4 संबंधों: मीडियाविकि, शब्दकोश, विकिपीडिया, विकिमीडिया संस्थान।
मीडियाविकि
मीडियाविकि मुफ्त और मुक्त स्रोत विकि अनुप्रयोग है जो विकि वेबसाइट चलाने के काम आता है, जैसे विकिपीडिया, विक्शनरी और विकिमीडिया कॉमन्स। इसे मुख्य रूप से विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकिसित किया गया था। ये कई और हजारों वेबसाइट को चलाने में काम में लिया जाता है। ये पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है और एक बैकएंड डेटाबेस का उपयोग करता है। .
नई!!: विक्षनरी और मीडियाविकि · और देखें »
शब्दकोश
शब्दकोश (अन्य वर्तनी:शब्दकोष) एक बडी सूची या ऐसा ग्रंथ जिसमें शब्दों की वर्तनी, उनकी व्युत्पत्ति, व्याकरणनिर्देश, अर्थ, परिभाषा, प्रयोग और पदार्थ आदि का सन्निवेश हो। शब्दकोश एकभाषीय हो सकते हैं, द्विभाषिक हो सकते हैं या बहुभाषिक हो सकते हैं। अधिकतर शब्दकोशों में शब्दों के उच्चारण के लिये भी व्यवस्था होती है, जैसे - अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि में, देवनागरी में या आडियो संचिका के रूप में। कुछ शब्दकोशों में चित्रों का सहारा भी लिया जाता है। अलग-अलग कार्य-क्षेत्रों के लिये अलग-अलग शब्दकोश हो सकते हैं; जैसे - विज्ञान शब्दकोश, चिकित्सा शब्दकोश, विधिक (कानूनी) शब्दकोश, गणित का शब्दकोश आदि। सभ्यता और संस्कृति के उदय से ही मानव जान गया था कि भाव के सही संप्रेषण के लिए सही अभिव्यक्ति आवश्यक है। सही अभिव्यक्ति के लिए सही शब्द का चयन आवश्यक है। सही शब्द के चयन के लिए शब्दों के संकलन आवश्यक हैं। शब्दों और भाषा के मानकीकरण की आवश्यकता समझ कर आरंभिक लिपियों के उदय से बहुत पहले ही आदमी ने शब्दों का लेखाजोखा रखना शुरू कर दिया था। इस के लिए उस ने कोश बनाना शुरू किया। कोश में शब्दों को इकट्ठा किया जाता है। .
नई!!: विक्षनरी और शब्दकोश · और देखें »
विकिपीडिया
यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.
नई!!: विक्षनरी और विकिपीडिया · और देखें »
विकिमीडिया संस्थान
विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .
नई!!: विक्षनरी और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »