लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वान डर वाल्स बल

सूची वान डर वाल्स बल

वान डर वाल्स बल के कारण ही छिपकलियाँ दीवारों तथा छतों से सटकर चल पाती हैं। वान डर वाल्स बल एक क्षीण स्वभाव का असंयोजी रासायनिक बंध है जिसका नाम वैज्ञानिक योहानेस डिडरिक वान डर वाल्स से आता है। वान डर वाल्स बल, संयोजी आबन्ध से नहीं आता, न ही आयनिक आबन्ध से। वान डर वाल्स बल, शून्य-बिन्दु क्षेत्र (zero-point field) के साथ क्वाण्टम अन्तःक्रिया से उत्पन्न होता है। वान डर वाल्स बल, आकर्षण हो सकता है और प्रतिकर्ष भी हो सकता है। वान डर वाल्स बल में निम्नलिखित बल सम्मिलित हैं-.

8 संबंधों: योहानेस डिडरिक वान डर वाल्स, रासायनिक आबंध, वान डर वाल्स समीकरण, विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण, वैज्ञानिक, आयनी आबन्ध, असंयोजी बंध, अंतराअणुक बल

योहानेस डिडरिक वान डर वाल्स

योहानेस डिडरिक वान डर वाल्स जोहैनीज डिडरिक वान डर वाल्स (Johannes Diderik Van der Waals, सन् १८३७ - १९२३), डच भौतिकविज्ञानी थे। इनका जन्म लेडन नगर में हुआ था। इन्होंने 'गैस तथा द्रव के अवस्थासातत्य' पर एक प्रबंध लिखा था, जिससे आपका नाम हुआ और डॉक्टर की उपाधि मिली। सन् १८७७ से १९०७ तक ये ऐम्स्टर्डैम विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर रहे। आपने आयतन, ताप तथा दाब के मानों में इनके क्रांतिक मानों का भाग देकर ऐसा समीकरण प्राप्त किया जिससे सब पदार्थों से संबंधित क्रांतिक घटनाओं का स्पष्टीकरण होता है। आपने 'संगत अवस्थाओं के नियम' (Law of corresponding states) का प्रतिपादन किया, जिससे सर जेस ड्यूअर (Dewar, सन् १८४२-१९२३) का गैसों का गैसों के द्रवीकरण में सहायता मिली। आपने 'द्विअंगी मिश्रणों का नियम' (Theory of Binary Solutions) का भी आविष्कार किया। सन् १९१० में आपको नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। .

नई!!: वान डर वाल्स बल और योहानेस डिडरिक वान डर वाल्स · और देखें »

रासायनिक आबंध

यह '''लेविस डॉट चित्र''' है जो कि रासायनिक आबंध दर्शाने में मददगार है किसी अणु में दो या दो से अधिक परमाणु जिस बल के द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं उसे रासायनिक आबन्ध (केमिकल बॉण्ड) कहते हैं। ये आबन्ध रासायनिक संयोग के बाद बनते हैं तथा परमाणु अपने से सबसे पास वाली निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रान विन्यास प्राप्त कर लेते हैं। दूसरे शब्दों में, रासायनिक आबन्ध वह परिघटना है जिसमें दो या दो से अधिक अणु या परमाणु एक दूसरे से आकर्षित होकर और जुड़कर एक नया अणु या आयन बनाते हैं (एक विशेष प्रकार के बन्धन 'धात्विक बन्धन' में यह प्रक्रिया भिन्न होती है)। यह प्रक्रिया सूक्ष्म स्तर पर होती है, लेकिन इसके परिणाम का स्थूल रूप में अवलोकन किया जा सकता है, क्योंकि यही प्रक्रिया अनेकानेक अणुओं और परमाणुओं के साथ होती है। गैस में ये नये अणु स्वतन्त्र रूप से मौजू़द रहते हैं, द्रव में अणु या आयन ढीले तौर पर जुडे रहते हैं और ठोस में ये एक आवर्ती (दुहराव वाले) ढाँचे में एक दूसरे से स्थिरता से जुड़े रहते हैं। .

नई!!: वान डर वाल्स बल और रासायनिक आबंध · और देखें »

वान डर वाल्स समीकरण

वान डर वाल्स समीकरण (van der Waals equation या van der Waals equation of state) गैसों के अवस्था का समीकरण है जिसे वान डर वाल्स ने 1877 में प्रस्तुत किया था। वास्तविक गैसें, आदर्श गैस समीकरण का ठीक से पालन नहीं करतीं, जबकि वान डर वाल्स का समीकरण काफी सीमा तक वास्तविक गैसों के व्यवहार का ठीक से वर्णन करता है। जहाँ R सार्वत्रिक गैस नियतांक है, T गैस का ताप है, P दाब है तथा V आयतन है। वान डर वाल्स के दाब-आयतन समतापी वक्र .

नई!!: वान डर वाल्स बल और वान डर वाल्स समीकरण · और देखें »

विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण

विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण (electric dipole moment) किसी मंडल में ऋणात्मक (नेगाटिव) और धनात्मक (पोज़िटिव) विद्युत आवेशों (चार्ज) की दूरी के मापन को कहते हैं। यह उस मंडल में हुए आवेशों के ध्रुविकरण को मापता है और अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली में इस की इकाई कूलम्ब-मीटर (Coulomb-meter) में लिखी जाती है। .

नई!!: वान डर वाल्स बल और विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण · और देखें »

वैज्ञानिक

रूस शोधकर्ता नई पृथ्वी की खाड़ी में प्रयोगशाला अनुसंधान के लिए सामग्री इकट्ठा। कोई भी व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्ति के लिये विधिवत (systematic) रूप से कार्यरत हो उसे वैज्ञानिक (scientist) कहते हैं। किन्तु एक सीमित परिभाषा के अनुसार वैज्ञानिक विधि का अनुसरण करते हुए किसी क्षेत्र में ज्ञानार्जन करने वाले व्यक्ति को वैज्ञानिक कहते हैं। .

नई!!: वान डर वाल्स बल और वैज्ञानिक · और देखें »

आयनी आबन्ध

आयनी आबंध (Ionic bonding) एक प्रकार का रासायनिक आबंध है जिसमें दो विपरीत आवेशित आयन बनते हैं और वे स्थितवैद्युत बल द्वारा एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। इसे विद्युत संयोजी आबंध (electrovalent bond) भी कहते हैं। यह एक शक्तिमान स्वभाव का रासायनिक बंध होता है।; उदाहरण: NaCl अणु का बनना NaCl का (परमाणु क्र. 11), इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,1 है। अतः वह 1 इलेेेेक्ट्रॉन त्याग कर .

नई!!: वान डर वाल्स बल और आयनी आबन्ध · और देखें »

असंयोजी बंध

असंयोजी बंध एक क्षीण स्वभाव का रासायनिक बंध होता है। बंध, असंयोजी बंध, असंयोजी.

नई!!: वान डर वाल्स बल और असंयोजी बंध · और देखें »

अंतराअणुक बल

पड़ोसी कणों (परमाणु, अणु या ऑयन) के बीच लगने वाले बलों (आकर्षण या प्रतिकर्षण) को अंतराअणुक बल (Intermolecular forces) कहते हैं जबकि एक ही अणु के परमाणुओं के बीच लगने वाले बल को अन्तःअणुक बल (Intra-molecular force) कहते हैं। अन्तःअणुक बल की तुलना में अंतराअणुक बल काफी कमजोर होते हैं। उदाहरण के लिये, दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रान शेयर करने वाला सहसंयोजी आबंध (covalent bond) दो पड़ोसी अणुओं के मध्य लगने वाले बल से बहुत अधिक होता है। कुछ अंतराअणुक बल नीचे दिये गये हैं (बल के बढ़्ते हुए क्रम में).

नई!!: वान डर वाल्स बल और अंतराअणुक बल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Van der waals force, वान डर वाल बल, वान डेर वाल्स बल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »