लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र

सूची विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र

(चित्र-1) C, A का अंत:क्षेत्र है जबकि बी का बहि:क्षेत्र है (चित्र-2) C, B का बहि:क्षेत्र है, लेकिन A का अंत:क्षेत्र नहीं है क्योंकि इसकी सीमायें D से भी मिलती हैं राजनीतिक भूगोल में, एक विदेशी अंत:क्षेत्र उस क्षेत्र को कहते हैं जिसकी भौगोलिक सीमायें पूर्णतया: किसी अन्य क्षेत्र की सीमाओं के भीतर स्थित होती है। दूसरी ओर एक बहि:क्षेत्र, वह क्षेत्र कहलाता है जो कानूनी या राजनीतिक रूप किसी अन्य क्षेत्र से जुड़ा होता है, जो भौगोलिक रूप से संस्पर्शी (सटा हुआ) नहीं होता। यह दो अलग अलग अवधारणायें रही हैं, हालांकि कई सत्तायें दोनों परिभाषाएँ पर खरी उतरती हैं। दायीं ओर चित्र-1 C, B का एक बहि:क्षेत्र है और A के भीतर एक अंत:क्षेत्र भी है। यदि C एक स्वतंत्र राष्ट्र होता तो यह एक अंत:क्षेत्र होता ना कि एक बहि:क्षेत्र। जबकि चित्र-2 में C फिर से B का बहि:क्षेत्र है, लेकिन यह एक अंत:क्षेत्र नहीं है क्योंकि इसकी सीमायें एक से अधिक राष्ट्रों (या क्षेत्रों) से मिलती है। वो देश जो भले ही दूसरे देश से घिरा हो पर यदि उसकी कोई सीमा समुद्र से जुड़ती हो तो उस स्थिति में इसे अंत:क्षेत्र नहीं माना जाता भले ही इसका भौगोलिक आकार कुछ भी हो। इसी कारण पुर्तगाल, स्पेन का एक अंत:क्षेत्र नहीं है और गाम्बिया, सेनेगल का एक अंत:क्षेत्र नहीं है। .

8 संबंधों: पुर्तगाल, राजनीतिक भूगोल, संयुक्त राज्य, स्पेन, सेनेगल, गाम्बिया, कनाडा, अण्डोरा

पुर्तगाल

पुर्तगाली गणराज्य यूरोप खंड में स्थित देश है। यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। इस राष्ट्र का भाषा पुर्तगाली भाषा है। इस राष्ट्र का राजधानी लिस्बन है। पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा ने 1498 AD में भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी। .

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और पुर्तगाल · और देखें »

राजनीतिक भूगोल

राजनीतिक भूगोल मानव भूगोल की वह शाखा है जो राजनितिक निषपत्ति के रूप में सामने आने वाले भौगोलिक स्वरूप और भौगोलिक स्वरूप द्वारा निर्धारित होने वाली राजनीति की प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। परंपरागत रूप से राजनितिक भूगोल में विश्लेषण के लिए त्रिस्तरीय संरचना का उपयोग किया जाता है। इसके अध्ययन के केंद्र में राष्ट्र होता है इसके ऊपर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों या भू-राजनीति का तथा निचले स्तर पर स्थानिय क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता है। लोग, देश औ्र क्षेत्र के पारस्परिक संबंधों की पड़ताल को सारांश रूप में इस उप-अनुसासन की प्राथमिक चिंताओं के रूप में रेखांकित किया जा सकता है। .

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और राजनीतिक भूगोल · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और स्पेन · और देखें »

सेनेगल

सेनेगल (फ्रांसीसी:le Sénégal), आधिकारिक तौर पर सेनेगल गणराज्य (फ्रांसीसी: République du Sénégal) पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। .

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और सेनेगल · और देखें »

गाम्बिया

गाम्बिया (आधिकारिक रूप से इस्लामी गणराज्य गाम्बिया), पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। गाम्बिया अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश है, इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा सेनेगल से मिलती है, पश्चिम में अन्ध महासागर से लगा छोटा सा तटीय क्षेत्र है। देश का नाम गाम्बिया नदी पर से पड़ा है, जिसके प्रवाह के रास्ते इसकी सीमा लगी हुई है। नदी देश के मध्य से होते हुए अन्ध महासागर में जाकर मिल जाती है। लगभग १०,५०० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की अनुमानित जनसंख्या १७,००,००० है। १८ फरवरी, १९६५ को गाम्बिया ब्रिटेन से स्वतन्त्र हुआ और राष्ट्रमण्डल में सम्मिलित हो गया। बांजुल गाम्बिया की राजधानी है, लेकिन सबसे बड़ा महानगर सेरीकुंदा है। गाम्बिया अन्य पश्चिम अफ़्रीकी देशों के साथ एतिहासिक दास व्यापार का एक भाग था, जो गाम्बिया नदी पर उपनिवेश स्थापित करने का एक प्रमुख कारण था, प्रथम पुर्तगालियों द्वारा और बाद में अंग्रेज़ों द्वारा। १९६५ में स्वतन्त्रता प्राप्त करने के बाद, गाम्बिया अपेक्षाकृत स्थिर देश रहा है, केवल १९९४ में सैन्य शासन की एक संक्षिप्त अवधि के अपवाद को छोड़कर। यह एक कृषि सम्पन्न देश है और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा की सीमा १.२५ डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है। .

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और गाम्बिया · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और कनाडा · और देखें »

अण्डोरा

यूरोप खंड में स्थित देश .

नई!!: विदेशी अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और अण्डोरा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बहि:क्षेत्र, बहिक्षेत्र, अन्तर्वेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »