लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

सूची वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

वंडर वूमन 2017 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित वंडर वूमन डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में चौथी फ़िल्म है। पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा एलन हेंबर्ग द्वारा जबकि कहानी हेंबर्ग, ज़ैक स्नायडर और जेसन फूक्स द्वारा लिखी गयी है। गैल गैडट ने फ़िल्म के शीर्षक चरित्र की भूमिका निभाई है, जबकि क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हस्टन, डेविड थ्यूलिस, कॉनी नील्सन और ऐलेना अनाया अन्य सहायक भूमिकाओं में नज़र आये हैं। 2016 की बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस के बाद, यह वंडर वूमन के चरित्र को दर्शाने वाली दूसरी लाइव एक्शन फिल्म है। वंडर वूमन में, अमेज़न की राजकुमारी डायना प्रथम विश्व युद्ध को रोकने का प्रयास करती है, यह मानते हुए कि यह युद्ध अमेज़ॅन के पुराने दुश्मन एरीस द्वारा शुरू किया गया है, जब एक अमेरिकी पायलट और जासूस स्टीव ट्रेवर दुर्घटनाग्रस्त होकर थेमिस्कीरा पर आ गिरा, और उसने इस युद्ध के बारे में अमेज़न वासियों को सूचित किया। वंडर वूमन पर आधारित एक लाइव एक्शन फ़िल्म का विकास 1996 में शुरू हुआ, जब इवान रीटमैन इसके निर्माता और निर्देशक बनने को राज़ी हो गए थे। इसके बाद यह परियोजना कई वर्षों तक अधर में रही; जॉन कोहेन, टोड अल्कोट, और जोस व्हीडन किसी न किसी बिंदु पर इस परियोजना से जुड़े। 2010 में आख़िरकार वार्नर ब्रदर्स ने फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा की, और 2015 में जेंकिन्स को इसे निर्देशित करने के लिए अनुबंधित किया गया। चरित्र निर्माण में विलियम मॉल्टन मार्स्टन की 1940 की कहानियों और जॉर्ज पेरेज़ की 1980 की कहानियों के साथ-साथ वंडर वूमन के न्यू 52 अवतार को भी प्रेरणास्त्रोत के रूप में माना गया। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 21 नवंबर 2015 को यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली में शुरू हुई, और फिर 9 मई 2016 को मार्स्टन की 123 वीं जयंती तक इसका फिल्मांकन समाप्त हो गया। नवंबर 2016 में फ़िल्म के कुछ अतिरिक्त दृश्य फिल्माए गए। 15 मई 2017 को शंघाई में वंडर वूमन का प्रीमियर आयोजित किया गया था, और फिर 2 जून 2017 को इसे 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाऐं मिली, जिन्होंने इसकी दिशा, एक्शन सीक्वेंस, अभिनय (विशेष रूप से गैडट और पाइन द्वारा) और संगीत-स्कोर को काफी सराहा। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट किए; यह संयुक्त राज्य अमेरिका में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म और 22वीं सबसे ज्यादा घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। फ़िल्म ने दुनिया भर में 821 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, जिसने इसे 2017 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया। फरवरी 2018 तक, रॉटेन टमेटोज़ की "बेस्ट सुपरहीरो मूवीज़ ऑफ़ ऑल टाइम" की सूची में इसे दूसरे स्थान पर सूचीबद्ध किया गया है, और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक चुना। फिल्म को 23वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमे से इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी का पुरस्कार जीता भी था। फ़िल्म का एक सीक्वल, वंडर वूमन 1984 1 नवंबर 2019 को रिलीज होना प्रस्तावित है; यह जेंकिन्स द्वारा निर्देशित होगा और गैडट इसमें फिर अपनी भूमिका को दोहराएंगी। .

43 संबंधों: चार्ल्स रोवन, चेना, एटलस एंटरटेनमेंट, एरीस, एलन हेनबर्ग, एंजेलिना जोली, डैनी हस्टन, डेबोराह स्नायडर, डेविड थ्यूलिस, डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स, डीसी कॉमिक्स, द्वितीय विश्वयुद्ध, पहला विश्व युद्ध, पैटी जेंकिन्स, पेरिस, फ़्रान्स, बियॉन्से नॉलेस, बैटमैन, बैटमैन वी सुपरमैन : डॉन ऑफ जस्टिस, बेन एफ्लेक, बेल्जियम, मारिया कैरी, मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म), यूनाइटेड किंगडम, रॉटेन टमेटोज़, रॉबिन राइट, लंदन, शंघाई, संयुक्त राज्य, सुपरमैन (फ़िल्म), सुपरहीरो फ़िल्म, सैंड्रा बुलक, ज़्यूस, ज़ैक स्नायडर, जेसन फूक्स, जोस व्हीडन, वंडर वूमन, वॉर्नर ब्रॉस., गैल गैडट, इटली, क्रिस पाइन, कॉनी नील्सन, उस्मानी साम्राज्य

चार्ल्स रोवन

चार्ल्स रोवन (जन्म 2 अगस्त 1949) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं, जो एटलस एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष और सह-संस्थापक हैं। उन्हें प्रमुखतः डार्क नाइट ट्राइलॉजी, सुसाइड स्क़्वाड, मैन ऑफ़ स्टील, बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन  ऑफ जस्टिस और अन्य  सुपर हीरो फिल्मों के निर्माता के तौर पर जाना जाता है।  उन्होंने 1985 में निर्माता डॉन स्टील से विवाह किया, लेकिन 1997 में स्टील की मृत्य हो गई। उन दोनों की एक बेटी है, रेबेका, जो मार्च 1987 में पैदा हुई। रोवन ने बाद में स्टेफ़नी हेमस से विवाह कर लिया, जो अभिनेता डिक हेमस और फ्रान जेफ्री की पुत्री हैं।  .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और चार्ल्स रोवन · और देखें »

चेना

चेना की फसल चेना के दाने चेना (Proso millet) मोटा अन्न है। इसे 'पुनर्वा' भी कहते है। इसे सबसे पहले कहा उगाया गया, यह ज्ञात नही है, किंतु एक फसल के रूप में यह काकेशिया तथा चीन में ७,००० वर्ष पूर्व से उत्पादित किया जा रहा है। माना जाता है की इसे स्वतंत्र रूप से उगाया जाना सीखा गया होगा। इसे आज भी भारत, रूस, यूक्रेन, मध्य पूर्व एशिया, तुर्की तथा रोमानिया में बड़े पैमाने पे उगाया जाता है। इसे स्वास्थ्य रक्षक माना जाता है। इसमे ग्लूटेन नही होने से वे लोग भी इसे प्रयोग कर सकते है जिन्हें गेंहू से एलर्जी हो जाती है। यह कई प्रकार के जलवायु में उग जाता है। बहुत कम जल की जरूरत होती है, तथा कई प्रकार की मृदा में उग जाता है। इसे उगने के लिए कम समय की जरूरत होती है, सूखे क्षेत्रों हेतु यह आदर्श फसल है, मुख्य अन्नो में यह न्यूनतम जल मांगती है, इसका पादप ४ फीट तक ऊँचा हो सकता है, बीज गुच्छो में उगते है तथा २-३ मिलीमीटर के होते है, ये पीले, संतरी, या भूरे रंग के हो सकते है। यधपि यह घास है लेकिन अन्य मोटे अन्नो से इसका कोई रिश्ता नही है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और चेना · और देखें »

एटलस एंटरटेनमेंट

एटलस एंटरटेनमेंट एक अमेरिकी फिल्म निर्माता कंपनी है, जिसकी स्थापना चार्ल्स रोवन और डॉन स्टील द्वारा 1995 में की गई थी। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और एटलस एंटरटेनमेंट · और देखें »

एरीस

एरीस (अंग्रेज़ी::en:Ares, यूनानी: आरैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे मार्स। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और एरीस · और देखें »

एलन हेनबर्ग

एलन हेनबर्ग (जन्म: 29 जून 1967) एक अमेरिकी पटकथा लेखक, टेलीविजन लेखक और निर्माता, और कॉमिक बुक लेखक हैं। वह द नेकड ट्रुथ, पार्टी ऑफ फाइव, सेक्स एंड द सिटी, गिलमोर गर्ल्स, द ओ॰सी॰, ग्रेज़ एनाटॉमी, लुकिंग और स्कैंडल जैसी टेलीविज़न शृंखलाओं के लेखक तथा निर्माता रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मार्वल कॉमिक्स के लिए सह-निर्माता / कलाकार जिम चेंग के साथ यंग अवेंजर्स और इसके अनुक्रम, अवेंजर्स: द चिल्ड्रन क्रूसेड को बनाया और लिखा है। डीसी कॉमिक्स के लिए भी हेनबर्ग ने जैफ जॉन्स के साथ मिलकर जेएलए: क्राइसिस ऑफ़ कोन्सिएंस का सह-लेखन किया, और कलाकार टेरी और राहेल डोडसन के साथ वंडर वूमन के चरित्र का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने 2017 की फ़िल्म वंडर वूमन की कहानी भी लिखी। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और एलन हेनबर्ग · और देखें »

एंजेलिना जोली

एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) (जन्म एंजेलीना जोली वॉइट; जून 4, 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के लिए सद्भावना राजदूत हैं। इन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जोली दुनिया भर में मानवीय मामलों को बढ़ावा देने और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के माध्यम से शरणार्थियों के साथ अपने काम के लिए विख्यात हैं। वे दुनिया की "सबसे सुंदर" महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी परदे के पीछे की ज़िंदगी को मीडिया ने व्यापक रूप से उद्धृत किया गया है। हालांकि वे अपने पिता जॉन वोइट के साथ 1982 की फ़िल्म लूकिंग टु गेट आउट में बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं, तथापि वास्तविक रूप से एक दशक बाद जोली का अभिनय कैरियर कम बजट के निर्माण साइबोर्ग 2 (1993) के साथ शुरू हुआ। किसी बड़ी फ़िल्म में उनकी पहली मुख्य भूमिका साइबर-थ्रिलर हैकर (फ़िल्म) (1995) में थी। उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा पाने वाली जीवनीक टेलीविजन फिल्मों जॉर्ज वालेस (1997) और जिया (1998) में अभिनय किया और ड्रामा गर्ल, इंटरप्टेड (1999) में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। जोली ने लारा क्राफ्ट: टूम्ब रैडर (2001) में अपनी वीडियो गेम नायिका लारा क्राफ्ट की भूमिका के लिए व्यापक प्रसिद्धि प्राप्त की और इसकी उत्तरकथा लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल आँफ लाइफ (2003) के साथ ख़ुद को प्रख्यात और अत्यधिक पारिश्रमिक पाने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच स्थापित किया। इन्होने एक्शन कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में निभाई गई भूमिकाओं से अपनी एक अग्रणी एक्शन स्टार के रूप में प्रतिष्ठा प्रबलित की है, ये दो इनकी अबतक कि सर्वाधिक गैर एनिमेटेड व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में भी हैं। जोली ने पुनः ड्रामा फ़िल्मों अ माइटी हार्ट (2007) और चेंजलिंग (2008) में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की प्रशंसा और चेंजलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और एंजेलिना जोली · और देखें »

डैनी हस्टन

डैनियल सालिस हस्टन (जन्म: 14 मई 1962) एक अमेरिकी अभिनेता, लेखक और निर्देशक है। हस्टन ने एंथनी एडवर्ड्स, रॉबर्ट मिचम और अंजेलिका हस्टन अभिनीत 1988 की फ़िल्म मिस्टर नार्थ से एक निर्देशक के रूप में पदार्पण किया। इवान्स एक्सटीसी फ़िल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा; इसके लिए उन्हें 2003 में इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता के लिए नामांकन भी प्राप्त हुआ था। तब से वह निरंतर फिल्मों तथा टीवी कार्यक्रमों में एक अभिनेता के रूप में सक्रिय हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और डैनी हस्टन · और देखें »

डेबोराह स्नायडर

डेबोराह स्नायडर (विवाह पूर्व डेबोराह जॉनसन) अमेरिकी फीचर फिल्मों और टेलीविजन विज्ञापनों की एक निर्माता हैं। वह प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक ज़ैक स्नायडर की पत्नी हैं, जिनके साथ उन्होंने वॉचमेन और 300 जैसी फिल्मों में सह-निर्माता के रूप में काम किया है। वह फिल्म-निर्माता कंपनी क्रूएल एंड अन्यूस्युअल फिल्म्स की सह-संस्थापक हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और डेबोराह स्नायडर · और देखें »

डेविड थ्यूलिस

डेविड थ्यूलिस (जन्म डेविड व्हीलर; 20 मार्च 1963) एक अंग्रेजी अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक है। वह पहली बार फिल्म नेकड (1993) में जॉनी फ्लेचड की अपनी भूमिका के लिए प्रकाश में आये, जिसके लिए उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था। वह हैरी पॉटर फिल्म शृंखला में रीमस लुपिन और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स में एरीस की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और डेविड थ्यूलिस · और देखें »

डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स

डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) एक अनाधिकारिक शब्द है, जो डीसी कॉमिक्स के चरित्रों पर आधारित अमेरिकी सुपरहीरो फिल्मों की एक शृंखला को परिभाषित करता है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स · और देखें »

डीसी कॉमिक्स

डीसी कॉमिक्स एक अमेरिकी कॉमिक पुस्तक प्रकाशक कम्पनी है। यह डीसी एंटरटेनमेंट की प्रकाशन इकाई है, जो वार्नर ब्रदर्स की एक सहायक कंपनी है। डीसी कॉमिक्स अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी कॉमिक पुस्तक कंपनियों में से एक है, और कई सांस्कृतिक रूप से प्रतिष्ठित पात्रों के निर्माण के लिए जनि जाती है, जिनमें बैटमैन, सुपरमैन, और वंडर वूमन इत्यादि शामिल हैं। उनकी अधिकांश कथाएं एक काल्पनिक डीसी यूनिवर्स में घटित होती है। डीसी यूनिवर्स जस्टिस लीग, जस्टिस सोसाइटी ऑफ अमेरिका, सुसाइड स्क्वाड, और टीन टाइटन्स जैसी प्रसिद्ध टीमों और द जोकर, लेक्स लूथर, कैटवूमन और द पेंगुइन जैसे कई खलनायकों का घर है। कंपनी ने वॉचमेन, वी फॉर वेंडेटा सहित गैर-डीसी यूनिवर्स से संबंधित सामग्री भी प्रकाशित की है, जिन्हें उनके वैकल्पिक ब्रांड, वर्टिगो के तहत प्रकाशित किया गया है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और डीसी कॉमिक्स · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

पैटी जेंकिन्स

पेट्रीसिया ली जेंकिन्स (जन्म: 24 जुलाई 1971) एक अमेरिकी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखिका हैं। उन्हें मॉन्स्टर (2003) और वंडर वूमन (2017) जैसी फिल्मों को निर्देशित करने के लिए जाना जाता है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और पैटी जेंकिन्स · और देखें »

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और पेरिस · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और फ़्रान्स · और देखें »

बियॉन्से नॉलेस

बियॉन्से गज़ेल नॉलेस (Beyoncé Giselle Knowles) या बियॉन्से एक अमरिकी गायिका, रिकॉड निर्माता व अभिनेत्री है। होस्टन, टेक्सास में जन्मी और पली-बढी बियॉन्से ने कईं कला विद्यालयों में प्रशिक्षन लिया है और बचपन में ही इन्होने गाने व नृत्य के क्षेत्र में पदार्पण किया। बियॉन्से को 1990 में डेस्टिनिज़ चाइल्ड की मुख्य गायिका के तौर पर लोकप्रियता हासिल हुई जो उस वक्त विश्व का सबसे ज़्यादा बिकने वाला लड़कियों का संघ था। डेस्टिनिज़ चाइल्ड के बाद नॉलेस से अपना एकल अल्बम डेंजरस्ली इन लव 2003 में रिलीज़ किया जिसमें "क्रेज़ी इन लव" और "बेबी बॉय" गाने बिलबोर्ड हॉट 100 में पहले पायदान पर रहे। यह अल्बम वर्ष का सबसे सफ़ल अल्बम रहा और इसने उन्हे पांच ग्रैमी पुरस्कार दिलाए। 2005 में डेस्टिनिज़ चाइल्ड के टुटने के बाद नॉलेस ने अपना दुसरा एकल अल्बम ब'डे 2006 में रिलीज़ किया जिसमें हिट गाने "इर्रिप्लेसेबल" और "ब्युटिफ़ुल लायर" शामिल थे। उनका तिसरा एकल अल्बम आय एम...

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और बियॉन्से नॉलेस · और देखें »

बैटमैन

बैटमैन (Batman) डीसी कॉमिक्स का एक काल्पनिक पात्र है जिसे बॉब केन व बिल फिंगर ने रचा है। बैटमैन साधारणतः ब्रुस वेन नाम से गौथम शहर में रहता है। इसका अन्य नाम द डार्क नाइट भी है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और बैटमैन · और देखें »

बैटमैन वी सुपरमैन : डॉन ऑफ जस्टिस

बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डाॅन ऑफ जस्टिस (अंग्रेजी; Batman v Superman: Dawn of Justice) एक अमेरिकी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन जेक स्नीडर ने किया है। यह बैटमैन और सुपरमैन नामक काल्पनिक किरदारों पर आधारित है। जिसकी कहानी क्रिस टेर्रियो एवं डेविड एस॰ गोयर ने लिखा है। इसमें मुख्य किरदारों में बेन एफ्लेक, हेनरी कैविल, एमी एडम्स, जेसी आईज़ेनबर्ग, डायने लेन, लाॅरेन्स फिश़बर्न, जेरेमी आयरन्स, और गैल गैडट आदि शामिल हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और बैटमैन वी सुपरमैन : डॉन ऑफ जस्टिस · और देखें »

बेन एफ्लेक

बेन एफ्लेक (जन्म बेंजामिन ज़ेज़ा एफ्लेक-बोल्ड्ट, 14 अगस्त 1972) एक अमेरिकी फिल्म अभिनेता, निर्देशक, लेखक एवं फिल्म निर्माता हैं। श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और बेन एफ्लेक · और देखें »

बेल्जियम

किंगडम ऑफ़ बेल्जियम उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक देश है। यह यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है और उसके मुख्यालय का मेज़बान है, साथ ही, अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का, जिसमें NATO भी शामिल है। 10.7 मीलियन की जनसंख्या वाले बेल्जियम का क्षेत्रफल है। जर्मनिक और लैटिन यूरोप के मध्य अपनी सांस्कृतिक सीमा को विस्तृत किये हुए बेल्जियम, दो मुख्य भाषाई समूहों, फ्लेमिश और फ्रेंच-भाषी, मुख्यतः वलून्स सहित जर्मन भाषियों के एक छोटे समूह का आवास है। बेल्जियम के दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं, उत्तर में 59% जनसंख्या सहित फ्लेंडर्स का डच भाषी क्षेत्र और वालोनिया का फ्रेंच भाषी दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ 31% लोग बसे हैं। ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र, जो आधिकारिक तौर पर द्विभाषी है, मुख्यतः फ्लेमिश क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्रेंच भाषी एन्क्लेव है और यहाँ 10% जनसंख्या बसी है। * * * * पूर्वी वालोनिया में एक छोटा जर्मन भाषी समुदाय मौजूद है। मूल (पहले ही) 71,500 निवासियों के बजाय 73,000 का उल्लेख करता है। बेल्जियम की भाषाई विविधता और संबंधित राजनीतिक तथा सांस्कृतिक संघर्ष, राजनीतिक इतिहास और एक जटिल शासन प्रणाली में प्रतिबिंबित होता है। बेल्जियम नाम, गॉल के उत्तरी भाग में एक रोमन प्रान्त, गैलिया बेल्जिका से लिया गया है, जो केल्टिक और जर्मन लोगों के एक मिश्रण बेल्जी का निवास स्थान था। ऐतिहासिक रूप से, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग, निचले देश के रूप में जाने जाते थे, जो राज्यों के मौजूदा बेनेलक्स समूह की तुलना में अपेक्षाकृत कुछ बड़े क्षेत्र को आवृत किया करते थे। मध्य युग की समाप्ति से लेकर 17 वीं सदी तक, यह वाणिज्य और संस्कृति का एक समृद्ध केन्द्र था। 16वीं शताब्दी से लेकर 1830 में बेल्जियम की क्रांति तक, यूरोपीय शक्तियों के बीच बेल्जियम के क्षेत्र में कई लड़ाइयाँ लड़ी गईं, जिससे इसे यूरोप के युद्ध मैदान का तमगा मिला - एक छवि जिसे दोनों विश्व युद्ध ने और पुष्ट किया। अपनी स्वतंत्रता पर, बेल्जियम ने उत्सुकता के साथ औद्योगिक क्रांति में भाग लिया और उन्नीसवीं सदी के अंत में, अफ्रीका में कई उपनिवेशों पर अधिकार जमाया। 20वीं सदी के उत्तरार्ध को फ्लेमिंग्स और फ्रैंकोफ़ोन के बीच साँप्रदायिक संघर्ष की वृद्धि के लिए जाना जाता है, जिसे एक तरफ तो सांस्कृतिक मतभेद ने भड़काया, तो दूसरी तरफ फ्लेनडर्स और वालोनिया के विषम आर्थिक विकास ने. अब भी सक्रिय इन संघर्षों ने पूर्व में एक एकात्मक राज्य बेल्जियम को संघीय राज्य बनाने के दूरगामी सुधारों को प्रेरित किया। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और बेल्जियम · और देखें »

मारिया कैरी

मारिया कैरी (Mariah Carey, जन्म २७ मार्च १९७०) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर १९९० में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। १९९३ में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (१९९१), म्युज़िक बॉक्स (१९९३) और मेरी क्रिसमस (१९९४) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (१९९५) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत "वन स्वीट डे" जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (१९९७) में उभर कर सामने आया। कैरी ने २००० में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $१०० मिलियन का करार किया। २००१ में कैरी ग्लिटर (२००१) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $५० मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने २००२ में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (२००५) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत "वि बिलोंग टुगेदर" उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा "दशक का गीत" नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (२००९) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में "बढ़िया अभिनय का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में कैरी ने २०० मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और मारिया कैरी · और देखें »

मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म)

मैन ऑफ़ स्टील २०१३ की एक सुपरहीरो फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स के चरित्र सुपरमैन पर आधारित है। यह एक ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म है, जिसका निर्माण लेजेंड्री पिक्चर्स, डीसी एंटरटेनमेंट, सिंकोपी इंक तथा क्रुएल एंड अनयुस्युअल फिल्म ने किया है, तथा वितरण वॉर्नर ब्रॉस. ने किया है। यह डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की प्रथम फ़िल्म है। ज़ैक स्नायडर द्वारा निर्देशित तथा डेविड एस॰ गोयर द्वारा लिखी गई इस फिल्म में हेनरी कैविल, एमी एडम्स तथा माइकल शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मैन ऑफ़ स्टील पुरानी सुपरमैन फिल्मं शृंखला का एक रीबूट है, और सुपरमैन की उत्पत्ति की कहानी शुरू से बताती है। इस फिल्म में क्लार्क केंट को पता चलता है, कि वह वास्तव में क्रिप्टन से आया एक शक्तिशाली एलियन है, और फिर वह सुपरमैन के रूप में मानव जाति के संरक्षक की भूमिका ग्रहण करता है, और जनरल ज़ॉड को मानवता को नष्ट करने से रोकने के प्रयास करता है। फिल्म का विकास २००८ में प्रारम्भ हुआ, जब वॉर्नर ब्रॉस. ने कॉमिक बुक लेखकों, पटकथा लेखकों तथा निर्देशकों से सुपरमैन फिल्म शृंखला को रीबूट करने पर राय मांगना आरम्भ किया। २००९ में जेरी सीगल ने न्यायलय में एक मुकदमा जीतकर सुपरमैन चरित्र पर पुनः अधिकार प्राप्त कर लिया। न्यायलय के आदेश में कहा गया कि अगर वॉर्नर ब्रॉस ने २०११ तक फिल्म का निर्माण प्रारम्भ नहीं किया, तो उन्हें सीगल तथा शुस्टर के परिवारों को हर्जाना देना होगा। द डार्क नाईट राइसेस के निर्माण के समय निर्माता क्रिस्टोफर नोलन को डेविड एस॰ गोयर की कहानी पसंद आई, और फिर अक्टूबर २०१० में स्नायडर को फिल्म को निर्देशित करने के लिए चुना गया। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी अगस्त २०११ में इलिनोइस के वेस्ट शिकागो नगर में शुरू हुई, और फिर वैंकोवर तथा प्लानो में जाकर समाप्त हुई। मैन ऑफ़ स्टील को १४ जून २०१३ को सिनेमाघरों में २डी, ३डी तथा आईमैक्स प्रारूपों में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं प्राप्त हुई, तथा विश्व भर में ६६८ मिलियन की कमाई के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। समीक्षकों ने फिल्म के दृश्यों, एक्शन अनुक्रमों तथा हांस ज़िमर के संगीत की सराहना की, परन्तु इसकी गति, और पात्र विकास में कमी की आलोचना की। २५ मार्च २०१६ को फिल्म की अगली कड़ी, बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस रिलीज़ की गई। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म) · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

रॉटेन टमेटोज़

रॉटेन टोमेटोज़, अगस्त 1998 में शुरू की गयी एक फिल्म समीक्षा और समाचार समर्पित वेबसाइट है; यह व्यापक रूप फिल्म समीक्षा एग्रीगेटर के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और रॉटेन टमेटोज़ · और देखें »

रॉबिन राइट

रॉबिन गेल राइट (Robin Wright; जन्म: 8 अप्रैल 1966) एक अमेरिकी अभिनेत्री और फ़िल्म निर्देशक हैं। टेलीविजन जगत के क्षेत्र में उनके काम के लिए उन्हें एक गोल्डन ग्लोब और एक सैटेलाइट अवॉर्ड मिला है। इसके अतिरिक्त उन्हें सात प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कारों के नामांकन भी प्राप्त हुए हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और रॉबिन राइट · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और लंदन · और देखें »

शंघाई

शंघाई (चीनी: 上海; पिनयिन) चीनी जनवादी गणराज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह देश की चार नगरपालिकाओं में से एक है और उसी स्तर पर है जिसपर कि चीन का कोई अन्य प्रान्त। नगर सीमा के भीतर की जनसंख्या ९३ लाख है और पूरी नगरपालिका में १ करोड़ ८१ लाख लोग रहते हैं। १ जनवरी, २००६ की स्थिति तक यहां १ करोड़ ३७ लाख स्थाई निवासी और ४४ लाख अस्थाई निवासी थे जिनके पास रहने का वैध परमिट था। इसके अतिरिक्त यहां ३० लाख लोग अवैध रूप से भी रहते है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और शंघाई · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और संयुक्त राज्य · और देखें »

सुपरमैन (फ़िल्म)

सुपरमैन (सुपरमैन: द मूवी के रूप में भी विख्यात) समनाम वाले डीसी कॉमिक्स के चरित्र पर आधारित 1978 की एक सुपरहीरो फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्देशक थे रिचर्ड डॉनर, जिसमें सुपरमैन की भूमिका में क्रिस्टोफ़र रीव और साथ में जीन हैकमैन, मार्गट किडर, मार्लोन ब्रैंडो, ग्लेन फ़ोर्ड, फ़िलिस थैक्सटर, जैकी कूपर, मार्क मॅकक्लूर, वैलरी पेरीन तथा नेड बेट्टी ने अभिनय किया। फ़िल्म सुपरमैन की उत्पत्ति, क्रिप्टोन के काल-एल के रूप में उसका शैशव और स्मॉलविले में उसके पलने-बढ़ने का चित्रण करता है। संवाददाता क्लार्क केंट के रूप में प्रच्छन्न, वह मेट्रोपोलिस में सौम्य-व्यवहार दृष्टिकोण अपनाता है और खलनायक लेक्स लूथर के साथ जूझते समय, लोइस लेन के प्रति उसके मन में प्रेम जगता है। 1973 में इल्या साल्किंड द्वारा फ़िल्म की कल्पना की गई थी। निर्देशन का काम डॉनर को सुपुर्द करने से पहले परियोजना से कई निर्देशक, विशेषकर गइ हैमिल्टन और पटकथा-लेखक (मारियो प्यूज़ो, डेविड और लेज़ली न्यूमैन तथा रॉबर्ट बेंटन) जुड़े थे। डॉनर ने यह महसूस करते हुए कि पटकथा कुछ ज़्यादा खेमे से जुड़ा है, टॉम मैनक्यूविक्ज़ को दुबारा पटकथा लिखने का काम सौंपा.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और सुपरमैन (फ़िल्म) · और देखें »

सुपरहीरो फ़िल्म

सुपरहीरो फ़िल्म, सुपरहीरो मुवी अथवा सुपरहीरो मोशन पिक्चर (अंग्रेजी; superhero film, superhero movie, or superhero motion picture) वह विषय आधारित फ़िल्म हैं जिनमें एक या उससे कई ज्यादा सुपरहीरो किरदारों के एक्शन पर केंद्रित किया जाता है: यहां तात्पर्य उस अमानवीय एवं विलक्षण शक्तियों वाले किरदार से है जो साधारण मानवों के रूप में रहकर गुप्त तौर से अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों के परोपकार या रक्षा करने के लिए करता है। इस तरह की फ़िल्मों में मिसाल के तौर पर एक्शन, काल्पनिक फंतासी और विज्ञान फंतासी जैसे तत्व जोड़े जाते है, जहाँ अपनी पहली फ़िल्म में बतौर एक विशेष किरदार पर उसकी शक्तियों की मूल उद्गम पर केंद्र में रखकर और फ़िल्म का चरम पर उसका किसी बेहद कट्टर दुश्मन या सुपर खलनायक या फिर सुपरविलैन के साथ मुठभेड़ कराया जाता। ज्यादातर सुपरहीरो किसी ना किसी काॅमिक्स से आधारित रहते हैं। हालाँकि, कुछेक फ़िल्म इस मामलों में उलट होती है उदाहरण स्वरूप राॅबोकाॅप सिरिज, द मेट्योर मैन, द इनक्रेडिब्लस, और हैनकाॅक आदि पर्दे की मूल गैर-काॅमिक्स रचनाएँ हैं, जिसकी शुरुआत द ग्रीन हाॅर्नेट से हुई जो मूल तौर पर आकाशवाणी श्रंखला थी और फिर 1960 के दशक में इसे टीवी धारावाहिक के रूप में रूपांतरित किया गया। और इसी दम पर अंडरडाॅग और द पावरपफ गर्ल्स जैसी एनिमेटेड टीवी श्रंखला भी पेश की गई। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म · और देखें »

सैंड्रा बुलक

सैंड्रा एनेट बुलक (Sandra Annette Bullock, जन्म २६ जुलाई १९६४) एक अमरीकी अभिनेत्री व निर्माता है जो १९९० के दशक में डेमोलिशन मैन, स्पीड, द नेट, अ टाइम टू किल और व्हाइल यु वर स्लीपिंग जैसी सफल फ़िल्मों में भूमिकाओं के कारण प्रकाश्ज्योत में रही। नई सदी में वे मिस कांजिनियालिटी, द लेक हाउस और क्रैश जैसी फ़िल्मों में नज़र आई। २००७ में उन्हें १४वि सबसे रइस महिला सिलेब्रिटी का ख़िताब दिया गया (कुल संपत्ति $८५ मिलियन)। २००९ में बुलक ने दो व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्में, द प्रपोज़ल और द ब्लाइंड साइड में भूमिका निभाई। उन्हें द ब्लाइंड साइड में एनी टूओही की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार, मुख्य भूमिका में महिला अभिनेत्री द्वारा अप्रतिम अभिनय का स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। वे २०१२ की गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की पुस्तक में ($५६ मिलियन के साथ) उच्च आमदनी वाली अभिनेत्री के रूप में दर्ज है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और सैंड्रा बुलक · और देखें »

ज़्यूस

ज़्यूस (Zeus, यूनानी: ज़ेउस - Ζεύς, दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लियी रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे जुपिटर जिन्हें प्राचीन संस्कृत साहित्य में वृहस्पति देवताओं के गुरु कहा गया है, समान प्रतीत होते हैं। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और ज़्यूस · और देखें »

ज़ैक स्नायडर

ज़ैक स्नायडर (Zack Snyder) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं। जो अपने विज्ञान पर आधारित काल्पनिक फिल्मों के कारण जाने जाते हैं। यह बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह 300 (2007), वाचमैन (2009), मैन ऑफ स्टील (2013), जस्टिस लीग भाग एक (2017) और भाग दो (2019) आदि फिल्में भी बना चुके हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और ज़ैक स्नायडर · और देखें »

जेसन फूक्स

जेसन आइजैक फूक्स (जन्म: 5 मार्च 1986) एक अमेरिकी अभिनेता और पटकथा लेखक हैं, जो आइस एज: कॉन्टिनेंटल ड्रिफ्ट (2012), पैन (2015) और वंडर वूमन (2017) जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाने जाते हैं। जनवरी 2015 में, फूक्स को फ़ोर्ब्स पत्रिका की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और जेसन फूक्स · और देखें »

जोस व्हीडन

जोसफ हिल व्हीडन (जन्म 23 जून 1964) एक अमेरिकी पटकथा लेखक, निर्देशक, निर्माता, कॉमिक बुक लेखक और संगीतकार है। वह म्यूटैंट एनिमी प्रोडक्शंस के संस्थापक और बेलविदर पिक्चर्स के सह-संस्थापक हैं। व्हीडन को बफी द वैम्पायर स्लेयर (1997-2003), एंजेल (1999-2004), फायरफ्लाई (2002), डॉलहाउस (2009-10), और एजेंट्स ऑफ़ शील्ड (2013) सहित कई टेलीविजन शृंखलाओं के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म द अवेंजर्स (2012) और इसके अनुक्रम अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (2015) को लिखा और निर्देशित किया, और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म जस्टिस लीग (2017) की पटकथा का सह-लेखन किया, जिसके लिए उन्होंने रीशूट पर निर्देशक के रूप में भी कार्य किया है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और जोस व्हीडन · और देखें »

वंडर वूमन

वंडर वूमन (अंग्रेजी: Wonder Woman) एक काल्पनिक सुपर हीरो है जो डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित होती है। जस्टिस लीग की एक संस्थापक सदस्य होने के साथ साथ वह एक देवी तथा अमेज़ॅन के लोगों की राजदूत हैं। यह चरित्र अक्टूबर १९४१ में ऑल स्टार कॉमिक्स में पहली बार प्रदर्शित हुआ था। अपने मातृभूमि, थेमिस्कीरा में उनका आधिकारिक शीर्षक "थेमिस्कीरा की राजकुमारी डायना, हिपोपोलिटा की बेटी" है। हालांकि बाहर समाज में उन्हें अपनी नागरिक पहचान डायना प्रिंस के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें "अमेज़ज़िंग अमेज़ॅन", "द स्पिरिट ऑफ़ ट्रथ", "थेमिस्कीरा'स चैंपियन", "द गॉड किलर" और "द गॉडेस ऑफ़ लव एंड वॉर" इत्यादि नामों से भी जाना जाता रहा है। श्रेणी:डीसी कॉमिक्स श्रेणी:अमेरिकन सुपरहीरो.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और वंडर वूमन · और देखें »

वॉर्नर ब्रॉस.

वॉर्नर ब्रॉस.

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और वॉर्नर ब्रॉस. · और देखें »

गैल गैडट

गैल गैडट ( जन्म ३० अप्रैल, १९८५) एक इज़रायली अभिनेत्री और मॉडल हैं। गैडट को मुख्य रूप से डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्मों में 'वंडर वूमन' तथा फ़ास्ट एंड फ्यूरियस श्रृंखला की फिल्मों में गिसेल यशर के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। गैडट इज़राइल मेंं पैदा हुईं और पली बढ़ीं। १८ साल की उम्र में उन्हें मिस इज़राइल १००४ का ताज पहनाया गया था। इसके बाद उन्होंने इज़रायली सुरक्षा बल मेंं दो साल तक सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं दीं जहाँ पर वो एक कॉम्बैट ट्रेनर थीं। अभिनय और  मॉडलिंग मेंं जाने से पहले उन्होंने IDC Herzliya कॉलेज से अपनी शिक्षा आरंभ की। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और गैल गैडट · और देखें »

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और इटली · और देखें »

क्रिस पाइन

क्रिस्टोफर व्हाइटलॉ पाइन (जन्म: 26 अगस्त 1980) एक अमेरिकी अभिनेता है। वह स्टार ट्रेक रीबूट फिल्म श्रृंखला (2009-वर्तमान) में कैप्टन जेम्स टी॰ किर्क की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनस्टॉपबल (2010) में विल की, इन्टू द वुड्स (2014) में सिंड्रेला के राजकुमार की, हेल और हाई वाटर (2016) में टोबी हॉवर्ड की, द फाइनस्ट एवर्स (2016) में बर्नी वेबर की, वंडर वूमन (2017) में स्टीव ट्रेवर की, और ए रिंकल इन टाइम (2018) में डॉ॰ अलेक्जेंडर मरी की भूमिकाऐं भी निभाई हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और क्रिस पाइन · और देखें »

कॉनी नील्सन

कॉनी इंजे-लुइस नील्सन (जन्म: 3 जुलाई 1965) एक डेनिश अभिनेत्री हैं, जिसकी अंग्रेजी भाषा में पहली प्रमुख भूमिका द डेविल्स एडवोकेट (1997) में सहायक भूमिका थी। उनकी प्रमुख फिल्मों में ग्लेडिएटर (2000), मिशन टू मार्स (2000), वन एवर फोटो (2002), बेसिक (2003), द हंटेड (2003), द आइस हार्वेस्ट (2005), और निम्फोमैनियाक (2014) आदि शामिल हैं। उन्होंने स्टारज़ की टीवी श्रृंखला बॉस (2011-2012) में मेरिडिथ केन के रूप में अभिनय किया, और द फॉलोइंग के दूसरे सत्र में मुख्य भूमिका निभाई। इनके अतिरिक्त, उन्होंने डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स में हिप्पोलीटा की भी भूमिका निभाई है। इस भूमिका में वह वंडर वूमन (2017) और जस्टिस लीग (2017) में दिखाई दी हैं। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और कॉनी नील्सन · और देखें »

उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी सलतनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानिया, उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४९३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। .

नई!!: वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) और उस्मानी साम्राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वंडर वुमैन (2017 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »