लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेलवे सुरक्षा आयोग

सूची रेलवे सुरक्षा आयोग

रेलवे सुरक्षा आयोग भारत की एक सरकारी एजेंसी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीनस्थ, यह कमीशन के रूप में 1989 रेल अधिनियम द्वारा निर्देशित, भारत में एक रेल सुरक्षा प्राधिकरण है। एजेंसी रेल दुर्घटनाओं की जांच करती है। इसका प्रधान कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे कंपाउंड लखनऊ में है। 2010 के अनुसार प्रशांत कुमार रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त (CCR) हैं। .

3 संबंधों: नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, पूर्वोत्तर रेलवे (भारत), लखनऊ

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: रेलवे सुरक्षा आयोग और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

पूर्वोत्तर रेलवे (भारत)

पूर्वोत्तर रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में एनईआर कहा जाता है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी। इसका मुख्यालय गोरखपुर में स्थित है। .

नई!!: रेलवे सुरक्षा आयोग और पूर्वोत्तर रेलवे (भारत) · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: रेलवे सुरक्षा आयोग और लखनऊ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »