लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लाल वन

सूची लाल वन

लाल वन 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह चेरनोबिल परमाणु संयंत्र के आसपास है। 26 अप्रैल 1986 में इस संयंत्र में एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई थी, जिसके कारण वहाँ से निकलने वाली उच्च स्तर के विकिरण के कारण कई सारे पेड़ों की मौत हो गई थी। जिससे वहाँ के पेड़ों का रंग अदरक जैसा और थोड़ा भूरा हो गया है। इस दुर्घटना के घटने के बाद सफाई करने के लिए, उन सभी जगहों पर बुलडोजर चला दिया गया और जला दिया गया। इस कारण कुछ बचे हुए जगह जो लाल वन के नाम से जाने जाते हैं, वे दुनिया के सबसे अधिक दूषित क्षेत्रों में से एक है। .

2 संबंधों: परमाणु भट्ठी, विकिरण

परमाणु भट्ठी

'''परमाणु भट्ठी''' का योजनामूलक (स्कीमैटिक) चित्र1 — नियन्त्रण छड़ें (कन्ट्रोल रॉड); 2 — शिल्डिंग; 3 — उष्मा अवरोधक (इंसुलेटर); 4 — मंदक (मॉडरेटर); 5 — नाभिकीय ईंधन; 6 — शीतलक (कूलैंट) परमाणु भट्ठी या 'न्यूक्लियर रिएक्टर' (nuclear reactor) वह युक्ति है जिसके अन्दर नाभिकीय शृंखला अभिक्रियाएँ आरम्भ की जाती हैं तथा उन्हें नियंत्रित करते हुए जारी रखा जाता है। .

नई!!: लाल वन और परमाणु भट्ठी · और देखें »

विकिरण

भौतिकी में प्रयुक्त विकिरण ऊर्जा का एक रूप है जो तरंगों या किसी परमाणु या अन्य निकाय द्वारा उत्सर्जित गतिशील उपपरमाणुविक कणों के रूप में उच्च से निम्न ऊर्जा अवस्था की ओर चलती है। विकिरण को परमाणु पदार्थ पर उसके प्रभाव के आधार पर या विआयनीकारक के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। विकिरण जो अणु या परमाणु का आयनीकरण करने मे सक्षम होता है उसमे उर्जा का स्तर विआयनीकारक विकिरण से अधिक होता है। रेडियोधर्मी पदार्थ वो भौतिक पदार्थ है जो कि आयनीकारक विकिरण उत्सर्जित करती है। तीन भिन्न प्रकार के विकिरण और उनका भेदन .

नई!!: लाल वन और विकिरण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »