लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देखो सो पाओ

सूची देखो सो पाओ

बाएँ तरफ़ का सॉफ़्टवेयर "देखो सो पाओ" तरीक़े पर आधारित है, जबकि बाएँ वाले में विशेष चिन्हों और भाषा के प्रयोग से बताना पड़ता है के कहाँ नया अध्याय शुरू हो रहा है और कहाँ लिखी को गाढ़ा होना चाहिए देखो सो पाओ या विज़ीविग (अंग्रेज़ी: WYSIWYG) अभिकलन (यानि कम्पयूटर-सम्बन्धी विषयों) में किसी भी ऐसी प्रणाली को कहा जाता है जिसमें जो संपादकों और निर्माताओं को निर्माण करते समय स्क्रीन पर दिखता है ठीक वैसा ही पढ़ने या देखने वालों को स्क्रीन पर या छपने पर बाद में दिखता है। "देखो सो पाओ" सॉफ़्टवेयर बनाना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन अगर यह उपलप्ध हो तो कम्पूटरों पर सामग्री बनाने वाले अपना काम अधिक गति से और कम ग़लतियों के साथ कर पाते हैं। उदाहरण के लिए वर्डस्टार (WordStar) नाम का शब्द संसाधक (यानि वर्ड प्रोसैसर) 1980 के दशक के पहले भाग में काफ़ी लोकप्रिय था। इसमें अगर लिखाई के किसी हिस्से को गाढ़ा (बोल्ड) करा जाता तो स्क्रीन पर वह लिखी हलकी (यानि बिला बोल्ड की) लिखाई से अभिन्न लगती थी। केवल गाढ़ी लिखी के आगे "^B" का चिन्ह आ जाता था। यह सिर्फ छपने पर पता लगता था की लिखी के रंगरूप में ग़लतियाँ हुई हैं के नहीं। इसके विपरीत माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड एक "देखो सो पाओ" प्रणाली पर आधारित है। अगर किसी लिखी को गाढ़ा किया जाता है तो वह लेखक को भी स्क्रीन पर गाढ़ा ही नज़र आएगा। जहाँ वर्डस्टार में आम था के लेखक रंगरूप में ग़लतियाँ करता था और बार-बार उन्हें छापकर सुधारता रहता था, माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड में यह पूरा झंझट ही नहीं है। जो स्क्रीन पर दिखता है, लेख को बाद में पढ़ने वाले को वैसा ही दिखेगा और छपने पर ठीक वैसा ही छपेगा। .

5 संबंधों: माइक्रोसॉफ़्ट, शब्द संसाधक, सॉफ्टवेयर, अभिकलन, अंग्रेज़ी भाषा

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: देखो सो पाओ और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

शब्द संसाधक

शब्द संसाधक अथवा वर्ड प्रोसैसर ऐसे सॉफ्टवेयर को कहा जाता है जिसमें पाठ का सम्पादन एवं प्रसंस्करण किया जा सके। .

नई!!: देखो सो पाओ और शब्द संसाधक · और देखें »

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: देखो सो पाओ और सॉफ्टवेयर · और देखें »

अभिकलन

रैण्डम ऐक्सेस स्मृति (RAM /Random Access Memory) संगणक तकनीक, कम्यूटर हार्डवेयर तथा कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के विकास करने से सम्बन्धित कार्यों या क्रियाओं को सम्मिलित रूप से अभिकलन कहा जाता है। यह सूचना तकनीक का वह भाग है जो कम्प्यूटर से सम्बन्ध रखता है। संगणक विज्ञान, सूचना एवं अभिकलन के सैद्धान्तिक पहलुओं के अध्ययन, उन्हें कार्य रूप में परिणित करने एवं उनको संगणक तंत्र में प्रयोग करने से सम्बधित है। .

नई!!: देखो सो पाओ और अभिकलन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: देखो सो पाओ और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

WYSIWYG, विज़ीविग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »