लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लोकसभा अध्यक्ष

सूची लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष, भारतीय संसद के निम्नसदन, लोकसभा का सभापति एवं अधिष्ठाता होता है। उसकी भूमिका वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित किसी भी अन्य शासन-व्यवस्था के वैधायिकीय सभापति के सामान होती है। उसका निर्वाचन लोकसभा चुनावों के बाद, लोकसभा की प्रथम बैठक में ही कर लिया जाता है। वह संसद के सदस्यों में से ही पाँच साल के लिए चुना जाता है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अपने राजनितिक दल से इस्तीफा दे दे, ताकि कार्यवाही में निष्पक्षता बनी रहे। वर्त्तमान लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन है, जोकि अपनी पूर्वाधिकारी, मीरा कुमार के बाद, इस पद की दूसरी महिला पदाधिकारी हैं। .

28 संबंधों: एम ए अयंगार, नीलम संजीव रेड्डी, प्रस्ताव, पी॰ ए॰ संगमा, बलराम जाखड़, बलि राम भगत, भारत के उपराष्ट्रपति, भारतीय चुनाव, भारतीय संसद, मनोहर जोशी, माननीय, मीरा कुमार, राष्ट्रपति, रवि राय, लोक सभा, लोकसभा के उपाध्यक्ष, शिवराज पाटिल, सरदार हुकम सिंह, संकल्प, सुमित्रा महाजन, सोमनाथ चटर्जी, जी एम सी बालयोगी, विधेयक, वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली, गणेश वासुदेव मावलंकर, गुरूदयाल सिंह ढिल्लों, के एस हेगड़े, अविश्वास प्रस्ताव

एम ए अयंगार

अनन्त शयनम् अयंगार (4 फ़रवरी 1891 – 19 मार्च 1978) भारत के लोकसभा के प्रथम उपसभापति (Deputy Speaker) और उसके बाद लोकसभाध्यक्ष (Speaker) थे। वे बिहार के राज्यपाल भी रहे। वे तत्कालीन मद्रास प्रेसिडेंसी के चित्तूर जिला के तिरुचाणूर (Thiruchanoor) में जन्मे थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और एम ए अयंगार · और देखें »

नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी नीलम संजीव रेड्डी (२७ अक्टूबर, १९२० - ९ नवंबर, २००५) भारत के छठे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल २५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२ तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। सन १९७७ के आम चुनाव में जब इंदिरा गांधी की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल जनता पार्टी ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर काँग्रेसी राष्ट्रपति थे। वे अक्टूबर 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर १९६२ से १९६४ तक यह पद संभाला। उन्होने १९५९ से १९६२ तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और नीलम संजीव रेड्डी · और देखें »

प्रस्ताव

कोई विवरण नहीं।

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और प्रस्ताव · और देखें »

पी॰ ए॰ संगमा

पूर्ण ऐजिटक संगमा (जन्म: 1 सितम्बर 1947, मेघालय, मृत्यु: 04.03.2016) भारत के एक राजनेता थे। वे मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके हैं। मृत्यु के समय वे तुरा (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वे मेघालय से पद्म विभूषण के पहले प्राप्तकर्ता है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और पी॰ ए॰ संगमा · और देखें »

बलराम जाखड़

डॉ॰ बलराम जाखड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वो भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहने के अलावा मध्यप्रदेश प्रांत के राज्यपाल रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब में 23 अगस्त 1923 को फिरोजपुर जिले के पंचकोसी गाँव में हुआ। उन्होंने राजस्थान के ज़िले सीकर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिनित्व किया और सन् 1980 से 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ का ०३/०२/२०१६ को ९३ वर्ष की आयु में देहान्त हो गया। ये लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से जूझ रहे थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और बलराम जाखड़ · और देखें »

बलि राम भगत

बलि राम भगत (अंग्रेज़ी: Bali Ram Bhagat, जन्म: 7 अक्टूबर, 1922 – मृत्यु: 2 जनवरी, 2011) भारत के एक राजनेता तथा पाँचवीं लोकसभा के अध्यक्ष तथा भारत के विदेश मंत्री थे। वे राजस्थान के राज्यपाल भी रहे | लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में भगत का चौदह मास से भी कम अवधि का कार्यकाल सबसे छोटा कार्यकाल था किन्तु इस संक्षिप्त अवधि में उन्होंने सदन की कार्यवाही पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष पद पर रहने के बाद राज्यपाल के रूप में उन्होंने जिस प्रकार कार्य किया, उससे यह सिद्ध हो गया कि वे सहज रूप से एक योग्य और प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति हैं। विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया। श्रेणी:लोकसभा अध्यक्ष.

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और बलि राम भगत · और देखें »

भारत के उपराष्ट्रपति

भारत में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का पद कार्यकारिणी में दूसरा सबसे बड़ा पद होता है। भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा के अध्यक्ष के तौर पर विधायी कार्यों में भी हिस्सा लेता है। भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू हैं जो ५ अगस्त २०१७ को चुने गये थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और भारत के उपराष्ट्रपति · और देखें »

भारतीय चुनाव

चुनाव लोकतंत्र का आधार स्तम्भ हैं। आजादी के बाद से भारत में चुनावों ने एक लंबा रास्ता तय किया है। 1951-52 को हुए आम चुनावों में मतदाताओं की संख्या 17,32,12,343 थी, जो 2014 में बढ़कर 81,45,91,184 हो गई है। 2004 में, भारतीय चुनावों में 670 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया (यह संख्या दूसरे सबसे बड़े यूरोपीय संसदीय चुनावों के दोगुने से अधिक थी) और इसका घोषित खर्च 1989 के मुकाबले तीन गुना बढ़कर $300 मिलियन हो गया। इन चुनावों में दस लाख से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। 2009 के चुनावों में 714 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया (अमेरिका और यूरोपीय संघ की संयुक्त संख्या से भी अधिक).

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और भारतीय चुनाव · और देखें »

भारतीय संसद

संसद भवन संसद (पार्लियामेंट) भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह द्विसदनीय व्यवस्था है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है। जो कि नई दिल्ली में स्थित है। लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है। राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है। जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और भारतीय संसद · और देखें »

मनोहर जोशी

मनोहर गजानन जोशी, (मनोहर गजानन जोशी) (2 दिसम्बर 1937 में जन्म) महाराष्ट्र राज्य के भारतीय राजनेता हैं। वे राजनीतिक दल शिव सेना के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे 1995-1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और मनोहर जोशी · और देखें »

माननीय

माननीय एक हिन्दी सम्मान सूचक शब्द है। जो सम्मान स्वरुप संबोधित किया जाता है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और माननीय · और देखें »

मीरा कुमार

श्रीमति मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह लोकसभा की पहली महिला स्पीकर के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी।.

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और मीरा कुमार · और देखें »

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति किसी देश की सरकार का सांवैधानिक प्रमुख होता है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति · और देखें »

रवि राय

रवि राय भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और रवि राय · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और लोक सभा · और देखें »

लोकसभा के उपाध्यक्ष

लोकसभा भारत की संसद का निम्न सदन है। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष लोकसभा का कार्य निर्वाहन करता है। लोकसभा के उपाध्यक्ष को विपक्ष से चुने जाने की परंपरा है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और लोकसभा के उपाध्यक्ष · और देखें »

शिवराज पाटिल

शिवराज पाटिल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में भारत के गृहमंत्री रह चुके हैं। वे पूर्व में पंजाब के राज्यपाल तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक रह चुके हैं श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सांसद श्रेणी:महाराष्ट्र के राजनीतिज्ञ श्रेणी:पंजाब के राज्यपाल श्रेणी:लोकसभा अध्यक्ष श्रेणी:भारत के गृह मंत्री.

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और शिवराज पाटिल · और देखें »

सरदार हुकम सिंह

सरदार हुकम सिंह (अगस्त 30, 1895-मई 27, 1983) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा 1962 से 1967 के बीच लोक सभा के स्पीकर थे। वे 1967 से 1972 के बीच राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और सरदार हुकम सिंह · और देखें »

संकल्प

संकल्प किसी विषय पर दृड़ निश्चय लेने को कहते हैं। मानव इतिहास में नेल्सन मंडेला, महात्मा गाँधी और अनेक व्यक्तियों ने दृड़तापूर्बक अन्यायपूर्ण व्यवस्था का विरीत परिस्थितियों में मुकाबला किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और संकल्प · और देखें »

सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन (जन्म: १२ अप्रैल १९४३) भारतीय राजनेत्री हैं। वर्तमान में वे भारत के लोकसभा की अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं। वे इंदौर से लगातार वर्ष १९८९,१९९१, १९९६, १९९८, १९९९, २००४, २००९ और अब २०१४ में आठवीं बार सांसद बनी हैं। इन्दौर में वे 'सुमित्रा ताई' (सुमित्रा दीदी) के नाम से प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और सुमित्रा महाजन · और देखें »

सोमनाथ चटर्जी

श्री सोमनाथ चटर्जी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रमुख नेताओं में से हैं। वे चौदहवीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्री चटर्जी चौदहवीं लोकसभा के अध्यक्ष भी थै। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और सोमनाथ चटर्जी · और देखें »

जी एम सी बालयोगी

जी एम सी बालयोगी भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और जी एम सी बालयोगी · और देखें »

विधेयक

संसद में 'बिल' का प्रयोग। 'विधेयक' अंग्रेजी के बिल (Bill) का हिन्दी रूपान्तरण है। इस लेख में 'बिल' शब्द का प्रयोग 'संसद द्वारा पारित विधि' के संबंध में किया गया है। इंग्लैंड की संसद ही आधुनिक काल में संसदीय पद्धति की जन्मदात्री है। इंग्लैंड के राजा हेनरी षष्ठ के काल से पहले राजनियम बनाने की प्रथा दूसरे प्रकार की थी। पार्लमेंट राजा के पास प्रार्थनापत्र भेजती थी कि राजा अमुक नियम बनाए। परंतु धीरे-धीरे राजनियम बनाने का प्रथा दूसरे प्रकार की थी। अपने हाथ में लेना शुरू किया और ब्रिटिश संसद ही पूर्णतया विधि बनाने की अधिकारिणी हो गई। इस प्रथा का अनुसरण संसार की सभी विधायिनी सभाओं ने किया है। बिल या विधेयक एक प्रस्ताव होता है जिसे विधि का स्वरूप देना होता है। कुछ देशों में, जैसे इंग्लैंड या भारत में, विधेयकों की दो श्रेणियाँ होती हैं- सार्वजनिक तथा असार्वजनिक विधेयक। इसके अतिरिक्त यदि कोई विधेयक सरकार द्वारा प्रेषित होता है तो उसे सरकारी विधेयक कहते हैं। सरकारी विधेयक दो प्रकार के होते हैं। सामान्य सार्वजनिक विधेयक तथा धन विधेयक। पर जब संसद का कोई साधारण सदस्य सार्वजनिक विधेयक प्रस्तुत करता है तब इसे प्राइवट सदस्य का सार्वजनिक विधेयक कहते हैं। सार्वजनिक तथा असार्वजनिक विधेयकों को पारित करने की प्रक्रिया में अंतर होता है। संयुक्तराष्ट्र अमेरिका में सार्वजनिक या असार्वजनिक विधेयक जैसे भेद नहीं हैं। साधारणतया संसद के दोनों सदनों में समान कार्यविधि की व्यवस्था होती है। प्रत्येक विधेयक को कानून बनने से पहले प्रत्येक सदन में अलग-अलग पांच स्थितियों से गुजरना पड़ता है और उसके तीन वाचन (Reading) होते हैं। पाँचों स्थितियाँ इस प्रकार हैं पहला वाचन, दूसरा वाचन, प्रवर समिति की स्थिति, प्रतिवेदन काल (report stage) तथा तीसरा वाचन। जब दोनों सदनों में इन पाँचों स्थितियों से विधेयक गुजर कर बहुमत से प्रत्येक सदन में पारित हो जाता है तब विधेयक सर्वोच्च कार्यपालिका के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाता है। सर्वोच्च कार्यपालिका की अनुमति के बिना कोई विधेयक कानून नहीं बन सकता। अत: किसी भी विधेयक को विधि में परिणत होने के लिए सर्वप्रथम यह आवश्यक है कि वह दोनों सभाओं द्वारा स्वीकृत हो। इसके उपरांत सर्वोच्च कार्यपालिका की, हस्ताक्षर सहित, स्वीकृत भी अनिवार्य है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और विधेयक · और देखें »

वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली

वेस्टमिंस्टर महल, ब्रिटिश संसद का सभास्थल वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली, (सामान्य वर्तनी:वेस्टमिंस्टर प्रणाली) शासन की एक लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली है, जोकि सैकड़ों वर्षों के काल में, संयुक्त अधिराज्य में विकसित हुई थी। इस व्यवस्था का नाम, लंदन के पैलेस ऑफ़ वेस्टमिन्स्टर से आता है, जोकि ब्रिटिश संसद का सभास्थल है। वर्तमान समय में, विश्व के अन्य कई देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ स्थापित हैं। ब्रिटेन और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के अलावा, ऐसी व्यवस्थाओं को विशेषतः पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों के शासन-व्यवस्था में देखा जा सकता है। वेस्टमिंस्टर प्रणाली की सरकारें, विशेष तौर पर राष्ट्रमंडल देशों में देखा जा सकता है। इसकी शुरुआत, सबसे पहले कनाडा (Canada) प्रान्त में हुई थी, और तत्पश्चात ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सरकार को इस ही प्रणाली के आधार पर स्थापित किया। आज के समय, विश्व भर में कुल ३३ देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ हैं। एक समय ऐसा भी था जब तमाम राष्ट्रमंडल या पूर्व-राष्ट्रमण्डल देश और उसके उपराष्ट्रीय इकाइयों में वेस्टमिन्स्टर प्रणाली की सरकारें थीं। बाद में, अन्य कई देशों ने अपनी शासन प्रणाली को बदल लिया। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली · और देखें »

गणेश वासुदेव मावलंकर

गणेश वासुदेव मावलंकर भारतीय लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे (नवंबर २७,१९८८-फ़रवरी २७ १९५६)| वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे (दादा साहब) .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और गणेश वासुदेव मावलंकर · और देखें »

गुरूदयाल सिंह ढिल्लों

गुरूदयाल सिंह ढिल्लों भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और गुरूदयाल सिंह ढिल्लों · और देखें »

के एस हेगड़े

के एस हेगड़े भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष तथा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश थे। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और के एस हेगड़े · और देखें »

अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास का प्रस्ताव (वैकल्पिक रूप से अविश्वास, निंदा प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव या विश्वास प्रस्ताव पर मतदान) एक संसदीय प्रस्ताव है, जिसे पारंपरिक रूप से विपक्ष द्वारा संसद में एक सरकार को हराने या कमजोर करने की उम्मीद से रखा जाता है या दुर्लभ उदाहरण के रूप में यह एक तत्कालीन समर्थक द्वारा पेश किया जाता है, जिसे सरकार में विश्वास नहीं होता। यह प्रस्ताव नये संसदीय मतदान (अविश्वास का मतदान) द्वारा पारित किया जाता है या अस्वीकार किया जाता है। ब्रिटिश संसद में आम तौर पर यह पहले दिन के प्रारंभ में पेश होने वाले प्रस्ताव जैसा लगता है, हालांकि महारानी के अभिभाषण पर वोट भी किसी विश्वास प्रस्ताव का गठन करता है। .

नई!!: लोकसभा अध्यक्ष और अविश्वास प्रस्ताव · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारत के लोकसभा अध्यक्ष, लोक सभा अध्यक्ष, लोकसभा का अध्यक्ष, लोकसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष, लोकसभा के अध्यक्षगण की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »