लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वायकाटो नदी

सूची वायकाटो नदी

वायकाटो नदी (Waikato River) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी है। यह उस देश के उत्तर द्वीप (नोर्थ आईलैण्ड) में स्थित है। इसकी उत्पत्ति ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र में स्थित रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu) नामक ज्वालामुखी की पूर्वी ढलानों में पिघलती बर्फ में होती है और वहाँ से यह ताऊपो झील (Lake Taupo) पहुँचती है, जो कि न्यूज़ीलैण्ड की सबसे विशाल झील है। यहाँ से यह झील के पूर्वोत्तरी छोर से फिर आगे निकलती है और हूका झरना श्रंखला (Huka Falls) बनाती है। फिर वायकाटो मैदान से निकलती हुई यह ऑक्लैण्ड शहर के पास स्थित पोर्ट वायकाटो (Port Waikato) नामक बंदरगाह में तस्मान सागर में विलय हो जाती है। .

8 संबंधों: टैज़मन सागर, ताऊपो झील, ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र, न्यूज़ीलैण्ड, रुआपेहू पर्वत, ज्वालामुखी, ऑक्लैण्ड, उत्तर द्वीप

टैज़मन सागर

टैज़मन सागर ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड के बीच दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित लगभग 2,000 किलोमीटर (1200 मील) आकार का एक दक्षिण-पश्चिमी सीमांत समुद्र है। यह उत्तर से दक्षिण तक 2800 किलोमीटर (लगभग) तक के क्षेत्र में फैला है। समुद्र का नाम डच अन्वेषक एबिल जान्सुन टैज़मन के नाम पर पड़ा था, जो पहले दर्ज यूरोपीय थे जिन्होंने न्यूज़ीलैण्ड और टैज़मेनिया में कदम रखा था। बाद में 1770 के दशक में ब्रिटिश अन्वेषक कैप्टन जेम्स कुक ने अपनी पहली यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर टैज़मन सागर का अन्वेषण किया था। टैज़मन सागर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड में समान्यतः 'द डिच' के नाम के साथ संदर्भित किया जाता है, उदहारण के तौर पर डिच को पार करने का अर्थ होता है ऑस्ट्रेलिया से न्यूज़ीलैण्ड जाना या इसका विपरीत। .

नई!!: वायकाटो नदी और टैज़मन सागर · और देखें »

ताऊपो झील

ताऊपो झील (Lake Taupo) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे बड़ी झील है। यह उस देश के उत्तर द्वीप पर स्थित है और ६१६ वर्ग किमी का सतही क्षेत्रफल रखती है। तुलना के लिये भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है जो बारिश के मौसम में अपने सबसे विशाल रूप में भी केवल २६० वर्ग किमी तक ही पहुँचती है। यह २६,५०० वर्ष पहले हुए एक महाज्वालामुखी विस्फोट द्वारा बनाए गए क्रेटर में पानी एकत्रित होने के कारण बनी थी। न्यूज़ीलैण्ड की आदिवासी माओरी जनजाति के लिये इस झील का पारम्परिक व धार्मिक महत्व है। न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी, वायकाटो नदी भी इसी झील से उभरती है। .

नई!!: वायकाटो नदी और ताऊपो झील · और देखें »

ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र

ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र (Taupo Volcanic Zone) न्यू ज़ीलैंड के उत्तर द्वीप में स्थित एक बहुत ही सक्रीय ज्वालामुखीय क्षेत्र है। इसका नाम ताऊपो झील पर पड़ा है जो यहाँ के सबसे बड़े ज्वालामुख-कुण्ड में स्थित एक झील है। यह ज्वालामुखीय क्षेत्र V का आकार रखता है और हर वर्ष ८ मिलिमीटर अधिक बढ़ जाता है। इसमें रुआपेहू (Ruapehu), नंगारेहोई (Ngauruhoe) और व्हाकारी (Whakaari) जैसे कई प्रसिद्ध ज्वालामुखी खड़े हुए हैं। .

नई!!: वायकाटो नदी और ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: वायकाटो नदी और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

रुआपेहू पर्वत

रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu), जिसे केवल रुआपेहू भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित एक सक्रीय मिश्रित ज्वालामुखी (स्ट्रैटोवोल्केनो) है। यह ताऊपो झील के दक्षिणी तट से ४० किमी की दूरी पर टोंगारीरो राष्ट्रीय उद्यान (Tongariro National Park) में विराजमान है। उत्तर द्वीप कि सभी हिमानियाँ (ग्लेशियर) इसी पर्वत की ढलानो पर स्थित हैं। रुआपेहू दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक है और न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। यह उत्तर द्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और इसके तीन प्रमुख शिखर हैं: २७९७ मीटर ऊँचा ताहूरांगी (Tahurangi), २७५५ मीटर ऊँचा ते हेउहेउ (Te Heuheu) और २७५१ मीटर ऊँचा पारेतेतातोंगा (Paretetaitonga)। इन शिखरों के दरमियान एक गहरा ज्वालामुखीय क्रेटर है जहाँ से समय-समय पर विस्फोट होता है। विस्फोटों के बीच के शान्त काल में इसमें पानी भरने से एक ज्वालामुखीय झील बन जाती है। .

नई!!: वायकाटो नदी और रुआपेहू पर्वत · और देखें »

ज्वालामुखी

तवुर्वुर का एक सक्रिय ज्वालामुखी फटते हुए, राबाउल, पापुआ न्यू गिनिया ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं। वस्तुतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग (rupture) होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी द्वारा निःसृत इन पदार्थों के जमा हो जाने से निर्मित शंक्वाकार स्थलरूप को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है। ज्वालामुखी का सम्बंध प्लेट विवर्तनिकी से है क्योंकि यह पाया गया है कि बहुधा ये प्लेटों की सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं क्योंकि प्लेट सीमाएँ पृथ्वी की ऊपरी परत में विभंग उत्पन्न होने हेतु कमजोर स्थल उपलब्ध करा देती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थलों पर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिनकी उत्पत्ति मैंटल प्लूम से मानी जाती है और ऐसे स्थलों को हॉटस्पॉट की संज्ञा दी जाती है। भू-आकृति विज्ञान में ज्वालामुखी को आकस्मिक घटना के रूप में देखा जाता है और पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन लाने वाले बलों में इसे रचनात्मक बल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे कई स्थलरूपों का निर्माण होता है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण भूगोल इनका अध्ययन एक प्राकृतिक आपदा के रूप में करता है क्योंकि इससे पारितंत्र और जान-माल का नुकसान होता है। .

नई!!: वायकाटो नदी और ज्वालामुखी · और देखें »

ऑक्लैण्ड

आकलैंड की स्थिति आकलैंड, न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा नगर है। यह प्रायद्वीप के बहुत संकरे भाग में स्थित हैं। इस कारण दोनों तटों पर इसका अधिकार हैं परंतु उत्तम बंदरगाह पूर्वी तट पर है। आस्ट्रेलिया से अमरीका जानेवाले जहाज, विशेषकर सिडनी से वैंकूवर जानेवाले, यहाँ ठहरते हैं। यह आधुनिक बंदरगाह है। यहाँ पर विश्वविद्यालय, कलाभवन तथा एक नि:शुल्क पुस्तकालय है जो सुंदर चित्रों से सजा है। इस नगर के आस पास न्यूटन, पार्नेल, न्यू मार्केट तथा नौर्थकोट उपनगर बसे हैं। आकलैंड की आबादी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण दुग्ध उद्योग तथा अन्य धंधे हैं। आकलैंड जहाज द्वारा आस्ट्रेलिया, प्रशांतद्वीप, दक्षिणी अ्फ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमरीका से संबद्ध है और रेलों द्वारा न्यूज़ीलैंड के दूसरे भागों से। यहाँ का मुख्य उद्योग जहाज बनाना, चीनी साफ करना तथा युद्धसामग्री बनाना हे। इसके सिवाय यहाँ लकड़ी तथा भोजनसामग्री इत्यादि का कारबार भी होता है। यहाँ से लकड़ी, दूध के बने सामान, ऊन, चमड़ा, सोना और फल बाहर भेजा जाता है। आकलैंड का विहंगम दृष्य श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड में बंदरगाह नगर श्रेणी:ऑक्लैण्ड क्षेत्र.

नई!!: वायकाटो नदी और ऑक्लैण्ड · और देखें »

उत्तर द्वीप

उत्तर द्वीप न्यूज़ीलैंड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है। यह कुक जलसन्धि द्वारा दक्षिण द्वीप से अलग होता है, जो आकार में इससे थोड़ा बड़ा परन्तु आबादी में काफ़ी कम है। उत्तर द्वीप का कुल क्षेत्रफल 113,729 वर्ग किलोमीटर (43,911 वर्ग मील) है, जो इसे विश्व का 14वा सबसे बड़ा द्वीप बनाता है। जून 2012 के आकलन के अनुसार इसकी कुल आबादी 3,393,900 है। देश की राजधानी वेलिंग्टन द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। न्यूज़ीलैंड की लगभग 77% आबादी उत्तर द्वीप में रहती है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: वायकाटो नदी और उत्तर द्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »