लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लाल टोपी सम्प्रदाय

सूची लाल टोपी सम्प्रदाय

लाल टोपी सम्प्रदाय (Red Hat sects) तिब्बती बौद्ध धर्म के वे सम्प्रदाय हैं जिनमें भिक्षु औपचारिक समारोहों में लाल रंग की टोपियाँ पहनते हैं। इस श्रेणी में तीन मुख्य सम्प्रदाय आते हैं.

5 संबंधों: ञिङमा, तिब्बती बौद्ध धर्म, सक्या, गेलुगपा, कग्यु

ञिङमा

ञिङमा (तिब्बती भाषा: རྙིང་མ་པ།, अंग्रेज़ी: Nyingma), तिब्बती बौद्ध धर्म की पांच प्रमुख शाखाओं में से एक हैं। तिब्बती भाषा में "ञिङमा" का अर्थ "प्राचीन" होता है। कभी-कभी इसे ङग्युर (སྔ་འགྱུར།, Ngagyur) भी कहा जाता है जिसका अर्थ "पूर्वानूदित" होता है, जो नाम इस सम्प्रदाय द्वारा सर्वप्रथम महायोग, अनुयोग, अतियोग और त्रिपिटक आदि बौद्ध ग्रंथों को संस्कृत इत्यादि भारतीय भाषों से तिब्बती में अनुवाद करने के कारण रखा गया। तिब्बती लिपि और तिब्बती भाषा के औपचारिक व्याकरण की आधारशिला भी इसी ध्येय से रखी गई थी। आधुनिक काल में ञिङमा संप्रदाय का धार्मिक संगठन तिब्बत के खम प्रदेश पर केन्द्रित है। .

नई!!: लाल टोपी सम्प्रदाय और ञिङमा · और देखें »

तिब्बती बौद्ध धर्म

तिब्बती बौद्ध धर्म बौद्ध धर्म की महायान शाखा की एक उपशाखा है जो तिब्बत, मंगोलिया, भूटान, उत्तर नेपाल, उत्तर भारत के लद्दाख़, अरुणाचल प्रदेश, लाहौल व स्पीति ज़िले और सिक्किम क्षेत्रों, रूस के कालमिकिया, तूवा और बुर्यातिया क्षेत्रों और पूर्वोत्तरी चीन में प्रचलित है।An alternative term, "lamaism", and was used to distinguish Tibetan Buddhism from other buddhism.

नई!!: लाल टोपी सम्प्रदाय और तिब्बती बौद्ध धर्म · और देखें »

सक्या

सक्या (Sakya, तिब्बती: ས་སྐྱ་) तिब्बती बौद्ध धर्म के छह मुख्य सम्प्रदायों में से एक है। अन्य पाँच न्यिंगमा, कग्यु, जोनंग, गेलुग और बोन हैं। इनमें से सक्या, गेलुग और कग्यु को वज्रयान का नवप्रसार (New Transmission) या सारमा (གསར་མ) कहा जाता है, क्योंकि यह तिब्बत में बौद्ध धर्म के फैलाव की द्वितीय शृंख्ला में उत्पन्न हुए। न्यिंगमा, सक्या और कग्यु लाल टोपी सम्प्रदाय हैं क्योंकि औपचारिक समारोहों पर इनके अनुयायी लाल रंग की टोपियाँ पहनते हैं। .

नई!!: लाल टोपी सम्प्रदाय और सक्या · और देखें »

गेलुगपा

कालचक्र मंत्र गेलुग या गेलुगपा एक बौद्ध सम्प्रदाय है। .

नई!!: लाल टोपी सम्प्रदाय और गेलुगपा · और देखें »

कग्यु

कग्यु (Kagyu) या कग्युद (तिब्बती: བཀའ་བརྒྱུད) तिब्बती बौद्ध धर्म के छह मुख्य सम्प्रदायों में से एक है। अन्य पाँच न्यिंगमा, सक्या, जोनंग, गेलुग और बोन हैं। इनमें से सक्या, गेलुग और कग्यु को वज्रयान का नवप्रसार (New Transmission) या सारमा (གསར་མ) कहा जाता है, क्योंकि यह तिब्बत में बौद्ध धर्म के फैलाव की द्वितीय शृंख्ला में उत्पन्न हुए। न्यिंगमा, सक्या और कग्यु लाल टोपी सम्प्रदाय हैं क्योंकि औपचारिक समारोहों पर इनके अनुयायी लाल रंग की टोपियाँ पहनते हैं। कग्यु को गुरु-शिष्य परम्परा और गुरु से शिष्य को व्यक्तिगत सीख देने के लिए जाना जाता है। बहुत से प्रभावशाली कग्यु गुरुओं और उनके द्वारा स्थापित शाखाओं के कारण इतिहास में कग्यु सम्प्रदाय के कई उपसम्प्रदाय बनते चले गए। .

नई!!: लाल टोपी सम्प्रदाय और कग्यु · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »