लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लैंगिक भूमिकाएँ

सूची लैंगिक भूमिकाएँ

लैंगिक(जेंडर) भूमिकाए समाज मे स्वीकार वह व्यवहार है जो पुरुष और स्त्री के लिंग पर आधारित होते है | यह भूमिकाए नारित्व और मर्दानगी की धारनयो को विरोधी स्थापित करते है, परंतु कई अपवाद भी मौजूद है | विभिन्न संस्कृतीयो मे अलग-अगाल भूमिकाए हो सकती है | कुछ लक्षण ऐसे भी होते है जो विभिन्न संस्कृतीयो मे समान होते है | आज कल यह वाद-विवाद चल रहा है की यह भूमिकाए सामाजिक है या जैविक रूप से चुने गये है | कई समूह ने इन स्थापित भूमिकायो मे बदलाव लाने का प्रयत्न किया है क्योंकि वह बहुत ही शोषक और दमनकारी है, जिनमे नारीवाद आंदोलन प्रमुख है | श्रेणी:नारीवाद.

3 संबंधों: नारीवाद, मर्दानगी, लिंग

नारीवाद

नारीवाद राजनैतिक आंदोलन का एक सामाजिक सिद्धांत है जो स्त्रियों के अनुभवों से जनित है। हालाकि मूल रूप से यह सामाजिक संबंधो से अनुप्रेरित है लेकिन कई स्त्रीवादी विद्वान का मुख्य जोर लैंगिक असमानता और औरतों के अधिकार इत्यादि पर ज्यादा बल देते हैं। नारीवादी सिद्धांतो का उद्देश्य लैंगिक असमानता की प्रकृति एवं कारणों को समझना तथा इसके फलस्वरूप पैदा होने वाले लैंगिक भेदभाव की राजनीति और शक्ति संतुलन के सिद्धांतो पर इसके असर की व्याख्या करना है। स्त्री विमर्श संबंधी राजनैतिक प्रचारों का जोर प्रजनन संबंधी अधिकार, घरेलू हिंसा, मातृत्व अवकाश, समान वेतन संबंधी अधिकार, यौन उत्पीड़न, भेदभाव एवं यौन हिंसापर रहता है। स्त्रीवादी विमर्श संबंधी आदर्श का मूल कथ्य यही रहता है कि कानूनी अधिकारों का आधार लिंग न बने। आधुनिक स्त्रीवादी विमर्श की मुख्य आलोचना हमेशा से यही रही है कि इसके सिद्धांत एवं दर्शन मुख्य रूप से पश्चिमी मूल्यों एवं दर्शन पर आधारित रहे हैं। हालाकि जमीनी स्तर पर स्त्रीवादी विमर्श हर देश एवं भौगोलिक सीमाओं मे अपने स्त्र पर सक्रिय रहती हैं और हर क्षेत्र के स्त्रीवादी विमर्श की अपनी खास समस्याएँ होती हैं। .

नई!!: लैंगिक भूमिकाएँ और नारीवाद · और देखें »

मर्दानगी

मर्दानगी किसी व्यक्ति, जानवर या वस्तु के उन गुणों के समुच्चय को बोलतें हैं जिनका पुरुषों से सम्बन्ध माना जाता हो। दुनिया की हर संस्कृति में इन गुणों में शारीरिक क्षमता (बल, सुडौल शरीर), साहस (जुर्रत), वीरता और स्त्रियों और बच्चों का लिहाज़ करना शामिल है। भारतीय संस्कृति में मर्दानगी में अपनी इज़्ज़त की रक्षा करना भी शामिल है। श्रेणी:मर्यादा श्रेणी:सामाजिक मान्यता श्रेणी:संस्कृति श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना it:Maschilismo.

नई!!: लैंगिक भूमिकाएँ और मर्दानगी · और देखें »

लिंग

व्याकरण से सम्बन्धित 'लिंग' के लिये लिंग (व्याकरण) देखें। ---- मानव पुरुष और स्त्री का वाह्य दृष्य जीवविज्ञान में लिंग (Sex, Gender) से तात्पर्य उन पहचानों या लक्षणों से जिनके द्वारा जीवजगत् में नर को मादा से पृथक् पहचाना जाता है। जंतुओं में असंख्य जंतु ऐसे होते हैं जिन्हें केवल बाह्य चिह्नों से ही नर, या मादा नहीं कहा जा सकता। नर तथा मादा का निर्णय दो प्रकार के चिह्नों, प्राथमिक (primary) और गौण (secondary) लैंगिक लक्षणों (sexual characters), द्वारा किया जाता है। वानस्पतिक जगत् में नर तथा मादा का भेद, विकसित प्राणियों की भाँति, पृथक्-पृथक् नहीं पाया जाता। जो की सत्य है। .

नई!!: लैंगिक भूमिकाएँ और लिंग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लैंगिक(जेंडर) भूमिकाए

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »