लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉकी

सूची रॉकी

कोई विवरण नहीं।

6 संबंधों: रॉकी (1981 फ़िल्म), रॉकी (फ़िल्म), रॉकी पर्वत शृंखला, सिलवेस्टर स्टैलोन, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर अमेरिका

रॉकी (1981 फ़िल्म)

रॉकी 1981 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: रॉकी और रॉकी (1981 फ़िल्म) · और देखें »

रॉकी (फ़िल्म)

रॉकी (Rocky) १९७६ में बनी अमेरिकी खेल ड्रामा फ़िल्म है जिसका निर्देशन जॉन जी, एविल्डसन द्वारा किया गया है व जिसकी कहानी व मुख्य पात्र सिल्वेस्टर स्टेलोन ने लिखे व साकारे है। यह रॉकी बैल्बोआ की गरीबी से अमीरी तक के सपने की कहानी बयाँ करती है। रॉकी, जो फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया के एक जागीरदार के लिए वसूली का काम करता है, की जिंदगी बदल जाती है जब उस जैसे साधारण क्लब मुष्टियोद्धा को विश्व हेवीवेट चैम्पियनशिप के ख़िताब के लिए लड़ने का मौका मिलता है। $१०,००००० से कम बजट पर बनी व २८ दिन में पुरी हुई इस फ़िल्म ने $२२,५०,००००० का व्यवसाय किया वह एक हीट फ़िल्म साबित हुई और इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के साथ कुल तिन अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुए। आगे चलकर इसके पाँच भाग: रॉकी II, रॉकी III, रॉकी IV, रॉकी V और 'रॉकी बैल्बोआ बनाए जा चुके है। .

नई!!: रॉकी और रॉकी (फ़िल्म) · और देखें »

रॉकी पर्वत शृंखला

रॉकी उत्तर अमेरिका की एक पर्वत श्रृंखला है। श्रेणी:उत्तर अमेरिका के पर्वत श्रेणी:उत्तर अमेरिका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:कनाडा की पर्वतमालाएँ श्रेणी:उत्तर अमेरिका के क्षेत्र.

नई!!: रॉकी और रॉकी पर्वत शृंखला · और देखें »

सिलवेस्टर स्टैलोन

सिलवेस्टर स्टैलोन (जन्म 6 जुलाई 1946), उपनाम स्ली स्टैलोन, एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। 1970 से 1990 के दशक में विश्व भर में बॉक्स ऑफिस में सबसे अधिक भीड़ खींचनेवालों में से एक, स्टैलोन मर्दानगी और हॉलीवुड एक्शन नायकत्व के प्रतीक हैं। उन्होंने दो ऐसे चरित्रों को निभाया, जो अमेरिकी सांस्कृतिक शब्दकोश का एक हिस्सा बन गए: रॉकी बैलबोआ, मुक्केबाज जिसने प्रेम और गौरव की राह में आयी बाधाओं के लिए लड़ाई लड़ कर जीत हासिल की और जॉन रैंबो, एक साहसी सैनिक जो हिंसा से राहत और प्रतिशोध मिशन का विशेषज्ञ था। 1980 और 1990 के दशक के बड़े हिस्से के दौरान, रॉकी और रैंबो की भूमिका के अलावा अन्य मेगा ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के साथ दुनिया के बड़े फिल्म स्टारों में से वे एक थे। स्टैलोन की फिल्म रॉकी को नेशनल फिल्म रजिस्ट्री में शामिल करने के साथ-साथ ‍इस फिल्म की सामग्री को स्मिथसोनियन संग्रहालय में रखा गया है। रॉकी श्रृंखला में स्टैलोन द्वारा फिलाडेलफिया म्युजियम ऑफ आर्ट के सामने के प्रवेशद्वार का इस्तेमाल करने से उस क्षेत्र का उपनाम रॉकी स्टेप्स पड़ गया.

नई!!: रॉकी और सिलवेस्टर स्टैलोन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: रॉकी और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: रॉकी और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »