लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉक ऐन्ड रोल​

सूची रॉक ऐन्ड रोल​

रॉक ऐन्ड रोल​ या रॉक'ऍन'रोल​ या सिर्फ़ रॉक संगीत आधुनिक संगीत की एक लोकप्रीय शैली है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में १९४० व १९५० के दशकों में मुख्य-रूप से अफ़्रीकी-अमेरिकी संगीत परम्पराओं से जन्मी और फिर दुनिया-भर में लोकप्रीय हो गई। इस शैली में ताल की एक अहम भूमिका है जो आमतौर से ड्रम के प्रयोग से दी जाती है। इसके ऊपर एक या एक से अधिक गिटार से धुनें बजाई जाती हैं और गायक गाना गाते हैं।, Paul Friedländer, Peter Miller, pp.

6 संबंधों: ड्रम, ताल, संयुक्त राज्य, संगीत, गिटार, अफ़्रीकी अमेरिकी

ड्रम

ड्रम, संगीत वाद्ययंत्रों के एक ऐसे तालवाद्य (परकशन) समूह का एक सदस्य है जिन्हें तकनीकी दृष्टि से झिल्लीयुक्त वाद्ययंत्र के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। ड्रम में कम से कम एक झिल्ली होती है जिसे ड्रम का सिर या ड्रम की त्वचा या खाल कहते हैं जो एक खोल पर फैला हुआ होता है और ध्वनि उत्पन्न करने के लिए इस पर या तो सीधे बजाने वाले के हाथों से या ड्रम बजाने की छड़ी से प्रहार किया जाता है। ड्रम के नीचे की तरफ आम तौर पर एक "प्रतिध्वनि सिर" होता है। ड्रम से ध्वनि उत्पन्न करने के लिए अन्य तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है जैसे थम्ब रोल (अंगूठे को घुमाना).

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और ड्रम · और देखें »

ताल

तबले में ताल का प्रयोग्। संगीत में समय पर आधारित एक निश्चित ढांचे को ताल कहा जाता है। शास्त्रीय संगीत में ताल का बड़ी अहम भूमिका होती है। संगीत में ताल देने के लिये तबले, मृदंग, ढोल और मँजीरे आदि का व्यवहार किया जाता है। प्राचीन भारतीय संगीत में मृदंग, घटम् इत्यादि का प्रयोग होता है। आधुनिक हिन्दुस्तानी संगीत में तबला सर्वाधिक लोकप्रिय है। भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रयुक्त कुछ तालें इस प्रकार हैं: दादरा, झपताल, त्रिताल, एकताल। तंत्री वाद्यों की एक शैली ताल के विशेष चलन पर आधारित है। मिश्रबानी में डेढ़ और ढ़ाई अंतराल पर लिए गए मिज़राब के बोल झप-ताल, आड़ा चार ताल और झूमरा का प्रयोग करते हैं। संगीत के संस्कृत ग्रंथों में ताल दो प्रकार के माने गए हैं—मार्ग और देशी। भरत मुनि के मत से मार्ग ६० हैं— चंचत्पुट, चाचपुट, षट्पितापुत्रक, उदघट्टक, संनिपात, कंकण, कोकिलारव, राजकोलाहल, रंगविद्याधर, शचीप्रिय, पार्वतीलोचन, राजचूड़ामणि, जयश्री, वादकाकुल, कदर्प, नलकूबर, दर्पण, रतिलीन, मोक्षपति, श्रीरंग, सिंहविक्रम, दीपक, मल्लिकामोद, गजलील, चर्चरी, कुहक्क, विजयानंद, वीरविक्रम, टैंगिक, रंगाभरण, श्रीकीर्ति, वनमाली, चतुर्मुख, सिंहनंदन, नंदीश, चंद्रबिंब, द्वितीयक, जयमंगल, गंधर्व, मकरंद, त्रिभंगी, रतिताल, बसंत, जगझंप, गारुड़ि, कविशेखर, घोष, हरवल्लभ, भैरव, गतप्रत्यागत, मल्लताली, भैरव- मस्तक, सरस्वतीकंठाभरण, क्रीड़ा, निःसारु, मुक्तावली, रंग- राज, भरतानंद, आदितालक, संपर्केष्टक। इसी प्रकार १२० देशी ताल गिनाए गए हैं। इन तालों के नामों में भिन्न भिन्न ग्रंथों में विभिन्नता देखी जाती हैं। ताल में परिवर्तन / ताल माला: - ताल में परिवर्तन / ताल माला एक राग में हर पंक्ति में ताल परिवर्तन / वृद्धि करते हुये राग को गाया जाता है विषम से है तो विषम से तथा सम से है तो सम से। जैसे 10 मात्रा से राग के विभिन्न भाषा अर्थात शुरू, अगली पंक्ति 12 मात्रा, अन्य पंक्तियां भी बढ़ते क्रम से गायी जाती है। ताल माला आरोही आदेश में बढ़ती हैं। दोहरीकरण / ताल माला में राग का तीन गुना आरोही आदेश में वृद्धि की जाती है। जब एक गायक ताल माला में गायी जाने वाली राग की दोगुन करता है तो आरोही आदेशों (उदाहरणार्थ 18,20,22,24....) बढ़ते क्रम से ताल माला को गाया जाता है, ताल का बदलाव और अजीब के लिए इसी तरह की संख्या में वृद्धि की जाती है। इसका उल्लेख गुरमत ज्ञान समूह, राग रतन, ताल अंक, संगीत शास्त्र में भी दर्शाया गया है। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और ताल · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और संयुक्त राज्य · और देखें »

संगीत

नेपाल की नुक्कड़ संगीत-मण्डली द्वारा पारम्परिक संगीत सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि करे, संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें संदेह नहीं। गान मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गान ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूजिक या मौसीकी कहते हैं। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और संगीत · और देखें »

गिटार

एक क्लासीकल गिटार गिटार (अंग्रेज़ी: Guitar) एक लोकप्रिय वाद्य यन्त्र जिसमें तार (जो कि आमतौर पर छह होते हैं) के बजाने से ध्वनि उत्पन्न होती है। इलेक्ट्रिक गिटार में विद्युत प्रवर्धन (इलेक्ट्रिकल एम्पलीफिकेशन) की मदद से ध्वनि उत्पन्न होती है। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और गिटार · और देखें »

अफ़्रीकी अमेरिकी

अफ़्रीकी अमेरिकी, जिन्हें काले अमेरिकी अथवा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वो नागरिक हैं जिनकी पूर्ण अथवा आंशिक वंशावली उप-सहारा अफ़्रीका मूल की रही है। अफ़्रीकी अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय और जातीय अल्पसंख्यक के हिसाब से द्वितीय सबसे बड़ा समूह है। अधिकतर अफ़्रीकी अमेरिकी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी वंश के हैं और वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमाओं के भीतर गुलाम बनाकर भेजे गये अश्वेत लोगों के वंशज हैं। यद्दपि, कुछ अफ्रीका, कैरेबिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों और उनके वंश के आप्रवासी भी इसी पहचान से जाने जाते हैं। अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास १६वीं शताब्दी से शुरु होता है जब अफ्रीकियों को जबरन उत्तर अमेरिका में स्पेनी और अंग्रेज़ी उपनिवेशों में ग़ुलाम बना के ले जाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व में आने के बाद भी काले लोगों को गुलाम बनाकर रखना जारी रहा। ये परिस्थितियाँ पुनर्निर्माण, अश्वेत समुदाय का विकास, सैन्य संघर्षों में भागीदारी, नस्लीय अलगाव का अंत और नागरिक अधिकार आंदोलन से बदली। 2008 में, बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और अफ़्रीकी अमेरिकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रौक एण्ड रोल, रौक ऐण्ड रोल, रॉक एण्ड रोल​, रॉक एंड रोल​, रॉक ऐण्ड रोल​, रॉक ऐंड रोल​, रॉक संगीत, रोक एण्ड रोल, रोक ऐण्ड रोल, रोक ऐन्ड रोल, रोक ऐंड रोल​

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »