लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लुअंग नम्था प्रान्त

सूची लुअंग नम्था प्रान्त

लुअंग नम्था दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और पश्चिम में बर्मा के शान राज्य तथा उत्तर में चीन के युन्नान प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

8 संबंधों: चीन, दक्षिण पूर्व एशिया, म्यान्मार, युन्नान, लाओ भाषा, लाओस, लाओस के प्रान्त, शान राज्य

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और चीन · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और म्यान्मार · और देखें »

युन्नान

(云南, Yunnan) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी कुनमिंग है। युन्नान की सरहदें बर्मा, लाओस और वियतनाम से लगती हैं और यहाँ पर बहुत से ग़ैर-चीनी समुदाय रहते हैं, जैसे की यी लोग, झुआंग लोग और मियाओ लोग। युन्नान एक पहाड़ी इलाक़ा है और प्रान्त की अधिकतर आबादी उसके पूर्वी भाग में रहती है। वनस्पति-विज्ञान की दृष्टि से यह एक भरपूर क्षेत्र है - चीन में मिलने वाली ३०,००० वनस्पति पेड़-पौधों की जातियों में से १७,००० युन्नान में मिलती हैं। इस प्रान्त में ज़मीन के नीचे मिलने वाले अलूमिनियम, सीसे, जस्ते (ज़िंक), ताम्बे और त्रपु (टिन) के भण्डार चीन में सबसे बड़े हैं। यहाँ सैंकड़ों झरने-तालाब हैं और इस प्रान्त के बेहतरीन मौसम को 'सदाबहार' बुलाया गया है।, Kah Joon Liow, SilkRoad Networks Inc., 2004, ISBN 978-0-9733492-1-4,...

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और युन्नान · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और लाओ भाषा · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और लाओस · और देखें »

लाओस के प्रान्त

दक्षिणपूर्वी एशिया का लाओस देश कई प्रान्तों में विभाजित है जो ख्वेंग या खुएंग (लाओ: ແຂວງ, अंग्रेज़ी: khoeng) कहलाते हैं। इनके अलावा देश में एक कम्फेंग नखोन (नगरपालिका) है। .

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और लाओस के प्रान्त · और देखें »

शान राज्य

शान राज्य (बर्मी: ရှမ်းပြည်နယ်) बर्मा के पूर्व में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तर में कचिन राज्य और चीन का युन्नान प्रान्त, पूर्व में लाओस और दक्षिण में थाईलैण्ड स्थित है। शान राज्य बर्मा की सबसे बड़ी प्रशासनिक ईकाई है और इसमें देश का लगभग एक-चौथई क्षेत्रफल सम्मिलित है। इस राज्य का नाम यहाँ रहने वाले शान समुदाय पर पड़ा है। यह बर्मा का पूर्वी सीमांत प्रदेश है। इसकी राजधानी तौन्गयी (Taunggyi) है। इस प्रांत में ३,००० फुट औसत ऊँचाई वाले शान पठार हैं। यहाँ की मुख्य चट्टान नीस है। राज्य में कुछ जवाहरातों की खानें भी हैं। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४५ इंच से ५० इंच तक है। यहाँ धान, कपास, वोस्ते तथा तरकारियों की खेती होती है। रंगून एवं माण्डले रेल लाइन द्वारा लाशो आदि मुख्य केंद्रों तक पहुंचा जा सकता है। .

नई!!: लुअंग नम्था प्रान्त और शान राज्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »