लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विक्टोरियस

सूची विक्टोरियस

विक्टोरियस (Victorious) एक अमेरिकी धारावाहिक है जिसकी रचना डैन श्निडर द्वारा निकलोडीयन के लिए की गौ है। यह शृंखला गायिका बनने की इच्छा रखने वाली टोरी वेगा (विक्टोरिया जस्टिस), एक युवा लड़की जो होलीवुड आर्ट्स हाई स्कुल में कला की शिक्षा ले रही है, के इर्द-गिर्द घुमती है जो उस विद्यालय में अपनी बड़ी बहन ट्रीना (डैनिएला मोनेट) की जगह लेती है। विद्यालय के पहले ही दिन उसकी मुलाकात आंद्रे हैरिस (लियोन थोमस III), रॉबी शापिरो (मैट बेनेट), रेक्स पावर्स (रॉबी की कठपुतली), जेड वेस्ट (एलिज़ाबेथ गिलिस), कैट वैलेन्टिन (एरियाना ग्रांडे) और बेक ऑलिवर (इवान जोगिया) से होती है। .

4 संबंधों: संयुक्त राज्य, हाई डेफिनेशन टेलीविजन, कैलिफ़ोर्निया, अंग्रेज़ी भाषा

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विक्टोरियस और संयुक्त राज्य · और देखें »

हाई डेफिनेशन टेलीविजन

होम थियेटर में प्रोजेक्शन फटल, जिसमें एक हाई-डेफ़िनेशन चित्र प्रदर्शित है। हाई डेफिनेशन टेलीविजन या उच्च-विभेदन टेलीविजन (लघुरूप:एच.डी.टी.वी.) एक डिजिटल टेलीविजन प्रसारण प्रणाली होती है। इसका रिज़ॉल्यूशन अन्य परंपरागत टेलीविजन प्रणालियों (जैसे स्टैन्डर्ड डेफ़िनेशन टीवी या मानक-विभेदन टेलीविजन या एस.डी.टी.वी) से कहीं अधिक होता है। एचडीटीवी डिजिटली प्रसारित भी होता है, जबकि आरंभिक प्रयोग एनालॉग प्रसारित हुआ करते थे। आज इसके लिए डिजिटल संकेत ही प्रयोग किये जाते हैं, जिसमें डिजिटल वीडियो संपीड़न के कारण कमतर तरंगदैर्घ्य वांछित होता है। हाई डेफ़िनिशन में कम से कम ७२० लाइनें होती हैं और 7.77.600 पिक्सल या इससे भी अधिक २० लाख पिक्सल, यानी चित्रबिंदु होते हैं। अधिक बिंदुओं का मतलब है और अधिक साफ और बारीक़ तस्वीर.

नई!!: विक्टोरियस और हाई डेफिनेशन टेलीविजन · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: विक्टोरियस और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: विक्टोरियस और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »