लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विक्टर ओरबान

सूची विक्टर ओरबान

विक्टर मिहाली ओरबान (जन्म: ३१ मई १९६३) हंगरी के एक राजनीतिज्ञ और विधिज्ञ हैं। वह हंगरी के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं, जो 2010 से कार्यालय में हैं। वे 1998 से 2002 तक भी प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत थे। वह राष्ट्रीय रूढ़िवादी फ़िडैस पार्टी के वर्तमान नेता हैं, एक ऐसा पद जिस पर 2003 के बाद से वे आसीन है, और पहले, 1993 से 2000 तक। .

2 संबंधों: राष्ट्रीय रूढ़िवाद, हंगरी

राष्ट्रीय रूढ़िवाद

राष्ट्रीय रूढ़िवाद रूढ़िवाद का एक प्रकार है, जो अधिकतर इतर रूढ़िवादियों की अपेक्षा, राष्ट्रीय हितों और सांस्कृतिक व संजातीय पहचान कायम रखने पर अधिक केन्द्रित होता है। यूरोप में, राष्ट्रीय रूढ़िवादी सामान्यतः यूरोसंदेही होते हैं।Traynor, Ian, द गार्डियन, April 4, 2006 राष्ट्रीय रूढ़िवाद पारम्परिक रूढ़िवाद से भी सम्बन्धित है। 1989 से उत्तर-साम्यवादी केन्द्रीय और दक्षिणपूर्वी यूरोप में, अधिकतर रूढ़िवादी दल राष्ट्रीय रूढ़िवादी रहें हैं।.

नई!!: विक्टर ओरबान और राष्ट्रीय रूढ़िवाद · और देखें »

हंगरी

हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है और एक शेंगन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है। हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों (2007 के आँकड़े) को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है। .

नई!!: विक्टर ओरबान और हंगरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विक्टर ओर्बान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »