लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लुइनिवरमॉड

सूची लुइनिवरमॉड

लुइनिवरमॉड या ल्विनिवरमॉड(वेल्श: Llwynywermwd), वेल्स के कारमार्थेनशायर में स्थित एक एस्टेट है, जोकि कॉर्नवाल की डची के मालिकत्व में आती है। यह संपत्ति कुल १९२ एकर की भूमि पर फैली हुई है। इस संपत्ति के पहले मालिक १३वीं या १४वीं सदी में, ऐनी बोलेन थी। इसे कॉर्नवाल की डची द्वारा 2006 मेंड्यूक के वेल्स में रिहाइश के लिए खरीदा गया था। यह खरीद मार्च 2007 में मुकम्मल हुई। वर्ष 2008 की गर्मियों के समय से ही राजकुमार चार्ल्स और डचेस कैमिला यहां रह रहे हैं। .

6 संबंधों: ड्यूक, बकिंघॅम पैलस, ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची, होलीरूड महल, विंडसर कासल, वेल्स

ड्यूक

डयूक (Duke) यूरोप में सामंती घरानों और कुछ प्रभुसतासंपन्न शासकों के लिये प्रयुक्त की जानेवाली एक उच्च सम्मानास्पद उपाधि है। ड्यूक मूलत: लैटिन भाषा के शब्द 'डक्स' (Dux) से बना है, जिसका अर्थ होता है - नेता या जनरल; सामान्य अर्थ में नेता लेकिन विशिष्ट रूप में एक सैनिक अधिकारी। अंग्रेजी साहित्य में इसका प्रयोग जनरल के ही रूप में किया जाता है, परंतु इसका यह अर्थ अब लुप्त हो गया है। ड्यूक के वर्तमान अर्थ का उद्भव दो रूपों में हुआ है। रोमन साम्राज्य में सर्व प्रथम सम्राट् हाद्रिअन के शासनकाल में डूक्स का प्रयोग प्रारंभ हुआ। र्गोर्दियन्स के शासनकाल में इसने रोमन साम्राज्य के प्रशासन में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया। एक आक्रमण का नेतृत्व करने के लिये जनरल के सथान में इसका प्रयोग हुआ था और ड्यूक का हाययर्य विशुद्ध ससैनिक था। चौथी शताब्दी में सैनिक और असैनिक प्रशासन के पृथक्करण के पश्चात् साम्राज्य के प्रत्येक सीमांत प्रदेश में ड्यूक सेना की एक टुकड़ी के नेता का कार्य करता था। इसके बाद ड्यूकों की संख्या बढ़ती गई और छठी तथा सातवीं शताब्दी में राम, नेपल्स, रिमिनी, वेनिस तथा पेरूगिआ में भी ड्यूकों की नियुक्ति हुई। साम्राज्य की ड्यूक उपाधि की अपेक्षा काउंट की उपाधि अधिक संमानास्पद है जिसका सीधा संबंध सम्राट् से होता है। ड्यूक का कार्यक्षेत्र कभी निश्चित और निर्धारित नहीं रहा। उसका पद भी कभी तो स्सथायी रहा और कभी अस्थायी। दसवीं शताब्दी में साम्राज्यवादी शक्ति के क्षीण होने के साथ ड्यूकों का महत्व भी घट और अनका प्रभाव सथानविशेष तक सीमित हो गया। उनकी संख्या भी निर्धारित हो गई और ड्यूक उपाधि वंश परंपरागत बन गई। श्रेणी:यूरोप का इतिहास.

नई!!: लुइनिवरमॉड और ड्यूक · और देखें »

बकिंघॅम पैलस

महारानी विक्टोरिया, बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी, 1837 में अपने राज्याभिषेक के बाद नए बने महल में रहने आ गयीं. बकिंघम पैलेस(Buckingham Palace, ब्रिटिश उच्चारण:बखिंग्हॅम् प़ॅलॆस्) ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है। यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है। मूलतः बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाने वाला, यह भवन जो आज के महल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा था। बाद में 1761रॉबिन्सन, पी.

नई!!: लुइनिवरमॉड और बकिंघॅम पैलस · और देखें »

ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं। .

नई!!: लुइनिवरमॉड और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

होलीरूड महल

हॉलीरूड का महल, स्कॉटलैण्ड में ब्रिटिश राजपरिवार का आधिकारिक निवास स्थान है। एडिनबर्ग में रोयल माइल के दक्षिण में एडिनबर्ग किला के सामने स्थित यह होलीरूड स्कॉटिश शासकों का सोलहवीं सदी से ही निवास स्थान रहा है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय हर गर्मियों की शुरुवात में एक हफ्ता होलीरूड महल में बिताती हैं। .

नई!!: लुइनिवरमॉड और होलीरूड महल · और देखें »

विंडसर कासल

विंड्सर कासल(Windsor Castle, ब्रिटिश उच्चारण:व़िन्ज़र् खास्ल्) अर्थात् विंड्सर किला, इंग्लैंड के बर्कशायर काउंटी के विंड्सर नामक स्थान में स्थित एक शाही किला है। यह वर्त्तमान समय में विश्व का विशालतम् रिहाइशी किला है, और इसे महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा छुट्टियों में रहने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंदन के बकिंघम पैलेस के माफ़िक़ इस पर स्वामित्व भी ब्रिटिश राजमुकुट के पास है। इस आलिशान एवं ऐतिहासिक किले का अंग्रेज़ी तथा ब्रिटिश राजपरिवार के साथ बेहद लंबा एवं गहरा रिश्ता रहा है। इस किले को प्राथमिक तौर पर 11वीं सदी में इंग्लैंड पर नॉर्मल आक्रमण के दौरान, नॉर्मन सेना ने नेता विलियम द कॉंकरर ने बनवाया गया था। हेनरी प्रथम के समय से ही इस महल को इंग्लिस्तान तथा ब्रिटेन के सभी शासकों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है और यह यूरोप का सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला किला है। इस महल को विश्व भर में अपनी आलिशान राजकीय महलों की वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसके लिए यह प्राथमिक आधुनिक काल के दौरान से ही प्रशंसा का पात्र रही है। यह किला, थेम्स नदीके पास एक पहाड़ी ऊंचाईपर स्थितहै और मूलतः इसे थेम्सके इस, सामरिक तौरपर, महत्वपूर्ण क्षेत्रपर नॉर्मल वर्चस्व बनाए रखनेहेतु बनाया गयाथा। इसे मूलतः मॉट एंड बेली शैलीमें एक पहाड़ीपर तीन प्रकोष्ठोंके साथ बनाया गयाथा, जिसे धीरे-धीरे पथरीली किलेबंदीसे बदल दिया गया। 13वीं सदीके शुरुआतमें इस किलेने प्रथम बैरन युद्धके दौरान लंबी घेराबंदीका भी सामना कियाथा। राजा हेनरी तृतीयने उसी सदीके मध्यमें इस किलेके भीतर एक अत्यंत आलीशान शाही महल बनवाया, जिसे एडवर्ड तृतीयने औरभी शानदार बनानेमें अपना योगदान दिया। एडवर्डद्वारा कियागया यह उदारीकरण-योजना, मध्यकालीन इंग्लैंडका बहुमूल्यतम् गैर-धार्मिक निर्माणयोजना बानी। एडवर्ड द्वारा बनाया गया डिजाइन पूरे शून्य कालके दौरान बरकरार रहा। इसबीच राजा हेनरी अष्टम और रानी एलिजाबेथ प्रथम ने इस किले का शाही दरबार, राजकीय मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यके लिए इस महल का अघिक उपयोग करना शुरू कर दिया। इस किलेने अंग्रेजी ग्रह युद्धकी उथल-पुथलका समयभी देखा, जब संसदीय बलों द्वारा इस महल को सैन्य मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया था। साथ ही राजा चार्ल्स प्रथम को इसी महल में बंदी बना के रखा गया था। १६६० में राजतंत्र के पुनर्स्थापन के बाद चार्ल्स द्वितीय द्वारा इस किले का नवनिर्माण किया गया, इसमें शानदार बरूक शैली की इंटीरियर कलाकारी को जोड़ा गया, जिन्हें आज भी माना जाता है। 18वीं सदी में नज़रअंदाज़गी के बाद जॉर्ज तृतीय और चतुर्थ ने चार्ल्स द्वितीय के महल को नवनिर्मित करवाया जिसके कारण महलों की वर्तमान सजावट की गई, तत्पश्चात महारानी विक्टोरियाने भी कई छोटे-मोटे निर्माण करवाएं। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस महल को शाही परिवार की पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल किया गया था। आज के समय, इस किलेमें करीब 500 लोग रहते और काम करते हैं और यह विश्व का सबसे बड़ा रिहायशी एवं कार्यशील किला है। .

नई!!: लुइनिवरमॉड और विंडसर कासल · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: लुइनिवरमॉड और वेल्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »