लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वाल नदी

सूची वाल नदी

वाल नदी (Vaal River), जिसे आफ़्रीकान्स भाषा में फ़ाल नदी भी उच्चारित किया जाता है, दक्षिण अफ़्रीका की आरेंज नदी की सबसे बड़ी उपनदी है। इसका स्रोत अमपूमलांगा प्रान्त के ब्रेटेन (Breyten) नामक नगर के पास है जो महानगरी जोहानेस्बर्ग से ज़रा पूर्व में स्थित है। यहाँ से वाल पश्चिमी दिशा में बहती हुई उत्तरी केप प्रान्त में किम्बरली से दक्षिणपश्चिम में आरेंज नदी से संगम करती है। कुल मिलाकर वाल नदी १,१२० किमी लम्बी है। ऐतिहासिक रूप से यह पारम्परिक त्रांसवाल प्रान्त की दक्षिणी सीमा थी। आधुनिक दक्षिण अफ़्रीका में इसके उत्तर में अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और पश्चिमोत्तर प्रान्त हैं जिनको यह अपने से दक्षिण में स्थित फ़्री स्टेट प्रान्त से अलग करती है। .

12 संबंधों: त्रांसवाल प्रान्त, दक्षिण अफ़्रीका, पश्चिमोत्तर प्रान्त (दक्षिण अफ़्रीका), फ़्री स्टेट प्रान्त, जोहान्सबर्ग, ख़ाउतेन्ग प्रान्त, आरेंज नदी, किम्बरली, अफ़्रीकान्स भाषा, अमपूमलांगा प्रान्त, उत्तरी केप प्रान्त, उपनदी

त्रांसवाल प्रान्त

त्रांसवाल प्रान्त (Provinsie van die Transvaal, आफ़्रीकान्स उच्चारण) या ट्रांसवाल प्रान्त (Transvaal Province, अंग्रेज़ी उच्चारण) सन् १९१० से लेकर १९९४ तक दक्षिण अफ़्रीका का एक प्रान्त था। इस प्रान्त की राजधानी प्रीटोरिया थी (जो समूचे देश की प्रशासनिक राजधानी भी थी) और सबसे बड़ा नगर जोहानेस्बर्ग था। १९९४ में अपार्थाइड की समाप्ति हुई और एक नया संविधान लागू हुआ जिसके बाद इस प्रान्त को विभाजित कर दिया गया और इसके अंश दक्षिण अफ़्रीका के कुछ पुनर्गठित प्रान्तों के भाग बन गये। .

नई!!: वाल नदी और त्रांसवाल प्रान्त · और देखें »

दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ़्रीका (साउथ अफ़्रीका भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: साउथ् ऍफ़्रिक) अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बांतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे। केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान बुअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए कोसा, जुलू और अफ़्रिकानरों के बीच झड़पें भी बढ़ती गई। हीरे और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं सदी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे अंग्रेज़-बुअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालाँकि ब्रिटिश ने बुअरों पर युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ़्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20वीं सदी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ़्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अंदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आख़िरकार 1990 में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के ख़त्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है। .

नई!!: वाल नदी और दक्षिण अफ़्रीका · और देखें »

पश्चिमोत्तर प्रान्त (दक्षिण अफ़्रीका)

पश्चिमोत्तर प्रान्त दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: वाल नदी और पश्चिमोत्तर प्रान्त (दक्षिण अफ़्रीका) · और देखें »

फ़्री स्टेट प्रान्त

फ़्री स्टेट दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: वाल नदी और फ़्री स्टेट प्रान्त · और देखें »

जोहान्सबर्ग

हीरे और सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है। क्षेत्रफल में बड़ा होने के साथ-साथ यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला शहर भी है। अफ्रीका के इस सबसे विकसित शहर को नजदीक से जानने के लिए बहुत बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटक यहां अपारथिद म्‍यूजियम, हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूजियम, गोल्‍ड रीफ सिटी, जोहांसबर्ग जू, जोहांसबर्ग आर्ट गैलरी आदि स्‍थान देख सकते हैं। .

नई!!: वाल नदी और जोहान्सबर्ग · और देखें »

ख़ाउतेन्ग प्रान्त

ख़ाउतेन्ग दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: वाल नदी और ख़ाउतेन्ग प्रान्त · और देखें »

आरेंज नदी

आरेंज नदी (Orange river) दक्षिण अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है। यह लिसूतू देश में द्राखेन्सबर्ग पहाड़ियों से आरम्भ होती है और पश्चिमी दिशा में बहकर अटलांटिक महासागर में विलय हो जाती है। .

नई!!: वाल नदी और आरेंज नदी · और देखें »

किम्बरली

किम्बरली दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी केप प्रान्त की राजधानी है। यह वाल नदी और आरेंज नदी के संगमस्थल से ११० किमी पूर्व में स्थित है। किम्बरली ऐतिहासिक रूप से हीरे के खनन के लिये प्रसिद्ध है। सन् १८६६ यहाँ हीरे मिलने के बाद इस नगर का विकास तेज़ी से हुआ। १८८१ में यहाँ दक्षिण अफ़्रीका का पहला शेयर बाज़ार खोला गया और १८८२ में यह विश्व के दक्षिणी गोलार्ध का सड़को पर विद्युत प्रकाश लगाने वाला पहला शहर बन गया। .

नई!!: वाल नदी और किम्बरली · और देखें »

अफ़्रीकान्स भाषा

अफ़्रीकांस भाषा स्मारक अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है। .

नई!!: वाल नदी और अफ़्रीकान्स भाषा · और देखें »

अमपूमलांगा प्रान्त

अमपूमलांगा केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: वाल नदी और अमपूमलांगा प्रान्त · और देखें »

उत्तरी केप प्रान्त

उत्तरी केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: वाल नदी और उत्तरी केप प्रान्त · और देखें »

उपनदी

बाल्टिक सागर में जाने वाली रेगा नदी (Rega) और उसमें विलय होने वाली उपनदियाँ उपनदी या सहायक नदी ऐसे झरने या नदी को बोलते हैं जो जाकर किसी मुख्य नदी में विलय हो जाती है। उपनदियाँ सीधी किसी सागर या झील में जाकर नहीं मिलतीं। कोई भी मुख्य नदी और उसकी उपनदियाँ एक जलसम्भर क्षेत्र बनती हैं जहाँ का पानी उपनदियों के ज़रिये मुख्य नदी में एकत्रित होकर फिर सागर में विलय हो जाता है। इसका एक उदाहरण यमुना नदी है, जो गंगा नदी की एक उपनदी है। प्रयाग में विलय के बाद यमुना का पानी गंगा में मिल जाता है और उस से आगे सिर्फ मुख्य गंगा नदी ही चलती है।, John Oberlin Harris,...

नई!!: वाल नदी और उपनदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »