लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लिथुआनियाई भाषा

सूची लिथुआनियाई भाषा

लिथुआनियाई भाषा (lietuvių kalba) लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालो की संख्या २९ लाख है और अन्य देशों में लगभग ३ लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएँ परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है। यह भाषा संस्कृत से बहुत मिलती है- .

7 संबंधों: बाल्टिक भाषाएँ, यूरोपीय संघ, रोमन लिपि, लातवियाई भाषा, लिथुआनिया, संस्कृत भाषा, हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार

बाल्टिक भाषाएँ

बाल्टिक भाषाएँ (Baltic languages) भारोपीय भाषा परिवार की बाल्टो-स्लाविक शाखा की भाषाएँ हैं। ये बाल्टिक सागर के पूरब तथा दक्षिण-पूर्व के क्षेत्रों में बोली जातीं हैं। श्रेणी:बाल्टिक भाषाएँ.

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और बाल्टिक भाषाएँ · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और यूरोपीय संघ · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और रोमन लिपि · और देखें »

लातवियाई भाषा

लातवियाई भाषा लातविया की आधिकारिक भाषा है। इसे कभी-कभी लैटिस भी कहा जाता है। लातविया और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में करीबन 15 लाख लोगों द्वारा लातवियाई बोली जाती है। लातवियाई भाषा को बोलने वाले में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिनकी मातृभाषा लातवियाई नहीं है, क्योंकि लातविया सरकार ने ऐसी नीति बना कर रखी हुई है, कि आठ लाख जातीय अल्पसंख्यक लोगों में से 60 प्रतिशत लोग लातवियाई बोलते हैं। लातवियाई भाषा का प्रयोग लातविया में दिनों-दिन बढ़ रहा है। लातविया एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लिथुयानियाई से करीब का संबंध है, हालांकि दोनों एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं। लातवियाई पश्चिमी मुद्रण में 16वीं शताब्दी में मध्य में नजर आया, जब सेबेस्टियन मुन्स्टर की कास्मोग्राफिया यूनिवर्सालिस ने रोमन लिपि में प्रभु की प्रार्थना प्रकाशित की। श्रेणी:हिन्द-यूरोपीय भाषाएँ श्रेणी:लातविया.

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और लातवियाई भाषा · और देखें »

लिथुआनिया

लिथुआनिया यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में बाल्टिक सागर के किनारे स्थित एक देश है। यह तीन बाल्टिक देशों (लिथुआनिया, लातविया और ऍस्तोनिया) में से सबसे बड़ा है। इसकी राजधानी विल्नुस है। २०१२ में इसकी आबादी लगभग ३० लाख थी। लिथुआनियाई लोग एक बाल्टिक समुदाय हैं और लिथुआनियाई भाषा हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की बाल्टिक शाखा की केवल दो जीवित भाषाओं में से एक है (दूसरी लातवियाई है)। कहा जाता है कि लिथुआनियाई भाषा ने हमेशा शुद्धता व आदिम हिन्द-यूरोपी भाषा से निकटता बनाई रखी है और संस्कृत भाषा के बहुत समीप है।, Timothy Snyder, pp.

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और लिथुआनिया · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और संस्कृत भाषा · और देखें »

हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार

हिन्द - यूरोपीय भाषाओं देश बोल रही हूँ. गाढ़े हरे रंग के देश में जो बहुमत भाषा हिन्द - यूरोपीय परिवार हैं, लाइट ग्रीन एक देश वह जिसका आधिकारिक भाषा हिंद- यूरोपीय है, लेकिन अल्पसंख्यकों में है। हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा-परिवार संसार का सबसे बड़ा भाषा परिवार (यानी कि सम्बंधित भाषाओं का समूह) हैं। हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा परिवार में विश्व की सैंकड़ों भाषाएँ और बोलियाँ सम्मिलित हैं। आधुनिक हिन्द यूरोपीय भाषाओं में से कुछ हैं: हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी, फ़्रांसिसी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पैनिश, डच, फ़ारसी, बांग्ला, पंजाबी, रूसी, इत्यादि। ये सभी भाषाएँ एक ही आदिम भाषा से निकली है, उसे आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा का नाम दे सकता है। यह संस्कृत से बहुत मिलती-जुलती थी, जैसे कि वह सांस्कृत का ही आदिम रूप हो। .

नई!!: लिथुआनियाई भाषा और हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लिथुएनियाई भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »