लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लॉरेंस फिशबर्न

सूची लॉरेंस फिशबर्न

लॉरेंस जॉन फिशबर्न III (Laurence John Fishburne III, जन्म ३० जुलाई १९६१) एक अमरीकी फ़िल्म व रंगमंच अभिनेता, लेखक, निर्देशक व निर्माता है। वे द मेट्रिक्स में मॉर्फियस की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। अन्य भूमिकाओं में पी-वी'ज़ प्लेहाउस में काउबॉय कर्टिस और टीना टर्नर की जीवनी पर बनी वाट्स लव गॉट टू डू विथ ईट में इके टर्नर शामिल है। वह पहले अफ़्रीकी अमरीकी अभिनेता है जिन्होंने ऑलिवर पार्कर की १९९५ में बनी शेक्सपियर के नाटक पर आधारित फ़िल्म में ऑथेलो की भूमिका साकरी है। फिश्बर्न ने "एक नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता" का टोनी पुरस्कार टू ट्रेन्स रनिंग में अपनी भूमिका के लिए जीता है व ड्रामा सिरीज़ गेस्ट ऐक्टर का एमी पुरस्कार ट्रिबेका में अपनी भूमिका के लिए जीता है। .

3 संबंधों: टोनी पुरस्कार, एमी पुरस्कार, विलियम शेक्सपीयर

टोनी पुरस्कार

द एन्टोनिएट्ट पेरी अवॉर्ड फॉर एक्सलन्स इन थीएटर या सामान्यतः टोनी पुरस्कार ब्रॉडवे थीएटर में अभिनय के लिए दिए जाते हैं। .

नई!!: लॉरेंस फिशबर्न और टोनी पुरस्कार · और देखें »

एमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार (Emmy Award) या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है। .

नई!!: लॉरेंस फिशबर्न और एमी पुरस्कार · और देखें »

विलियम शेक्सपीयर

विलियम शेक्सपीयर विलियम शेक्सपीयर (William Shakespeare; 23 अप्रैल 1564 (बपतिस्मा हुआ) – 23 अप्रैल 1616) अंग्रेजी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके नाटकों का लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था। प्रकृति से उन्हें मानो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ न केवल अंग्रेज जाति के लिए गौरव की वस्तु हैं वरन् विश्ववांमय की भी अमर विभूति हैं। शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। अत: जहाँ एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है। विश्वसाहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जानेवाले विरले ही कवि मिलते हैं। .

नई!!: लॉरेंस फिशबर्न और विलियम शेक्सपीयर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »