लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विकिरण-चित्रण

सूची विकिरण-चित्रण

आधुनिक मशीन द्वारा घुटने की रेडियोग्राफी कुहनी के रेडियोग्राफ विकिरण-चित्रण या रेडियोग्राफी, चिकित्सा प्रतिबिम्बन की वह तकनीक है जो दृष्य-प्रकाश के अतिरिक्त अन्य विद्युतचुम्बकीय विकिरणों (जैसे एक्सरे) का उपयोग करती है। इसमें मुख्यतः एक्स किरणों का उपयोग होता है। इस तकनीक में विद्युतचुम्बकीय तरंगों की पदार्थों को भेदकर निकलने के गुण का प्रयोग वस्तुओं के अंदर की स्थिति ज्ञात करने में किया जाता है। रेडियोग्राफी वस्तुतः असमान घनतत्व तथा संरचना वाली वस्तुओं (जैसे मानव शरीर के अंग) को देखने का साधन है। एक्स-किरण जनित्र द्वारा एक्स-किरण पैदा की जाती है। इन किरणों को जिस वस्तु का चित्रण करना होता है उस पर प्रक्षेपित किया जाता है। चूंकि वस्तु के विभिन्न भागों का घनत्व और संरचना अलग-अलग है, अतः इससे गुजरने वाली एक्स-किरणों का अवशोषण भी अलग-अलग होता है। इस प्रकार विभिन्न मात्राओं में अवशोषित होते हुए एक्स-किरण वस्तु के दूसरी तरफ एक फोटोग्राफिक फिल्म या डिजिटल संसूचक (डिटेक्टर) द्वारा ग्रहण की जाती है। इस प्रकार वस्तु की आन्तरिक संरचना की एक छाप संसूचक पर द्विआयामी छबि के रूप में प्रकट हो जाती है। इस तकनीक के समाज में बहुत प्रयोग होते हैं। इनमें चिकित्सकीय, गैर-विनाशकारी परीक्षण, खाद्य निरीक्षण, सुरक्षा और पुरातात्त्विक सर्वेक्षण आदि आते हैं। .

4 संबंधों: चिकित्सा प्रतिबिम्बन, ऍक्स किरण, सेंसर, विकिरण विज्ञान

चिकित्सा प्रतिबिम्बन

छाती का एक्स-रे एक सी.टी. स्कैन जिसमें उदर महाधमनी में संविदार (रप्चर) दिख रहा है। चिकत्सीय विश्लेषण की सुविधा के लिये शरीर के आन्तरिक अंगों का बिम्ब लेना तथा उसका प्रसंस्करण चिकित्सा प्रतिबिम्बन (Medical imaging) कहलाता है। इससे कुछ अंगों या ऊतकों के कार्य करने के ढंग भी धृश्य रूप में प्रस्तुत हो जाता है। चिकित्सा प्रतिबिम्बन के द्वारा शरीर के अन्दर त्वचा एवं अस्थियों के कारण छिपे हुए अंगों का आन्तरिक संरचना सामने आ जाती है जिससे और रोगों का निदान करने में सुविधा होती है। चिकित्सा प्रतिबिम्बन, जीववैज्ञानिक प्रतिबिम्बन का एक अंग है। .

नई!!: विकिरण-चित्रण और चिकित्सा प्रतिबिम्बन · और देखें »

ऍक्स किरण

200px ''Hand mit Ringen'': रोएन्टजन की पहली 'मेडिकल' एक्स-किरण का प्रिन्ट - उनकी पत्नी का हाथ का प्रिन्ट जो २२ दिसम्बर सन् १८९५ को लिया गया था जल से शीतलित एक्स-किरण नलिका (सरलीकृत/कालातीत हो चुकी है।) एक्स-किरण या एक्स रे (X-Ray) एक प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण है जिसकी तरंगदैर्घ्य 10 से 0.01 नैनोमीटर होती है। यह चिकित्सा में निदान (diagnostics) के लिये सर्वाधिक प्रयोग की जाती है। यह एक प्रकार का आयनकारी विकिरण है, इसलिए खतरनाक भी है। कई भाषाओं में इसे रॉण्टजन विकिरण भी कहते हैं, जो कि इसके अन्वेषक विल्हेल्म कॉनरॅड रॉण्टजन के नाम पर आधारित है। रॉण्टजन ईक्वेलेंट मानव (Röntgen equivalent man / REM) इसकी शास्त्रीय मापक इकाई है। .

नई!!: विकिरण-चित्रण और ऍक्स किरण · और देखें »

सेंसर

हाल प्रभाव पर आधारित सेंसर सेंसर (संवेदक) एक ऐसा उपकरण है जो किसी भौतिक राशि को मापने का कार्य करता है तथा इसे एक ऐसे संकेत में परिवर्तित कर देता है जिसे किसी पर्यवेक्षक या यंत्र द्वारा पढ़ा जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, एक पारे से भरा कांच का थर्मामीटर मापित तापमान को एक तरल पदार्थ के विस्तार तथा संकुचन में परिवर्तित कर देता है जिसे एक अंशांकित कांच की नली पर पढ़ा जा सकता है। एक थर्मोकपल तापमान को एक आउटपुट वोल्टेज में परिवर्तित कर देता है जिसे एक वोल्टमीटर द्वारा पढ़ा जा सकता है। सटीकता की दृष्टि से, सभी सेंसरों को ज्ञात मानकों के अनुरूप अंशांकित करने की आवश्यकता है। .

नई!!: विकिरण-चित्रण और सेंसर · और देखें »

विकिरण विज्ञान

विकिरण चिकित्सा के लिये वह लेख देखें। ---- विकिरण विज्ञान (रेडियोलोजी / Radiology) चिकित्सा विज्ञान का वह विशेषज्ञता-क्षेत्र है जिसमें एक्स-किरण एवं अन्य विकिरणों से सम्बन्धित छबिकरण तकनीकों (इमेजिंग टेक्निक्स) एवं उनके चिकित्सकीय निदान एवं उपचार में अनुप्रयोग का अध्ययन किया जाता है। आधुनिक विज्ञान की यह शाखा इस बात का विचार और विवेचन होता है कि अनेक पदार्थों में से किरणें कैसे निकलती है और उनके क्या-क्या उपयोग, प्रकार या स्वरूप होते हैं। .

नई!!: विकिरण-चित्रण और विकिरण विज्ञान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रेडियोग्राफी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »