लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉन वीज़्ली

सूची रॉन वीज़्ली

रॉन वीज़्ली (en:Ron Weasley) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगर है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर का ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ता है। उसके माँ-बाप (श्रीमती मॉली वीज़्ली और श्री आर्थर वीज़्ली) दोनो ही जादूगर हैं -- रॉन एक शुद्ध रक्त जादूगरी ख़ानदान से है। अन्य जादूगरी ख़ानदानों के मुक़ाबले उनका परिवार ग़रीब है, मगर वो लोग दिल के बड़े अच्छे हैं। उसके परिवार में उसको मिलाकर सात भाई बहन हैं। पढ़ाई में रॉन ठीक-ठाक है। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है। .

10 संबंधों: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर (पात्र), हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हॉग्वार्ट्स, जादूगर, जे॰ के॰ रोलिंग, गरूडद्वार

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: रॉन वीज़्ली और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: रॉन वीज़्ली और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर (पात्र)

इस लेख में हॅरी पॉटर पात्र (व्यक्ति) का वर्णन है। इसी नाम के उपन्यास क्रम के लिये यहाँ जायें: हैरी पॉटर (उपन्यास)। हैरी जेम्स पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेजी:Harry James Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित एक दुनियाभर में मशहूर उपन्यास क्रम का प्रमुख पात्र है। वो ब्रिटेन में रहने वाला एक किशोर है जो एक आम इंसान नहीं, एक जादूगर है। उसके माँ-बाप की तभी हत्या हो गयी थी जब वो एक साल का था। हॅरी पॉटर की सारी कहानियाँ काल्पनिक हैं। .

नई!!: रॉन वीज़्ली और हैरी पॉटर (पात्र) · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है। .

नई!!: रॉन वीज़्ली और हैरी पॉटर और पारस पत्थर · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी। .

नई!!: रॉन वीज़्ली और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना

हैरी पॉटर और और रहस्यमयी तहख़ाना (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरि पॉटर ऐन्ड द चेम्बर अव सीक्रट्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की दूसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Chamber of Secrets)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। .

नई!!: रॉन वीज़्ली और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: रॉन वीज़्ली और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

जादूगर

यह लेख जादूगर (जादू का काम) जादू वाले मनुष्य के विषय में है। यदि आप जादूगर फ़िल्म के बारे में जानना चाहते हैं तो जादूगर (1989 फ़िल्म) पर जाएँ। ---- जादूगर का तत्पर्य उस व्यक्ति से होता है जिसे जादू (परालौकिक या परावैज्ञानिक शक्ति) का ज्ञान हो और उसका उपयोग कर सकता हो। ऐसा ज्ञान रखने और उपयोग करने वाली औरत को जादूगरनी या भानुमति कहते हैं। दुष्ट जादूगरनियों को डायन या चुड़ैल भी कहा जाता है। ज़्यादातर लोग जादूगरों और जादूगरनियों को मिथक और काल्पनिक मानते हैं। आधुनिक युग में छोटे-मोटे जादू-जैसे खेल दिखाने वाले को भी जादूगर कहते हैं। जे. के. रोलिंग रचित काल्पनिक उपन्यास शृंखला हैरी पॉटर का मुख्य किरदार हैरी पॉटरशायद 21 वीं सदी का सबसे मशहूर जादूगर है। श्रेणी:जादू श्रेणी:मिथक.

नई!!: रॉन वीज़्ली और जादूगर · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: रॉन वीज़्ली और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

गरूडद्वार

गरूडद्वार (Gryffindor) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) में हॉग्वार्ट्स का एक दल है | यहाँ पर हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली को चुन्हा गया था | इस दल में साहस, बहादुरी, निष्ठा तंत्रिका और शिष्टता का मेहतव है | इसके शुभंकर शेर है और रंग लाल और सोने का हैं | इस दल की प्रमुख प्रोफेसर मेक. गॉनीकल है | इस दल के संस्थापक गौरव गरूडद्वार थे | श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: रॉन वीज़्ली और गरूडद्वार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रोन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »