लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रैमजेट

सूची रैमजेट

रैमजेट, को कभी-कभी उड़ता स्टोवपाइप या एथोडाइड (अंग्रेजी: athodyd, aero thermodynamic duct), भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का एयरब्रीदिंग जेट इंजन है जो इंजन के आगे बढ़ने की गति को हवा दबाने के लिए प्रयोग करता है, बिना किसी एक्सियल कंप्रेसर के। रैमजेट शून्य वायुगति पर थ्रस्ट पैदा नहीं कर सकता। इसलिए एक रैमजेट से चलने वाले वायुयान को सहायता प्राप्त टेक-ऑफ की आवश्यकता पड़ती है, जैसे राकेट से, जिससे इसे उस गति तक पहुँचाया जा सके, जहाँ पर यह थ्रस्ट पैदा करना शुरू कर दे। रैमजेट सुपरसॉनिक गति (3 मैक) पर काफी अच्छी तरह से काम करता है। इस तरह के इंजन 6 मैक तक काम करते हैं।.

4 संबंधों: टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका), एयरब्रीदिंग जेट इंजन, पराध्वनिक गति, अंग्रेज़ी भाषा

टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका)

टाइम (Time) अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यू यॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। यूरोपीय संस्करण टाइम यूरोप (पूर्व नाम: टाइम अटलांटिक) का प्रकाशन लंदन से होता है और यह मध्य पूर्व, अफ़्रीका और 2003 से लॅटिन अमेरिका को कवर करता है। एशियाई संस्करण टाइम एशिया हॉन्ग कॉन्ग से संचालित होता है। दक्षिण प्रशांत संस्करण सिडनी में आधारित है और इसमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड सहित प्रशांत महासागर के द्वीप समूह कवर किए जाते हैं। 2008 में टाइम ने अपना कनाडा में स्थापित विज्ञापनदाता संस्करण बंद कर दिया था। साप्ताहिक समाचार पत्रिकाओं की श्रेणी में टाइम का संचलन विश्व में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 के अनुसार, इसका कुल संचलन 3,281,557 प्रतियों का है, जो इसे अमेरिका की सर्वाधिक संचलन वाली सभी पत्रिकाओं में दसवाँ, तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं में दूसरा स्थान देता है। मई 2006 से अक्टूबर 2013 तक इस पत्रिका के प्रबंध संपादक रिचर्ड स्टॅंगॅल थे, जिसके बाद से नॅन्सी गिब्स इस पद पर हैं। .

नई!!: रैमजेट और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) · और देखें »

एयरब्रीदिंग जेट इंजन

एयरब्रीदिंग जेट इंजन, वायुश्वसन जेट इंजन (या डकटिड जेट इंजन), एक जेट इंजन है जिसे एक्सीअल या सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेसर में खींची गयी व फैलाई गयी हवा के जेट से आगे बढ़ने की ताकत मिलती है। ये मुख्य रूप से गैस टरबाइन इंजन ही होते हैं। इसका दूसरा रूप नॉन ब्रीदिंग जेट इंजन हैं जैसे रॉकेट इंजन जिसमें दो या दो से अधिक कंपाउंड्स में अंदरुनी प्रतिक्रिया होने से जेट पैदा होता है। .

नई!!: रैमजेट और एयरब्रीदिंग जेट इंजन · और देखें »

पराध्वनिक गति

नौसेना का एफ़/ए-18इ/एफ़ सुपर होर्नेट ट्रांससोनिक उड़ान के दौरान पराध्वनिक गति (Supersonic Speed) किसी वस्तु की रफ़्तार को कहते है जब वह ध्वनि की गति (जिसे माक १ कहते है) से तेज़ जाती है। 20 °C (68 °F) के तापमान की शुष्क हवा में यात्रा करने वाली वस्तुओं के लिए यह रफ़्तार लगभग 343 मी/से, 1125 फी/से, 758 मिल प्रतिघंटा या 1235 किमी/घंटा होती है। ध्वनि की गति से पाँच गुना अधिक रफ़्तार (माक ५) को हायपरसोनिक (आवाज़ से जल्द) रफ़्तार कहते हैं। उड़ान जिसके दौरान हवा के केवल कुछ हिस्से जैसे रोटर के पंखें के सिरे पराध्वनिक गति तक पहुँचते हैं तो उस उड़ान को ट्रांससोनिक कहते हैं। यह आम तौर पर मक ०.८ से मक १.२.३ के बीच होता है। .

नई!!: रैमजेट और पराध्वनिक गति · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: रैमजेट और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »