लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विधानसभा चुनाव (भारत)

सूची विधानसभा चुनाव (भारत)

विधानसभा चुनाव भारत के राज्यों में कराए जाने वाले राज्य-स्तरीय चुनाव हैं। इन चुनावों में हर राज्य की जनता अपने राज्य-स्तर के शासन के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है जिन्हें विधायक कहा जाता है। आम चुनावों से अलग इन चुनावों में चुने हुए विधायक राज्य-स्तर पर सरकार का गठन करते हैं। इन चुनावों में भाग लेने वाले राजनैतिक दल वह भी हो सकते हैं जो आम चुनावों में भाग लेते हैं और इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के अपनी-अपनी क्षेत्रीय दल भी हैं जो राज्य-विशेष में लोकप्रिय होते हैं जैसे तमिल नाडु में अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस। यह चुनाव प्रति पाँच वर्ष में एक बार कराए जाते हैं। यदि अपना कार्यकाल पूरा करने से पूर्व कोई सरकार विधानसभा में बहुमत खो देती है तो यह चुनाव पाँच वर्ष से पहले भी कराए जा सकते हैं। इन चुनावों में मतदान करने के लिए जो मापदण्ड हैं वह वहीं हैं जो लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए हैं जैसे मतदाता का भारतीय नागरिक होना और उसकी आयु १८ वर्ष या ऊपर होना। .

14 संबंधों: तमिल नाडु, पश्चिम बंगाल, भारत, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस, उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००२, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२, २००८ विधानसभा चुनाव, २०१३ विधानसभा चुनाव, २०१५ विधानसभा चुनाव, २०१६ विधानसभा चुनाव, २०१७ विधानसभा चुनाव

तमिल नाडु

तमिल नाडु (तमिल:, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एडाप्पडी  पलानिस्वामी  और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और तमिल नाडु · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और पश्चिम बंगाल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और भारत · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস) मुख्यतः पश्चिम बंगाल में सक्रीय एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है। इस दल का जन्म भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विघटन होकर हुआ। इस दल की नेता ममता बनर्जी है। यह दल तृणमूल का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन तृणमूल यूथ कांग्रेस है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ८ ०४७ ७७१ मत (२.१%, २ सीटें) मिले। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और उत्तराखण्ड · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००२

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००२ भारत के उत्तराखण्ड (तब उत्तराँचल) राज्य में हुआ पहला विधानसभा चुनाव था। जब उत्तराखण्ड ९ नवम्बर २००० को भारत के सत्ताइसवें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था तब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की अन्तरिम सरकार बनाई गई। २००२ में हुए चुनावों से राज्य में पहली राज्य सरकार का गठन हुआ था जो जनता द्वारा चुनी गई थी। इस चुनाव के लिए राज्य में कुल ६,७५३ मतदान-केन्द्र बनाए गए थे और चुनाव तिथि १४ फ़रवरी २००२ थी। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००२ · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में हुआ दूसरा विधानसभा चुनाव था। इससे पहले वर्ष २००२ में राज्य में प्रथम विधानसभा चुनाव हुआ था। दूसरा विधानसभा चुनाव २१ फ़रवरी २००७ को हुआ था तथा मतगणना २७ फ़रवरी २००७ को हुई थी। www.ceo.uk.gov.in चुनाव मतदान का समय प्रातः आठ बजे से सायं पाँच बजे तक का था। इन चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या ६०,८२,७५५ थी जिसमें से ३०,३२,१९१ पुरुष और २९,६८,३५१ महिलाएँ थी। इस विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या ८०६ थी जिसमें से ७५० पुरुष और ५६ महिलाएँ थी। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष २०१२ में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में वर्ष २००२ और २००७ में विधानसभा चुनाव हुए थे। २०१२ के विधानसभा चुनाव ३० जनवरी २०१२ को एक चरण वाले चुनाव में सम्पन्न हुए थे। २०१२ विधानसभा चुनाव उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर ७८८ प्रत्याशियों द्वारा लड़े गए थे। इस विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखण्ड में कुल ९,८०६ मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान का समय प्रातः आठ बजे से लेकर सायं पाँच बजे तक का था और इस दौरान राज्य में कुल ६३ लाख ७८ हज़ार २९२ लोगों ने मतदान किया जो कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग ६७% था। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ · और देखें »

२००८ विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव २००८ .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और २००८ विधानसभा चुनाव · और देखें »

२०१३ विधानसभा चुनाव

2013 में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए - .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और २०१३ विधानसभा चुनाव · और देखें »

२०१५ विधानसभा चुनाव

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और २०१५ विधानसभा चुनाव · और देखें »

२०१६ विधानसभा चुनाव

2016 में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल व पुदुच्चेरि विधानसभाओं के लिए चुनाव हुए। .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और २०१६ विधानसभा चुनाव · और देखें »

२०१७ विधानसभा चुनाव

२०१७ में विधानसभा चुनाव इन राज्यों में होने हैं- उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब .

नई!!: विधानसभा चुनाव (भारत) और २०१७ विधानसभा चुनाव · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विधानसभा चुनाव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »