लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लम्बा कूच

सूची लम्बा कूच

लम्बे कूच का नक़्शा दीर्घ प्रयाण या लम्बा कूच या लॉन्ग मार्च (Long March) 16 अक्टूबर 1934 से शुरु होकर 20 अक्टूबर 1935 तक चलने वाला चीन की साम्यवादी (कुंगचांगतांग) सेना का एक कूच था जब उनकी फ़ौज विरोधी गुओमिंदांग दल (राष्ट्रवादी समूह) की सेना से बचने के लिए 370 दिनों में लगभग 6000 मील का सफ़र तय किया। वास्तव में यह एक कूच नहीं बल्कि कई कुचों की शृंखला थी जिसमें से जिआंगशी प्रान्त से अक्टूबर 1934 को शुरू हुआ कूच सबसे प्रसिद्ध है। यह कूच माओ ज़ेदोंग (माओ-त्से-तुंग) और झोऊ एन्लाई के नेतृत्व में किये गए और पश्चिमी चीन के दुर्गम क्षेत्रों से गुज़रकर पहले पश्चिम की ओर और फिर उत्तर मुड़कर शान्शी प्रान्त में ख़त्म हुआ। कुल मिलकर इस कूच पर 1,00,000 साम्यवादी सैनिक निकले थे लेकिन इसके अंत कर इनमें से 20% ही जीवित बचे।, Editors of Kingfisher, pp.

8 संबंधों: चीन, चीन का गृहयुद्ध, झ़ोउ एनलाई, माओ से-तुंग, शान्शी, साम्यवाद, जिआंगशी, गुओमिंदांग

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: लम्बा कूच और चीन · और देखें »

चीन का गृहयुद्ध

चीन का गृहयुद्ध १९२७ से १९५० तक चला। इस गृहयुद्ध के परिणामस्वरूप दो राज्य बन गये-.

नई!!: लम्बा कूच और चीन का गृहयुद्ध · और देखें »

झ़ोउ एनलाई

झ़ोउ एनलाई झ़ोउ एनलाई (Zhou Enlai, 周恩来, जन्म: ५ मार्च १८९८; देहांत​: ८ जनवरी १९७६) जनवादी गणतंत्र चीन के सबसे पहले प्रधान मंत्री थे जिन्होनें अक्टूबर १९४९ से जनवरी १९७६ तक इस ओहदे पर काम किया। चीनी साम्यवादी पार्टी के सर्वोच्च नेता माओ ज़ेदोंग के अधीन काम करते हुए उन्होंने साम्यवादी दल के चीन पर क़ब्ज़े में और उसके बाद चीन की विदेश नीति और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। १९४९-१९५८ काल में वे चीन के विदेश मंत्री रहे। १९७२ में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के चीन के दौरे और फिर चीनी-अमेरिकी संबंधों में सुधार के पीछे भी उनका काफ़ी हाथ था। भारत, ताइवान, सोवियत संघ और वियतनाम के साथ कटु-संबंधों में भी विदेशी नीति बनाने में झ़ोउ की बड़ी भूमिका रही थी। समीक्षकों ने अक्सर माओ और झ़ोउ के अलग व्यक्तित्वों पर टिपण्णी करी है। अमेरिका के भूतपूर्व विदेश सचिव हेनरी किस्सिंजर दोनों को जानते थे और उन्होंने लिखा है कि: .

नई!!: लम्बा कूच और झ़ोउ एनलाई · और देखें »

माओ से-तुंग

माओ से-तुंग या माओ ज़ेदोंग (毛泽东, Mao Zedong अथवा Mao Tse-tung; जन्म: २६ दिसम्बर १८९३; निधन: ९ सितम्बर १९७६) चीनी क्रान्तिकारी, राजनैतिक विचारक और साम्यवादी (कम्युनिस्ट) दल के नेता थे जिनके नेतृत्व में चीन की क्रान्ति सफल हुई। उन्होंने जनवादी गणतन्त्र चीन की स्थापना (सन् १९४९) से मृत्यु पर्यन्त (सन् १९७६) तक चीन का नेतृत्व किया। मार्क्सवादी-लेनिनवादी विचारधारा को सैनिक रणनीति में जोड़कर उन्होंनें जिस सिद्धान्त को जन्म दिया उसे माओवाद नाम से जाना जाता है। वर्तमान में कई लोग माओ को एक विवादास्पद व्यक्ति मानते हैं परन्तु चीन में वे राजकीय रूप में महान क्रान्तिकारी, राजनैतिक रणनीतिकार, सैनिक पुरोधा एवं देशरक्षक माने जाते हैं। चीनियों के अनुसार माओ ने अपनी नीति और कार्यक्रमों के माध्यम से आर्थिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक विकास के साथ संसार विश्व में प्रमुख शक्ति के रूप में ला खडा करने में मुख्य भूमिका निभाई। वे कवि, दार्शनिक, दूरदर्शी महान प्रशासक के रूप में गिने जाते हैं। इसके विपरीत, माओ के 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' (Great Leap Forward) और 'सांस्कृतिक क्रांति' नामक सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण गंभीर अकाल की सृजना होने के साथ चीनी समाज, अर्थव्यवस्था तथा संस्कृति को ठेस पहुंचाने की भी बातें की जाती हैं, जिसके कारण संसार में सन् १९४९ से १९७५ तक करोडों लोगों की व्यापक मृत्यु हुई बताई जाती हैं। माओ संसार के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में गिने जाते हैं। टाइम पत्रिका के अनुसार २०वीं सदी के १०० सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में माओ आते हैं। .

नई!!: लम्बा कूच और माओ से-तुंग · और देखें »

शान्शी

चीन के नक़्शे में शान्शी प्रान्त (लाल रंग) (चीनी: 陕西; अंग्रेज़ी: Shaanxi) जनवादी गणराज्य चीन के केन्द्रीय भाग में स्थित एक प्रांत हैं। यह पीली नदी (ह्वांग हो) के मध्य भाग में आने वाले लोएस पठार और चिनलिंग पहाड़ों पर विस्तृत है। शान्शी की राजधानी शिआन शहर है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 शान्शी प्रान्त का क्षेत्रफल २,०५,८०० वर्ग किमी है। सन् २०१० की जनगणना में शान्शी की प्रांतीय आबादी ३,७३,२७,३७८ थी। .

नई!!: लम्बा कूच और शान्शी · और देखें »

साम्यवाद

साम्यवाद, कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स द्वारा प्रतिपादित तथा साम्यवादी घोषणापत्र में वर्णित समाजवाद की चरम परिणति है। साम्यवाद, सामाजिक-राजनीतिक दर्शन के अंतर्गत एक ऐसी विचारधारा के रूप में वर्णित है, जिसमें संरचनात्मक स्तर पर एक समतामूलक वर्गविहीन समाज की स्थापना की जाएगी। ऐतिहासिक और आर्थिक वर्चस्व के प्रतिमान ध्वस्त कर उत्पादन के साधनों पर समूचे समाज का स्वामित्व होगा। अधिकार और कर्तव्य में आत्मार्पित सामुदायिक सामंजस्य स्थापित होगा। स्वतंत्रता और समानता के सामाजिक राजनीतिक आदर्श एक दूसरे के पूरक सिद्ध होंगे। न्याय से कोई वंचित नहीं होगा और मानवता एक मात्र जाति होगी। श्रम की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ और तकनीक का स्तर सर्वोच्च होगा। साम्यवाद सिद्धांततः अराजकता का पोषक हैं जहाँ राज्य की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। मूलतः यह विचार समाजवाद की उन्नत अवस्था को अभिव्यक्त करता है। जहाँ समाजवाद में कर्तव्य और अधिकार के वितरण को 'हरेक से अपनी क्षमतानुसार, हरेक को कार्यानुसार' (From each according to her/his ability, to each according to her/his work) के सूत्र से नियमित किया जाता है, वहीं साम्यवाद में 'हरेक से क्षमतानुसार, हरेक को आवश्यकतानुसार' (From each according to her/his ability, to each according to her/his need) सिद्धांत का लागू किया जाता है। साम्यवाद निजी संपत्ति का पूर्ण प्रतिषेध करता है। .

नई!!: लम्बा कूच और साम्यवाद · और देखें »

जिआंगशी

चीन में जिआंगशी प्रांत (लाल रंग में) जिआंगशी (江西, Jiangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रांत है। इसका विस्तार उत्तर में यांग्त्से नदी के मैदानी इलाक़ों से लेकर दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्र तक है। जिआंगशी की राजधानी नानचांग शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,६६,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ४,४५,६७,४७५ थी और यह भी भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा थी। जिआंगशी का नाम तंग राजवंश के काल से है जब इसे 'जिआंगनानशीदाओ' (江南西道, Jiangnanxidao) कहा जाता था, जिसका मतलब 'पश्चिमी जियांगनान प्रांत' है (जियांगनान एक भौगोलिक क्षेत्र का नाम है)। इस प्रांत से गान नदी निकलती है इसलिए इसका चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त नामांकन '赣' है (गान, Gan)। इस प्रांत में प्रसिद्ध पोयांग झील भी है, इसलिए इसे कभी-कभी 'गोमपोताइति' (贛鄱大地, Gompotaiti) भी कहते हैं, जिसका अर्थ है 'गान (उर्फ़ गोम) नदी और पो (उर्फ़ पोयांग) झील की महान भूमि'। जिआंगशी अपने पड़ोसी प्रान्तों से पिछड़ा हुआ है। यहाँ चावल की खेती पर ज़ोर है और इसे कभी-कभी 'चावल और मछली का देश' भी कहा जाता है। चीन में जिआंगशी के लोगों को कम महनती और आराम-पसंद भी समझा जाता है।, Khoon Choy Lee, World Scientific, 2005, ISBN 978-981-256-618-8,...

नई!!: लम्बा कूच और जिआंगशी · और देखें »

गुओमिंदांग

right गुओमिंदांग (Traditional Chinese: 中國國民黨; Simplified Chinese: 中国国民党) चीन मैं एक रजनीतिक दल था और चीन गणराज्य मैं हैं।.

नई!!: लम्बा कूच और गुओमिंदांग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कठिन गमन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »