लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रोनाल्ड वीनीटियन

सूची रोनाल्ड वीनीटियन

रोनाल्ड रुनाल्डो वीनीटियन (जन्म १८ जून १९३६) एक गणितज्ञ और सूरीनाम के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे पहली बार १९९१ से १९९६ तक राष्ट्रपति रहे, लेकिन चुनावों में जूल्स विज्देनबोश्क के विपरीत हार गए। २००५ में वे नए मोर्चे के बैनर तले वे फिर से जीते और उन्हें ५१ में से ३७ संसदीय सीटों पर जीत मिली। २००५ में तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए और १२ अगस्त २००५ को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। अंग्रेज़ी में उनके उपनाम का अर्थ है, वैनिस का वासी। .

7 संबंधों: सूरीनाम, जूल्स विज्देनबोश्क, अंग्रेज़ी भाषा, १५ सितम्बर, १९३६, १९९१, १९९६

सूरीनाम

सूरीनाम, आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य, दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। सूरीनाम पूर्व में फ्रेंच गुयाना और पश्चिमी गयाना स्थित है। देश की दक्षिणी सीमा ब्राजील और उत्तरी सीमा अंध महासागर से मिलती है। देश की मरोविजने और कोरंतिज नदी पर फ्रेंच गुयाना और गयाना से धुर दक्षिण में मिलने वाली सीमा विवादास्पद है। सूरीनाम दक्षिण अमरीका का क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से सबसे छोटा संप्रभु देश है। इसकी राजधानी पारामारिबो है। यह पश्चिमी गोलार्ध पर एकलौता डच भाषी क्षेत्र है, जो नीदरलैंड राजशाही का हिस्सा नहीं है। सूरीनाम का समाज बहुसांस्कृतिक है, जिसमें अलग-अलग जाति, भाषा और धर्म वाले लोग निवास करते हैं। देश की एक चौथाई जनता प्रति दिन 2 डा़लर से कम पर जीवनयापन करती है। .

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और सूरीनाम · और देखें »

जूल्स विज्देनबोश्क

जूल्स विज्देनबोश्क (जन्म १९४१) सूरीनाम के एक राजनीतिज्ञ हैं। वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के सदस्य हैं, जिसके पार १९८० के दशक में निरपेक्ष सत्ता थी। वे १९८७ से १९८८ तक प्रधानमंत्री रहे, जनवरी १९९१ से सितंबर १९९१ तक उप-राष्ट्रपति रहे और १९९६ से २००० तक राष्ट्रपति रहे। जूल्स विज्देनबोश्क ने ऐम्स्टर्डैम विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और व्यापारिक प्रशासन की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वे ऐम्स्टर्डैम में कुछ वर्ष वकील भी रहे। सूरीनाम वापिस लौटने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए। श्रेणी:राजनीतिज्ञ.

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और जूल्स विज्देनबोश्क · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१५ सितम्बर

15 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 258वॉ (लीप वर्ष में 259 वॉ) दिन है। साल में अभी और 107 दिन बाकी है। .

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और १५ सितम्बर · और देखें »

१९३६

1936 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और १९३६ · और देखें »

१९९१

1991 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और १९९१ · और देखें »

१९९६

१९९६ निम्न रूप से नामित किया गया था.

नई!!: रोनाल्ड वीनीटियन और १९९६ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »