लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विन्सन मैसिफ़

सूची विन्सन मैसिफ़

विन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif) अंटार्कटिका के एल्स्वर्थ पहाड़ियों की सेंटिनल पर्वतमाला नामक शाखा में स्थित एक बड़ा पर्वतीय मैसिफ़ है जो २१ किमी (१३ मील) लम्बा और १३ किमी (८.१ मील) चौड़ा है। यह रोन हिमचट्टान के ऊपर तैनात खड़ा है और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थान के पास है। विन्सन मैसिफ़ दक्षिण ध्रुव से क़रीब १,२०० किमी (७५० मील) दूर स्थित है। ध्यान दें कि विन्सन मैसिफ़ और विन्सन पर्वत (Mount Vinson, माउंट विन्सन) दो अलग भौगोलिक इकाईयाँ मानी जाती हैं। विन्सन पर्वत ४,८९२ मीटर (१६,०५० फ़ुट) ऊँचा है और विन्सन मैसिफ़ के शिखर-पठार के उत्तरी भाग में स्थित है। विन्सन पर्वत अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और पर्वतारोहण में सप्तचोटी (Seven Summits) नामक सूची का सदस्य है। यह सेंटिनल पर्वतमाला के दक्षिणी भाग में हॉलिस्टर पर्वत (Hollister Peak) से २ किमी उत्तर में है।Stewart, J. (2011) Antarctic An Encyclopedia McFarland & Company Inc, New York.

13 संबंधों: चरम उदग्र शिखर, एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ, दक्षिणी ध्रुव, पर्वतारोहण, पुंजक, फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, शिखर प्राप्ति, सप्तचोटी, संयुक्त राज्य, स्थलाकृतिक उदग्रता, सेंटिनेल पर्वतमाला, अंटार्कटिक प्रायद्वीप, अंटार्कटिका

चरम उदग्र शिखर

विश्व भर के चरम उदग्र शिखरों का मानचित्रचरम उदग्र शिखर (अंग्रेजी: Ultra Prominent Peak), या संक्षिप्त में केवल चरम उन शिखरों का एक वर्गीकरण है जिनकी स्थलाकृतिक उदग्रता (मोटे अर्थों में ऊँचाई) 1,500 मीटर (4,921 फुट) या उससे अधिक है। विश्व में ऐसी लगभग 1,524 चोटियों हैं। उदग्रता के अनुसार विश्व के पहले तीन सबसे प्रसिद्ध चरम उदग्र शिखर हैं, एवरेस्ट पर्वत, अकांकागुआ और मैककिनले पर्वत। मैटरहॉर्न और आइजर जैसी कुछ प्रसिद्ध चोटियों, चरम उदग्र शिखर नहीं हैं क्योंकि वे ऊँचे पहाड़ों से दर्रों के द्वारा जुड़ी हैं और इसलिए इन्हें पर्याप्त स्थलाकृतिक उदग्रता हासिल नहीं है। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और चरम उदग्र शिखर · और देखें »

एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ

एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ (Ellsworth Mountains) अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वतमाला है। यह रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वाली ३६० किमी लम्बी और ४८ किमी चौड़ी शृंख्ला है। इस पर्वतमाला के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो इसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ · और देखें »

दक्षिणी ध्रुव

दक्षिणी ध्रुवदक्षिणी ध्रुव पृथ्वी का सबसे दक्षिणी छोर है। इसे अंटार्कटिका के नाम से भी जाना जाता है। तथ्यानुसार दो मुख्य दक्षिणी ध्रुव हैं, एक स्थिर और दूसरा जो घूमता है। चुम्बकीय उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव वहाँ होते है जहाँ पर कम्पास संकेत करता है। ये ध्रुव वर्ष प्रतिवर्ष घूमते रहते हैं। केवल कम्पास को देखकर ही लोग यह बता सकते हैं की वे इन ध्रुवों के निकट है। दक्षिणी ध्रुव से सारी दिशाएँ उत्तर में होती हैं, पर ध्रुवों के बिल्कुल निकट कम्पास भरोसेमंद नहीं है। भौगोलिक उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव वे ध्रुव हैं जिनपर पृथ्वी घूमती है, वहीं जिन्हें लोग एक ग्लोब पर देखते हैं कहाँ पर साती उत्तर/दक्षिण की रेखाएँ मिलती है। ये ध्रुव एक ही स्थान पर रहते है और यही वे ध्रुव होते हैं जब हम केवल उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव कहते हैं। लोग कुछ विशेष तारों को देखकर ये बता सकते हैं कि वे इन ध्रुवों पर है। ध्रुवों पर एक तारा समान ऊँचाई पर चक्कर लगाता है और क्षितिज पर कबी भी अस्त नहीं होता। दक्षिणी ध्रुव पर पड़ने वाला महाद्वीप है अंटार्कटिका। यह बहुत ही ठंडा स्थान है। सर्दियों के दौरान कई सप्ताहों तक यहाँ सूर्योदय नहीं होता। और गर्मियों के दौरान, दिसंबर के अंत से मार्च के अंत तक सूर्यास्त नहीं होता। स्वयं ध्रुवीय बिन्दु पर भी छः महीने की सर्दियाँ होती हैं और इतने समय तक सूर्योदय नहीं होता। और जब सूर्योदय होता है तो, यह छः महीनों की लंबी गर्मियाँ आरंभ होती हैं, जब कोई व्यक्ति दिन के किसी भी समय खड़े होकर सूरज को क्षितिज के ऊपर घड़ी की उल्टी दिशा में अपने चारो ओर घूमते हुए देख सकता है। दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचना कठिन है। उत्तरी ध्रुव के विपरीत, जोकि समुद्र और समतल समुद्री बर्फ से ढका होता है, दक्षिणी ध्रुव एक पर्वतीय महाद्वीप पर स्थित है। यह महाद्वीप है अंटार्कटिका। यह बर्फ की मोटी चादर से ढका है और अपने केंद्र पर तो १.५ किमी से भी मोटी बर्फ से। दक्षिणी ध्रुव बहुत ऊँचे स्थान पर है और बहुत वातमय (तूफ़ानी)। यह उन स्थानों से बहुत दूर है जहाँ पर वैज्ञानिकों की बस्तियाँ हैं और यहाँ जाने वाले जहाज़ों को प्रायः बर्फ़ीले समुद्री रास्ते से होकर जाना पड़ता है। तट पर पहुँचने के बाद भी भूमार्ग से यात्रा करने वाले खोजियों को ध्रुव तक पहुँचने के लिए १,६०० किलोमीटर से भी अधिक की यात्रा करनी पड़ती है। उन्हें तैरते हिमखंडों को पार करके बर्फ़ से ढकी भूमि और फ़िर सीधे खड़े पर्वतीय हिमनदों को जो टूटी, मुड़ी हुई समुद्र में गिरती बर्फ से ढके होते हैं और तेज़ जमाने वाली बर्फीली हवाओं वाले पठार को भी पार करना होता है। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और दक्षिणी ध्रुव · और देखें »

पर्वतारोहण

2004 में नेपाल के इम्जा से (आइलैंड पीक) के 20,305 (6189 मीटर) ऊँचे शिखर पर अपने अंतिम कदम बढ़ाता हुआ पर्वतारोही एक खुली खाई पर्वतारोहण या पहाड़ चढ़ना शब्द का आशय उस खेल, शौक़ अथवा पेशे से है जिसमें पर्वतों पर चढ़ाई, स्कीइंग अथवा सुदूर भ्रमण सम्मिलित हैं। पर्वतारोहण की शुरुआत सदा से अविजित पर्वत शिखरों पर विजय पाने की महत्वाकांक्षा के कारण हुई थी और समय के साथ इसकी 3 विशेषज्ञता वाली शाखाएं बन कर उभरीं हैं: चट्टानों पर चढ़ने की कला, बर्फ से ढके पर्वतों पर चढ़ने की कला और स्कीइंग की कला.

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और पर्वतारोहण · और देखें »

पुंजक

भूविज्ञान में पुंजक या मैसिफ़ (massif) किसी ग्रह की भूपर्पटी (क्रस्ट) का ऐसा अंश होता है जिसकी सीमाएँ भ्रंशों या मुड़ावों से स्पष्ट बन गई हों। भूपर्पटी के हिलने पर पुंजक का आंतरिक ढांचा ज्यों-का-त्यों रहता है हालांकि पूरा पूंजक अपने स्थान का बदलाव कर सकता है। कई बड़े पर्वत और पर्वतमालाएँ ऐसे पूंजकों से बनी हुई हैं जो पूरी-की-पूरी पृथ्वी में विवर्तनिकी प्रक्रियाओं में उभर जाती हैं। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और पुंजक · और देखें »

फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान

फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान (Filchner-Ronne Ice Shelf) अंटार्कटिका में वेडेल सागर के पड़ोस में स्थित एक हिमचट्टान है। यह दो हिस्सों में विभाजित है: पूर्वी (फ़िल्च्नर) और पश्चिमी (रोन), जिनमें से रोन हिमचट्टान अधिक बड़ी है। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान · और देखें »

शिखर प्राप्ति

पर्वतारोहण में शिखर प्राप्ति (peak bagging या mountain bagging) वह गतिविधि होती है जिसमें पर्वतारोही किसी संस्थान या विशिष्ट व्यक्ति द्वारा परिभषित किन्ही पर्वतों की सूची में सम्मिलित हर पहाड़ के शिखर पर चढ़कर उस पूरी सूची पर विजय पाने की कोशिश करते हैं। उदाहरण के लिये सप्तचोटी (Seven Summits) ऐसी सूची है जिसमें विश्व के प्रत्येक महाद्वीप का एक सबसे उच्चतम शिखर शामिल है। कई पर्वतारोही इन सातों पर चढ़कर श्रेय प्राप्त करने की चेष्टा करते हैं। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और शिखर प्राप्ति · और देखें »

सप्तचोटी

पर्वतारोहण में सप्तचोटी या सप्त शिखर (Seven Summits) पृथ्वी के सातों महाद्वीपों में प्रत्येक में स्थित सबसे ऊँचे शिखर के समूह को कहते हैं। इन सातों शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ना पर्वतारोहण की एक महान चुनौती मानी जाती है और यह ध्येय सबसे पहले अप्रैल १९८५ में अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड बैस ने प्राप्त करा। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और सप्तचोटी · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्थलाकृतिक उदग्रता

स्थलाकृति विज्ञान में उदग्रता पर्वतों के वर्गीकरण से संबंधित एक अवधारणा है। उदग्रता शब्द उदग्र से बना है जिसका अर्थ बाहर को निकला हुआ होता है। सामान्य रूप से इसे चोटी भी कहा जाता है। इसे अंग्रेजी मे प्रोमिनेंस, ऑटोनोमस हाइट, शोल्डर ड्रोप (अमेरिका में), प्राइम फैक्टर (यूरोप में) कहते हैं। श्रेणी:स्थलाकृति श्रेणी:भौतिक भूगोल श्रेणी:पर्वतारोहण.

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और स्थलाकृतिक उदग्रता · और देखें »

सेंटिनेल पर्वतमाला

सेंटिनेल पर्वतमाला (Sentinel Range) अंटार्कटिका महाद्वीप की एक प्रमुख पर्वतमाला है। यह एल्स्वर्थ पहाड़ियों की भाग है, जो रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वालीएक् शृंख्ला है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो उसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। सेंटिनेल पर्वतमाला उत्तर/पश्चिमोत्तर से दक्षिण/दक्षिणपूर्व दिशा में १८५ किमी तक चलती है और ४८ किमी चौड़ी है। इसमें ४,००० मीटर से लम्बे कई पर्वत हैं। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और सेंटिनेल पर्वतमाला · और देखें »

अंटार्कटिक प्रायद्वीप

अंटार्कटिक प्रायद्वीप अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का उत्तरतम हिस्सा है और पश्चिमी अंटार्कटिका में स्थित है। हिमचादर से ढका यह प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) उत्तर में वेडेल सागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के बड़े भूभाग तक १,३०० किमी लम्बा है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के सर्वोत्तरी छोर और दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी द्वीप तिएर्रा देल फ़ुएगो के बीच १,००० किमी चौड़ा ड्रेक जलमार्ग है जो अपनी हिंसात्मक लहरों और तूफ़ानी परिस्थितियों के लिये मशहूर है। प्रायद्वीप पर कई देशों के अनुसंधान केन्द्र हैं।, Dallas Murphy, pg.

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और अंटार्कटिक प्रायद्वीप · और देखें »

अंटार्कटिका

अंटार्कटिका अंतरिक्ष से अंटार्कटिका का दृश्य। 230px लाम्बर्ट अजिमुथाल प्रोजेक्शन पर आधारित मानचित्र।दक्षिणी ध्रुव मध्य में है। अंटार्कटिका (या अन्टार्टिका) पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जिसमें दक्षिणी ध्रुव अंतर्निहित है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध के अंटार्कटिक क्षेत्र और लगभग पूरी तरह से अंटार्कटिक वृत के दक्षिण में स्थित है। यह चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है। अपने 140 लाख वर्ग किलोमीटर (54 लाख वर्ग मील) क्षेत्रफल के साथ यह, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद, पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, अंटार्कटिका का 98% भाग औसतन 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ से आच्छादित है। औसत रूप से अंटार्कटिका, विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है और सभी महाद्वीपों की तुलना में इसका औसत उन्नयन सर्वाधिक है। अंटार्कटिका को एक रेगिस्तान माना जाता है, क्योंकि यहाँ का वार्षिक वर्षण केवल 200 मिमी (8 इंच) है और उसमे भी ज्यादातर तटीय क्षेत्रों में ही होता है। यहाँ का कोई स्थायी निवासी नहीं है लेकिन साल भर लगभग 1,000 से 5,000 लोग विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों जो कि पूरे महाद्वीप पर फैले हैं, पर उपस्थित रहते हैं। यहाँ सिर्फ शीतानुकूलित पौधे और जीव ही जीवित, रह सकते हैं, जिनमें पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, विभिन्न प्रकार के शैवाल और सूक्ष्मजीव के अलावा टुंड्रा वनस्पति भी शामिल hai हालांकि पूरे यूरोप में टेरा ऑस्ट्रेलिस (दक्षिणी भूमि) के बारे में विभिन्न मिथक और अटकलें सदियों से प्रचलित थे पर इस भूमि से पूरे विश्व का 1820 में परिचय कराने का श्रेय रूसी अभियान कर्ता मिखाइल पेट्रोविच लाज़ारेव और फैबियन गॉटलिएब वॉन बेलिंगशौसेन को जाता है। यह महाद्वीप अपनी विषम जलवायु परिस्थितियों, संसाधनों की कमी और मुख्य भूमियों से अलगाव के चलते 19 वीं शताब्दी में कमोबेश उपेक्षित रहा। महाद्वीप के लिए अंटार्कटिका नाम का पहले पहल औपचारिक प्रयोग 1890 में स्कॉटिश नक्शानवीस जॉन जॉर्ज बार्थोलोम्यू ने किया था। अंटार्कटिका नाम यूनानी यौगिक शब्द ανταρκτική एंटार्कटिके से आता है जो ανταρκτικός एंटार्कटिकोस का स्त्रीलिंग रूप है और जिसका अर्थ "उत्तर का विपरीत" है।" 1959 में बारह देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किए, आज तक छियालीस देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। संधि महाद्वीप पर सैन्य और खनिज खनन गतिविधियों को प्रतिबन्धित करने के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का समर्थन करती है और इस महाद्वीप के पारिस्थितिक क्षेत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न अनुसंधान उद्देश्यों के साथ वर्तमान में कई देशों के लगभग 4,000 से अधिक वैज्ञानिक विभिन्न प्रयोग कर रहे हैं। .

नई!!: विन्सन मैसिफ़ और अंटार्कटिका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विन्सन पर्वत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »