लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विकि मार्कअप

सूची विकि मार्कअप

विकिपीडिया में प्रयुक्त होने वाला विकिपाठ विकिपाठ भाषा या विकि मार्कअप एक हल्की-फुल्की मार्कअप भाषा है जिसका उपयोग विकि वेबसाइटों जैसे विकिपीडिया में पन्ने लिखने के लिये किया जाता है। यह ऍचटीऍमऍल का एक सरलीकृत विकल्प/इण्टरमीडियेट है। इसका अल्टीमेट उद्देश्य विकि सॉफ्टवेयर के द्वारा ऍचटीऍमऍल में बदला जाना है जो कि उसके बाद वेब ब्राउजर को भेजा जाता है। कोई सर्वमान्य मानक विकिपाठ भाषा नहीं है। इसका व्याकरण, संरचना, जस्टिफिकेशन, कीवर्ड आदि किसी विशिष्ट वेबसाइट पर प्रयोग किये जा रहे विकि सॉफ्टवेयर पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिये, सभी विकिपाठ भाषाओं में उसी साइट के अन्य पन्नों को हाइपरलिंक करने का एक सरल तरीका होता है परन्तु इन कड़ियों के लिये कई विभिन्न सिण्टैक्स कन्वेंशन हैं। कई विकि, खासकर आरम्भिक वाले, उन शब्दों के लिये जो कि स्वयं लिंक किये जाने हों कैमलकेस का प्रयोग करते थे। मीडियाविकि में यह कन्वेंशन … नोटेशन से बदल दी गयी जिन्हें विकिपीडिया में मुक्त कड़ियाँ (free links) कहा जाता है। विभिन्न विकि प्रोग्राम, विकिपाठ में ऍचटीऍमऍल ऍलीमेण्ट के विभिन्न सैटों के उपयोग का समर्थन कर सकते हैं। कुछ मामलों में अनुमति प्राप्त ऍचटीऍमऍल ऍलीमेण्ट एकल विकि साइटों द्वारा कॉन्फिगर किये जा सकते हैं। मीडियाविकि में कई आम ऍचटीऍमऍल टैग्स का समर्थन शामिल है। .

6 संबंधों: ऍचटीऍमऍल, मीडियाविकि, विकि, विकिपीडिया, वेब ब्राउज़र, वेबसाइट

ऍचटीऍमऍल

(HTML), HyperText Markup Language का संक्षिप्त रूप है। यह वेब पृष्ठों के लिये एक प्रमुख मार्कअप भाषा है। यह किसी द्स्तावेज में टैक्स्ट आधारित जानकारी की संरचना को निर्धारित करने का साधन है। इसके लिये यह टैक्स्ट विशेष को लिंक, हैडिंग, पैराग्राफ, सूची आदि के रूप में नोट करती है तथा इसमें इंटरैक्टिव फॉर्म, संलग्न चित्र, तथा अन्य ऑबजॅक्ट जोडती है। ऍचटीऍमऍल टैग्स के रूप में लिखी जाती है जो कि एंगल ब्रैकेट ("") के द्वारा घिरी होती है। ऍचटीऍमऍल कुछ हद तक किसी दस्तावेज के दृश्य रूप आदि को भी निर्धारित कर सकती है तथा इसमें स्क्रिप्टिंग भाषा कोड जैसे जावास्क्रिप्ट, पीऍचपी आदि भी संलग्न किया जा सकता है। HTML का प्रयोग किसी वेबसाइट के ढांचे को तैयार करने के लिए किया जाता है और यही एक मैं भाषा है जिसकी मदद से सभी वेबसाइट भी चलती है .

नई!!: विकि मार्कअप और ऍचटीऍमऍल · और देखें »

मीडियाविकि

मीडियाविकि मुफ्त और मुक्त स्रोत विकि अनुप्रयोग है जो विकि वेबसाइट चलाने के काम आता है, जैसे विकिपीडिया, विक्शनरी और विकिमीडिया कॉमन्स। इसे मुख्य रूप से विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकिसित किया गया था। ये कई और हजारों वेबसाइट को चलाने में काम में लिया जाता है। ये पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है और एक बैकएंड डेटाबेस का उपयोग करता है। .

नई!!: विकि मार्कअप और मीडियाविकि · और देखें »

विकि

Wiki एक वेबसाइट है जो विकि सॉफ्टवेयर का उपयोग करके किसी भी संख्या में आपस में जुड़े वेब पन्नों के निर्माण और संपादन को संभव बनती है, ब्राउज़र के भीतर एक सरलीकृत मार्कअप भाषा या एक WYSIWYG पाठ संपादक का उपयोग करते हुए.

नई!!: विकि मार्कअप और विकि · और देखें »

विकिपीडिया

यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.

नई!!: विकि मार्कअप और विकिपीडिया · और देखें »

वेब ब्राउज़र

deepak kumar parteti 4580551मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स, एक बहुत प्रयुक्त होता वेब ब्राउज़र वेब ब्राउज़र एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है, जो की विश्वव्यापी वेब या स्थानीय सर्वर पर उपलब्ध लेख, छवियों, चल-छित्रों, संगीत और अन्य जानकारियों इत्यादि को देखने तथा अन्य इन्टरनेट सुविधाओं के प्रयोग करने मैं प्रयुक्त होता है।।हिन्दुस्तान लाइव।।४ नवंबर, २००९ वेब पृष्ठ एच.टी.एम.एल. नामक कंप्यूटर भाषा मैं लिखे जाते है, तथा वेब ब्राउजर उन एच.टी.एम.एल. पृष्ठों को उपभोक्ता के कंप्यूटर पर दर्शाता है। व्यक्तिगत कंप्यूटरों पर प्रयोग होने वाले कुछ मुख्य वेब ब्राउजर हैं इन्टरनेट एक्स्प्लोरर, मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स,सफारी, ऑपेरा, फ्लॉक और गूगल क्रोम, इत्यादि है जबकी वेब ब्राउजरो के स्मार्टफोन संस्करण एच.टी.एम.एल. पृष्ठों को उपभोक्ता के मोबाइल पर दर्शाने मे सहायता करते है प्रत्येक कंप्यूटर एक प्रचालन तंत्र का समर्थन करता है, किसी के सिस्टम में विंडोज, तो किसी में लाइनक्स या यूनिक्स होता है। प्रत्येक व्यक्ति और कंपनी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रचालन तंत्र स्थापित करते हैं। प्रत्येक प्रचालन तंत्र की प्रोग्रामिंग अलग होती है और प्रकार्य भी अलग होते हैं। इंटरनेट के आरंभिक काल में प्रचालन तंत्र का अलग-अलग होना एक बड़ी समस्या थी। अलग प्रचालन तंत्र होने के कारण एक प्रचालन तंत्र को दूसरे से संचार के लिए समस्याएं आने लगीं। इस दौर में ऐसी भाषा की अत्यावश्यकता महसूस की जाने लगी, जो सभी प्रचालन तंत्रों के लिए समान हो। ऐसे में सूचना के आदान-प्रदान के लिए सर्वमान्य प्रोग्रामन भाषा एचटीएमएल (हाइपर टेक्सट मार्क अप लैंग्वेज) आई। इसकी प्रोग्रामिंग और प्रकार्य ऐसा बनाया गया, जो वेब ब्राउजर को समझ में आए। प्रत्येक वेबब्राउजर एचटीएमएल प्रोग्रामन भाषा को समझता है। आरंभ के दिनों के कई ब्राउजर सिर्फ एचटीएमल का समर्थन सपोर्ट करते थे, लेकिन वर्तमान में ब्राउजर एचटीएमएल जैसी दूसरी प्रोग्रामन भाषाओं जैसे कि एक्सएचटीएमएल, आदि को भी को सपोर्ट करने लगे। सन १९९१ में टिम बर्नर ली ने कई तकनीकों के संयुक्त प्रयोग से मिलाकर वेब ब्राउजर की नींव रखी थी। इस वेब ब्राउजर का नाम वर्ल्ड वाइड वेब रखा गया था, जिसे लघुनाम में डब्ल्यु.डब्ल्यु.डब्ल्यु भी कहते हैं। पृष्ठको यूआरएल (यूनीफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) के रूप में लोकेट किया जाता है और यही यू.आर.एल वेब पते के तौर पर जाना जाता है। इस वेब पते का आरंभ अंग्रेज़ी के अक्षर-समूह एच टी टी पी से होता है। कई ब्राउजर एचटीटीपी के अलावा दूसरे यूआरएल टाइप और उनके प्रोटोकॉल जैसे गोफर, एफटीपी आदि को सपोर्ट करते हैं। .

नई!!: विकि मार्कअप और वेब ब्राउज़र · और देखें »

वेबसाइट

हिन्दी में वेब साइट को जालस्थल कहते हैं। जालस्थल अंतरजाल के ज़रिए सूचना प्राप्त करने का साधन है। यह साधरणतः HTML या XHTML के संरूप में होता है और अन्य जालपृष्ठो से कड़ियो के द्वारा जुडा होता है। जालस्थलों को संगणको पे देखने के लिए विशेष प्रोग्राम का प्रयोग किया जाता है, जिसको वेब ब्राउज़र (en:webbrowser) कहते है। जालस्थल वेब सर्वर (en:webserver) पर पाए जाते है। हर जालस्थल का एक इंटरनेट पता होता है जो यूआरएल (en:url) कहलाता है। वेब-ब्राउजर इस पते के अनुसार जाल स्थलों को दिखाता है। इन्हें पाने के लिए वेब-ब्राउजर एचटीटीपी लिपि (en:HTTP) का प्रयोग करता है। जालस्थल स्थैतिक (static) या गतिक (dynamic) हो सकते है। स्थैतिक जालस्थल हमेशा एक जैसे होते है, इसका निर्माण एक बार कर लिया जाता है। गतिक जालपृष्ठ का निर्माण उसे पाते वक्त होता है और यह अलग अलग पैरामीटर्स (parameters) के अनुसार अलग अलग सूचनाए देता है। श्रेणी:अंतरजाल.

नई!!: विकि मार्कअप और वेबसाइट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विकिमार्कअप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »