Fourfold Root of the Principle of Sufficient Reason) प्रस्तुत किया जिसमें इस बात की मीमांसा की गयी थी कि क्या केवल तर्क (reason) संसार के गूढ रहस्यों से पर्दा उठा सकता है? बौद्ध दर्शन की भांति शोपेनहावर भी कि इच्च्हाओं (will) के शमन की आवश्यकता पर बल दिया है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और आर्थर शोपेनहावर · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और इथियोपिया · और देखें »

किंग्स्टन अपॉन टेम्स

किंग्स्टन अपॉन टेम्स (अंग्रेज़ी: Kingston upon Thames) एक दक्षिणपश्चिमी लंदन में किंग्स्टन अपॉन टेम्स बरो का नगर है।.

नई!!: विंबलडन, लंदन और किंग्स्टन अपॉन टेम्स · और देखें »

अंग्रेज़ी गृहयुद्ध

१६वीं तथा १७वीं शताब्दी में ऐंग्लिकन राजधर्म को प्रोटेस्टैंट धर्म की ओर प्रवृत्त करनेवाले कट्टर प्रोटेस्टैंट 'प्युरिटन' कहलाते हैं। उनके आंदोलन के फलस्वरूप कांग्रेगशनैलिज्म का उदय हुआ था। वे आचरण की शुद्धता, पूजा की आडंबरहीनता तथा रविवार को पवित्र रखने पर बहुत बल देते थे। इस कारण आजकल 'प्यूरिटनवाद' उस विचारधारा का नाम बन गया है जिसमें आचरण, सिद्धांत आदि के विषय में संयम तथा शुद्धता का अधिक ध्यान रखा जाता है। .

नई!!: विंबलडन, लंदन और अंग्रेज़ी गृहयुद्ध · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विम्बलडन, लंदन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »