लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेडियो सीलोन

सूची रेडियो सीलोन

यह श्रीलंका तब सीलोन से प्रसारित होने वाला रेडियो चैनल था, इसी चैनल से बिनाका गीत माला प्रसरित होती थी, १९५० और १९६० के दशक में यह भारत का सबसे लोकप्रिय रेडियो चैनल था क्योंकि आकाशवाणी तथा अन्य रेडियो स्टेशन उस समय फिल्मी गीत प्रसारित नहीं करते थे, यही सुनील दत्त ने काम किया, अमीन सयानवी भी यही काम करते थे श्रेणी:मनोरंजन.

3 संबंधों: बिनाका गीत माला, सुनील दत्त, अमीन सयानी

बिनाका गीत माला

अमीन सयानी; बिनाका गीत माला के उद्धोषक जिनके मनमोहक अंदाज़ ने सबको दीवाना बना दिया था बिनाका गीतमाला भारतीय फिल्मी संगीत का सबसे पहला काउंट डाउन (count down) कार्यक्रम था रेडियो पर| 1950 और 1960 के दशक फिल्म, फिल्म संगीत और रेडियो के दशक थे| फिल्म और रेडियो के अलावा कोई और विशेष साधन नहीं था उन दिनों मनोरंजन का| लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित एक कार्यक्रम प्रसारित होता था उन दिनों रेडियो सीलोन से - बिनाका गीतमाला| फिल्मी गीतों से सम्बंधित सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था ये उस समय का| हर बुधवार को रात 8 बजे से 9 बजे तक बिनाका गीतमाला सुनने के लिये लोग रेडियो से चिपक जाया करते थे| मेलोडियस धुनों और मधुर कंठस्वरों का संगम श्रोताओं को पूरे एक घंटे तक भाव विभोर बनाये रखता था। .

नई!!: रेडियो सीलोन और बिनाका गीत माला · और देखें »

सुनील दत्त

सुनील दत्त (अंग्रेजी: Sunil Dutt, पंजाबी: ਸੁਨੀਲ ਦੱਤ, जन्म: 6 जून 1929, मृत्यु: 25 मई 2005), जिनका असली नाम बलराज दत्त था, भारतीय फिल्मों के विख्यात अभिनेता, निर्माता व निर्देशक थे, जिन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय राजनीति में भी सार्थक भूमिका निभायी। मनमोहन सिंह की सरकार में 2004 से 2005 तक वे खेल एवं युवा मामलों के कैबिनेट मन्त्री रहे। उनके पुत्र संजय दत्त भी फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने 1984 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुम्बई उत्तर पश्चिम लोक सभा सीट से चुनाव जीता और सांसद बने। वे यहाँ से लगातार पाँच बार चुने जाते रहे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रिया दत्त ने अपने पिता से विरासत में मिली वह सीट जीत ली। भारत सरकार ने 1968 में उन्हें पद्म श्री सम्मान प्रदान किया। इसके अतिरिक्त वे बम्बई के शेरिफ़ भी चुने गये। .

नई!!: रेडियो सीलोन और सुनील दत्त · और देखें »

अमीन सयानी

अमीन सयानी भारत के एक मशहूर रेडियो संचालक या अनाउन्सर हैं। यह सिर्फ़ भारत में नहीं बल्कि एशिया में ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम "बिनाका गीतमाला" रेडियो सिलोन से प्रसारित होता था। इनकी नकल कर आज भी कई रेडियो संचालक खुद को सन्वारने में काम्याब हुवे हैं। इनके बात करने की शैली "भाइयो और बहनो" काफ़ी सराही गई। इन्हों ने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 स्पाट्स या जिंगल्स किये। इनका रेडियो सफ़र 1951 में शुरू हुवा था। .

नई!!: रेडियो सीलोन और अमीन सयानी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »