लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लिंडसे लोहान

सूची लिंडसे लोहान

लिंडसे डी लोहान (जन्म 2 जुलाई 1986) एक अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल एवं पॉप गायिका हैं। लोहान ने शो बिज़नेस की शुरुआत एक बाल फैशन मॉडल के रूप में की.

11 संबंधों: ऐनी हैथवे, डकोटा जॉनसन, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क नगर, फ़ैशन डिज़ाइनर, संयुक्त राज्य, जेनिफ़र लॉरेंस, गायक, केल्विन क्लेन, अभिनेता

ऐनी हैथवे

एन जैक्विलिन हैथवे (जन्म 12 नवम्बर 1982) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1999 में अपने अभिनय की शुरूआत टेलीविज़न श्रृंखला गेट रियल से की, लेकिन उनकी पहली प्रमुख भूमिका डिज़नी की पारिवारिक कॉमेडी द प्रिंसेस डायरीज़ में (बतौर जूली एंड्रयूज़ की नायिका) थी, जिसने उनके कैरियर को जमाया.

नई!!: लिंडसे लोहान और ऐनी हैथवे · और देखें »

डकोटा जॉनसन

डकोटा माई जॉनसन (4 अक्टूबर 1 9 8 9 को पैदा हुआ) एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल है। वह अभिनेता मेलानी ग्रिफिथ और डॉन जॉनसन की बेटी हैं, और उनकी दादी अभिनेत्री टिपी हेडरन हैं। कॉमेडी-ड्रामा क्रेज़ी इन अलाबामा (1999) में उनकी मां के साथ उनकी स्क्रीन की शुरुआत हुई थी और 2006 में मिस गोल्डन ग्लोब नामित किया गया था। हाईस्कूल स्नातक होने के बाद, वह द सोशल नेटवर्क (2010), बेस्टली फिल्मों में भूमिकाओं के साथ काम करने के लिए लौट आईं (2011), 21 जंप स्ट्रीट (2012), और स्पीड फॉर स्पीड (2014)। उन्होंने अल्पकालिक फॉक्स कॉमेडी श्रृंखला बेन और केट (2012-2013) में भी अभिनय किया। रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे में अनास्तासिया स्टील की मुख्य भूमिका निभाने के बाद उन्हें 2015 में अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली, जिसने उन्हें प्रसिद्धि लिया और उन्हें पसंदीदा नाटकीय मूवी अभिनेत्री और बाफ्टा राइजिंग स्टार अवॉर्ड नामांकन के लिए पीपुल्स चॉइस अवार्ड अर्जित किया। उसी साल, उन्होंने ब्लैक मास और ए बिगर स्पलैश में हिस्सा लिया। उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी हाउ टू बी सिंगल (2016) में भी अभिनय किया, और फिफ्टी शेड्स डार्कर (2017) और फिफ्टी शेड्स फ्रीड (2018) में अनास्तासिया स्टील के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया। .

नई!!: लिंडसे लोहान और डकोटा जॉनसन · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: लिंडसे लोहान और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: लिंडसे लोहान और न्यूयॉर्क · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: लिंडसे लोहान और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

फ़ैशन डिज़ाइनर

फैशन शो, 2009 का समापन फैशन डिज़ाइन कपड़ों और एक्सेसरीज् पर डिज़ाइन और सौंदर्य को साकार करने की कला है। फैशन डिज़ाइन सांस्कृतिक और सामाजिक व्यवहार से प्रभावित होते हैं और समय और जगह के साथ बदलते रहे हैं।.

नई!!: लिंडसे लोहान और फ़ैशन डिज़ाइनर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: लिंडसे लोहान और संयुक्त राज्य · और देखें »

जेनिफ़र लॉरेंस

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस (जन्म: अगस्त 15, 1990) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। लॉरेंस का जन्म और पालन पोषण लुईविल, केन्टकी, में हुआ जहाँ इन्होंने 14 वर्ष की उम्र तक रंगमंच में अभिनय शुरू कर दिया। नाटक और अभिनय के लिए कभी औपचारिक शिक्षा न प्राप्त करने वाली लॉरेंस ने टेलिविज़न पर सबसे पहले कदम टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित हुए द बिल एंगवॅल शो सिटकॉम से रखा। इस कार्यक्रम में अपने अभिनय के लिए इन्हें यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग यंग परफ़ोरम इन अ टीवी सीरीज़ (हिन्दी: टीवी शृंखला में उत्कृष्ट युवा कलाकार के लिए यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड) मिला। इसके पश्चात इन्होंने कई टेलिविज़न शृंखलाओं में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई। इन्होंने बड़े पर्दे पर कदम द बर्निंग प्लेन (2008) से रखा, जिसमें इनके अभिनय को काफ़ी सराहना मिली। मुख्य किरदार के रूप में इनकी सबसे पहली फ़िल्म द पोकर हाउस थी। फिर क्रिस प्रैट के साथ पैसेंजर्स फ़िल्म। लॉरेंस की विंटर्स बोन (2010) में उनकी मुख्य भूमिका समान्यतः उनका ब्रेकआउट प्रदर्शन माना जाता है। इसके लिए इन्हें अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया। 20 वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली लॉरेंस दूसरी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं। 22 वर्ष की उम्र में रोमेंटिक कॉमेडी सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक (2012) में अपनी भूमिका के लिए इन्हें अन्य पुरस्कारों के आलावा अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार प्राप्त हुए, जिस से ये सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकन प्राप्त करने वाली पहली और जीतने वाली दूसरी सबसे युवा अभिनेत्री बन गईं। .

नई!!: लिंडसे लोहान और जेनिफ़र लॉरेंस · और देखें »

गायक

गीत पर अपना स्वर देनेवाले कलाकार को गायक कहते हैं। श्रेणी:गायक fi:Laulu#Laulaja ro:Cantautor.

नई!!: लिंडसे लोहान और गायक · और देखें »

केल्विन क्लेन

केल्विन क्लेन (Calvin Klein), केल्विन क्लेन इंक.(Calvin Klein Inc.) द्वारा 1968 में स्थापित किया गया एक फैशन ब्रांड है। कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, केमिडटाउन मैनहट्टन में है जो वर्तमान में फिलिप्स-वान ह्यूसेन (Phillips-Van Heusen) के स्वामित्व में है। अन्य फैशन ब्रांडों की तरह, केल्विन क्लेन (Calvin Klein) ने एक विश्व प्रसिद्ध प्रतीक "सीके" ("CK") स्थापित किया। .

नई!!: लिंडसे लोहान और केल्विन क्लेन · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: लिंडसे लोहान और अभिनेता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »