लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विकिमीडिया संस्थान

सूची विकिमीडिया संस्थान

विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .

14 संबंधों: फ़्लोरिडा, संयुक्त राज्य, सैन फ़्रांसिस्को, जिमी वेल्स, विकिडाटा, विकिपुस्तक, विकिपीडिया, विकिमीडिया कॉमन्स, विकियात्रा, विकिसमाचार, विकिस्रोत, विकिसूक्ति, विक्षनरी, कैलिफ़ोर्निया

फ़्लोरिडा

फ्लोरिडा संयुक्त राज्य के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है।संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। साधारणतया इसकी गर्म जलवायु की वजह से इसे "सनशाइन स्टेट" के रूप में उपनामित किया गया है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे कस्बें हैं।संयुक्त राज्य के जनगणना विभाग (यूनाइटेड स्टेट्स सेंसस ब्यूरो) का अनुमान है कि 2008 में इस राज्य की जनसंख्या 18,328,340 थी और फ्लोरिडा, U.S. के चौथे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के रूप में श्रेणीत था। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को सटीक तौर पर "फ्लोरिडियन्स" के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और फ़्लोरिडा · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और संयुक्त राज्य · और देखें »

सैन फ़्रांसिस्को

सैन फ्रांसिस्को शहर कैलिफ़ोर्निया में चौथी सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और संयुक्त राज्य अमेरिका में 12 वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, एक 2008 808977 की अनुमानित जनसंख्या के साथ केवल कैलिफोर्निया में समेकित शहर काउंटी,.

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और सैन फ़्रांसिस्को · और देखें »

जिमी वेल्स

जिमी वेल्स (जन्म:7 अगस्त 1966, हुन्त्विली अलबामा) एक अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी होने के अतिरिक्त विकिपीडिया के संस्थापक एवं प्रमोटर हैं। उनका पूरा नाम जिमी डोनेल वेल्स है। उनके मित्र उन्हें प्यार से जिम्बो कहकर पुकारते हैं। वे Jimmy Wales के नाम से इण्टरनेट पर ब्लॉग भी लिखते थे। संयुक्त राज्य अमेरिका के इस नौजवान ने दो-दो विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया, पी०एचडी० करके पहले एक वित्तीय संस्थान में नौकरी की तत्पश्चात् शिकागो में शोध निदेशक हो गये। 1996 में बोमिस के नाम से दो साझीदारों की भागीदारी से एक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था स्थापित की जिसने न्यूपेडिया नाम के मुक्त ज्ञानकोश प्रदायी संस्थान व उसके अनुवर्ती प्रतिष्ठान विकिपीडिया को प्रारम्भिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सम्प्रति (आजकल) वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और जिमी वेल्स · और देखें »

विकिडाटा

विकिडाटा विकिमीडिया संस्थान द्वारा आयोजित एक सहयोगी रूप से संपादित ज्ञान आधार है। इसका उद्देश्य डेटा का एक सामान्य स्रोत प्रदान करना है जिसका उपयोग विकिमीडिया परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया, और किसी और के द्वारा सार्वजनिक डोमेन लाइसेंस के तहत किया जा सकता है। यह जिस तरह से विकिमीडिया कॉमन्स मीडिया फ़ाइलों के लिए भंडारण प्रदान करता है और सभी विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए उन फ़ाइलों तक पहुंच के समान है, और जो भी पुनः उपयोग के लिए स्वतंत्र रूप से उपलब्ध हैं। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिडाटा · और देखें »

विकिपुस्तक

विकिपुस्तक (Wikibooks) विकिमीडिया संस्थान द्वारा चलने वाली एक विकिमीडिया परियोजना है, जो मुक्त पाठ्य पुस्तकों को बनाने और उसके विकास के लिए शुरू किया गया है। इसमें कोई भी लिख सकता है और पहले से बने पुस्तकों को बड़ा कर सकता है या नया पुस्तक बना सकता है। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिपुस्तक · और देखें »

विकिपीडिया

यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिपीडिया · और देखें »

विकिमीडिया कॉमन्स

विकिमीडिया कॉमन्स (कॉमन्स के नाम से भी जाना जाता है) मुक्त प्रयोग चित्रों, ध्वनि और अन्य मीडिया फ़ाइलों का एक ऑनलाइन भंडार है। यह विकिमिडिया फाउंडेशन की एक परियोजना है। विकिमीडिया कॉमन्स पे अपलोड की गई फ़ाइलें सभी विकिमीडिया परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया, विकिसोर्स, विकिन्यूज़, विकिवर्सिटी, आदि के विभिन्न भाषा रुपों में इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह फ़ाइलें ऑफ़लाइन प्रयोग के लिए भी डाउनलोड की जा सकती हैं। वर्तमान समय में कॉमन्स पर 1.2 करोड़ से भी अधिक मीडिया फ़ाइलें उपलब्ध हैं।विकिमीडिया कॉमन्स पर आँकड़ों का पृष्ठ .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिमीडिया कॉमन्स · और देखें »

विकियात्रा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकियात्रा · और देखें »

विकिसमाचार

विकिसमाचार एक मुक्त-सामग्री युक्त समाचार स्रोत है और यह विकिमीडिया संस्थापन की एक परियोजना है जिसका उद्देश्य सभी तक निष्पक्ष, मुक्त, निशुल्क और दिलचस्प समाचार पहुँचाना है।। अन्य विकिपरियोजनाओं के समान ही इसपर भी जानकारियाँ आम पाठकों द्वारा ही लिखी जाती हैं। पुराने लेखों को सुरक्षित कर दिया जाता है ताकि सम्पादक उन्हें परिवर्तित ना कर सकें। विकिसमाचार क्रिएटिव कॉमन्स एट्रिब्यूशन २.५ लाइसेन्स के अन्तर्गत है, जो अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं के लाइसेन्स से भिन्न है। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिसमाचार · और देखें »

विकिस्रोत

विकिस्रोत जिसे अंग्रेजी में (Wikisource) कहते हैं। यह एक ऑनलाइन पुस्तकालय है, इसको विकिपीडिया फ़ाउण्डेशन ने 24 नवम्बर 2003 को प्रारम्भ किया था।.

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिस्रोत · और देखें »

विकिसूक्ति

विकिसूक्ति विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित परियोजनाओं में से विकि-आधारित परिवार का एक सदस्य है। यह भी मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर ही चलता है। यह परियोजना डेनियल ऑल्स्टन की परिकल्पना पर आधारित एवं ब्रायन वाइबर द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना का लक्ष्य विशिष्ट व्यक्तियों, पुस्तकों, फ़िल्मों एवं लोकोक्तियों से प्राप्त एक वृहत उद्धरण संग्रह जुटाना तथा उनके लिये ब्यौरेवार संदर्भ सहित जानकारी तथा रोपण सूचना एकत्रित करना। हालांकि कई ऑनलाइन उद्धरण संग्रह पहले ही उपलब्ध हैं, किन्तु विकिसूक्ति उन कुछ विशेष में से एक है जो अपने उपयोक्ताओं को योगदान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। विकिसूक्ति के पृष्ठ उल्लेखनीय व्यक्तित्त्वों के विकिपीडिया पर बने लेखों से अन्तर्कड़ियों द्वारा जुड़े हुए हैं। मूल परियोजना पूर्णतया अंग्रेज़ी में आरंभ की गयी थी, जुलाई २००४ में एक अन्य संस्करण द्वारा अतिरिक्त भाषाओं को भी इसमें सम्मिलित करना आरंभ किया गया। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विकिसूक्ति · और देखें »

विक्षनरी

विक्षनरी एक वेब आधारित बहुभाषी शब्दकोश है, जिसमें कोई भी शब्द जोड़ सकता है या लिख सकता है। यह विकिमीडिया संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है। यह भी विकिपीडिया की तरह मीडियाविकि सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है, इस कारण आप भी इसमें कोई भी सम्पादन कर सकते हैं और अनुपलब्ध शब्दों को जोड़ कर इसे बड़ा कर सकते हैं। अभी यह हिन्दी भाषा के शब्दकोश के साथ साथ 171 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और विक्षनरी · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: विकिमीडिया संस्थान और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विकिमिडिया फाउंडेशन, विकिमेडिया, विकिमीडिया, विकिमीडिया फ़ाउँडेशन, विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन, विकिमीडिया फाउण्डेशन, विकिमीडिया फाउन्डेशन, विकिमीडिया फाउंडेशन, विकिमीडिया संस्थापन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »