लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेखा आरेख

सूची रेखा आरेख

रेखा आरेख यह एक सरल और प्रमुख एकविम आरेख है। किसी एक प्राचल में होने वाले परिवर्तन के सापेक्ष दूसरे प्राचल में होने वाले परिवर्तन को दर्शाने के लिये आधार प्राचल के मानों और उनके संगत निर्भर प्राचल के मानों के कटान बिंदुओं को रेखाखण्डों द्वारा जोड़ने से यह आरेख निर्मित होता है। इसके द्वारा कई प्रकार के सांख्यिकीय आँकड़ो को प्रदर्शित किया जाता है। समय के सापेक्ष किसी एक प्राचल में होने वाले बदलाव दर्शाने के लिये यह सर्वाधिक उपयुक्त आरेखों में से एक माना जाता है। इसी लिये इसे "रन चार्ट" के नाम से भी जाना जाता है। .

1 संबंध: प्राचल

प्राचल

गणित, सांख्यिकी एवं गणितीय विज्ञानों में उस राशि को प्राचल (parameter) कहते हैं जो फलनों एवं चरों को एक उभयनिष्ट (कॉमन) चर की सहायता से परस्पर जोड़ती है। प्राय: t को प्राचल के रूप में प्रयोग किया जाता है। प्राचल के प्रयोग से चरों के सम्बन्ध सरल तरीके से अभिव्यक्त् करने की सुविधा प्राप्त हो जाती है। दूसरे शब्दों में, प्राचल के प्रयोग के बिना राशियों का आपसी सम्बन्ध एक समीकरण की सहायता से बताना बहुत कठिन, असम्भव या जटिल होता है। ध्यातव्य है कि प्राचल शब्द का प्रयोग अलग-अलग संदर्भों में भिन्न-भिन्न प्रकार से किया जाता है। .

नई!!: रेखा आरेख और प्राचल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »