लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेहाना जब्बारी

सूची रेहाना जब्बारी

thumb रेहाना जब्बारी (फारसी:ریحانه جباری c. १९८८ - २५ अक्टूबर २०१४) ईरान में ख़ुफ़िया विभाग के एक अधिकारी मुरतज़ा अब्दुल अली सरबन्दी की हत्यारी महिला थीं। वो वर्ष २००७ से अक्टूबर २०१४ में फांसी की सजा दिये जाने तक अपने कथित हमलावर की हत्या के आरोप में कारावास में थीं। जब्बारी के अनुसार उन्होंने अपनी आत्मरक्षा के लिए हत्या की थी लेकिन यह अदालत में साबित नहीं हो सका। .

2 संबंधों: ईरान, अल जज़ीरा

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: रेहाना जब्बारी और ईरान · और देखें »

अल जज़ीरा

अल जजीरा (Al Jazeera; अरबी में: الجزيره‎ al-ğazīra IPA), मध्य पूर्व का समाचार-नेटवर्क है। 'अल जजीरा' का अरबी में अर्थ होता है - 'द्वीप'। इस टेलीविजन नेटवर्क का मुख्यालय कतर के दोहा में स्थित है। अल जजीरा का आरम्भ समाचार एवं समसामयिक घटनाओ को दिखाने वाला अरबी भाषा के एक उपग्रह चैनेल के रूप में हुआ था किन्तु अब यह अन्तरजाल एवं 'स्पेसिआलिटी टीवी' सहित कई भाषाओं में प्रसारण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कर चुका है। गैर-इस्लामी जगत में यह प्राय: अल कायदा के भोंपू (माउथ पीस) के रूप में समझा जाता है। अल जजीरा चैनल के अंग्रेजी संस्करण की शुरूआत 15 नवम्बर 2006 को दुनिया के कई देशों में एक साथ हुई थी। अलजजीरा समाचार चैनल अपने शुरूआत से ही अलकायदा की खबरों को प्रसारित करके विवादों में रहा है। अरबी में अलजजीरा का मतलब होता है द्वीप या समुद्र का टापू.

नई!!: रेहाना जब्बारी और अल जज़ीरा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »