लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रे

सूची रे

रे के कई अर्थ हो सकते हैं.

11 संबंधों: ऍक्स किरण, पश्चिम बंगाल, बिली रे साइरस, रे ब्रैडबेरि, लीसा रे, शंकुश, सत्यजित राय, सौगत रे, किरण, कजरा रे (गीत), कॉन्ड्रीइक्थीज़

ऍक्स किरण

200px ''Hand mit Ringen'': रोएन्टजन की पहली 'मेडिकल' एक्स-किरण का प्रिन्ट - उनकी पत्नी का हाथ का प्रिन्ट जो २२ दिसम्बर सन् १८९५ को लिया गया था जल से शीतलित एक्स-किरण नलिका (सरलीकृत/कालातीत हो चुकी है।) एक्स-किरण या एक्स रे (X-Ray) एक प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण है जिसकी तरंगदैर्घ्य 10 से 0.01 नैनोमीटर होती है। यह चिकित्सा में निदान (diagnostics) के लिये सर्वाधिक प्रयोग की जाती है। यह एक प्रकार का आयनकारी विकिरण है, इसलिए खतरनाक भी है। कई भाषाओं में इसे रॉण्टजन विकिरण भी कहते हैं, जो कि इसके अन्वेषक विल्हेल्म कॉनरॅड रॉण्टजन के नाम पर आधारित है। रॉण्टजन ईक्वेलेंट मानव (Röntgen equivalent man / REM) इसकी शास्त्रीय मापक इकाई है। .

नई!!: रे और ऍक्स किरण · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: रे और पश्चिम बंगाल · और देखें »

बिली रे साइरस

विलियम रे "बिली रे" साइरस (जन्म 25 अगस्त 1961) एक अमेरिकी कंट्री म्यूजिक सिंगर, गीतकार और अभिनेता हैं, जिन्होंने कंट्री म्यूजिक को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में काफी मदद की है। 1992 के बाद से उन्होंने ग्यारह स्टूडियो एलबम रिलीज किए हैं, साथ ही 38 एकल जारी किए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध नंबर एक एकल "आची ब्रेकी हार्ट" है, जो एकमात्र ऐसा पहला एकल बना जिसने ऑस्ट्रेलिया में ट्रिपल प्लेटिनम स्टेटस प्राप्त किया और इसी देश के लिए 1992 का सर्वाधिक बिकने वाला सिंगल बन गया। इस शानदार हिट का श्रेय इसके वीडियो को जाता है, जिसमें मुख्यधारा में किया गया लाइनडांस का धमाकेदार प्रदर्शन, एक जूनून बन गया है। एक मल्टी-प्लेटिनम बिक्री वाले रिकॉर्डिंग कलाकार, साइरस ने बिलबोर्ड कंट्री सांग्स चार्ट पर कुल आठ शीर्ष-दस एकल दिए हैं। अभी तक उनका सबसे सफल एलबम सम गेव ऑल की शुरुआत रहा है, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 9x मल्टी-प्लेटिनम से प्रमाणित किया गया है और जिसने बिलबोर्ड 200 पर (लगातार 17 हफ़्तों तक) नंबर एक शुरुआती कलाकार के रूप में सबसे लंबा समय बिताया है साथ ही साउंडस्कैन इरा में सबसे अधिक बार लगातार चार्ट के शीर्ष पर बना रहा है। साउंडस्कैन इरा में यह एकमात्र ऐसा एलबम (किसी भी शैली से) है जिसने लगातार 17 हफ्तों तक नंबर एक पर अपना स्थान बनाए रखा, साथ ही यह किसी पुरुष कंट्री कलाकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ-स्थान प्राप्त शुरुआती एलबम भी है। इसे 43 हफ़्तों तक शीर्ष 10 पर स्थान मिला, जो शीर्ष स्तरीय कुल योग इतिहास में एक मात्र कंट्री एलबम, गार्थ ब्रूक्स द्वारा निर्मित रोपिन' द विंड को प्राप्त हुआ था। सम गेव ऑल भी पहला ऐसा शुरुआती एलबम था जिसने बिलबोर्ड कंट्री एलबमों की सूची में पहले नंबर पर प्रवेश किया था। इस एलबम की दुनिया भर में 20 मिलियन से भी अधिक प्रतियां बेच ली गयी हैं और यह एक एकल पुरुष कलाकार के लिए सर्वाधिक बिकनेवाला शुरुआती एलबम बन गया है। सम गेव ऑल भी 1992 में अमेरिका में सर्वाधिक बिकने वाला एलबम था जिसकी 4,832,000 प्रतियां बिक चुकी थीं। अपने कैरियर में, उन्होंने चार्ट में शामिल 29 एकल जारी किए हैं, जिनमें से 15 को शीर्ष 40 में शामिल किया गया है। 2001 से 2004 तक, साइरस ने टेलीविजन कार्यक्रम डॉक में अभिनय किया था। यह कार्यक्रम एक कंट्री डॉक्टर के बारे में था जो मोंटाना से न्यूयॉर्क सिटी चला गया था। 2005 के अंत में, उन्होंने डिज्नी चैनल की श्रृंखला हन्ना मोंटाना में अपनी बेटी मिली साइरस के साथ सह-कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया। यह कार्यक्रम तीन सीजन तक प्रसारित किया गया। .

नई!!: रे और बिली रे साइरस · और देखें »

रे ब्रैडबेरि

अमेरिका का राष्ट्रिय पुस्तक पुरस्कार विजेता श्रेणी:अमेरिकी लेखक श्रेणी:1920 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१२ में निधन.

नई!!: रे और रे ब्रैडबेरि · और देखें »

लीसा रे

लीजा रे (बंगाली: লিসা রায়), जन्म 4 अप्रैल 1972, एक कैनेडियन अभिनेत्री तथा पूर्व फैशन मॉडल हैं। 23 जून 2009 को उनका डाइग्नोसिस करने पर उन्हें मल्टीपल मायेलोमा से ग्रस्त पाया गया और 2 जुलाई 2009 को उनके उपचार का पहला उपक्रम शुरू किया गया। .

नई!!: रे और लीसा रे · और देखें »

शंकुश

सामान्य रूप से शंकुश मीन के नाम से जानी जाने वाली यह मछली बटॉयदी सुपरऑर्डर से संबंधित एक उपास्थिधारी जलचर है। .

नई!!: रे और शंकुश · और देखें »

सत्यजित राय

सत्यजित राय (बंगाली: शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज़ाँ रन्वार से मिलने पर और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत (Ladri di biciclette, बाइसिकल चोर) देखने के बाद फ़िल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ। राय ने अपने जीवन में ३७ फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फ़ीचर फ़िल्में, वृत्त चित्र और लघु फ़िल्में शामिल हैं। इनकी पहली फ़िल्म पथेर पांचाली (পথের পাঁচালী, पथ का गीत) को कान फ़िल्मोत्सव में मिले “सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख” पुरस्कार को मिलाकर कुल ग्यारह अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह फ़िल्म अपराजितो (অপরাজিত) और अपुर संसार (অপুর সংসার, अपु का संसार) के साथ इनकी प्रसिद्ध अपु त्रयी में शामिल है। राय फ़िल्म निर्माण से सम्बन्धित कई काम ख़ुद ही करते थे — पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, पार्श्व संगीत लिखना, चलचित्रण, कला निर्देशन, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना। फ़िल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फ़िल्म आलोचक भी थे। राय को जीवन में कई पुरस्कार मिले जिनमें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत रत्न शामिल हैं। .

नई!!: रे और सत्यजित राय · और देखें »

सौगत रे

श्री सौगत रे को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में शहरी विकास राज्यमंत्री में मंत्री बनाया गया है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:1947 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: रे और सौगत रे · और देखें »

किरण

'''बुलबुले से प्रकाश का परावर्तन''': चित्र में दिखायी गयीं सीधी रेखाएँ प्रकाश की किरणों को निरुपित करतीं हैं। प्रकाशिकी के सन्दर्भ में प्रकाश के वेवफ्रॉण्ट (wavefronts) के लम्बवत किसी रेखा को किरण या रश्मि (ray) कहते हैं। वस्तुतः यह प्रकाश का सरलीकृत मॉडल है। किरण, प्रकाश ऊर्जा के प्रवाह की दिशा का द्योतक है। श्रेणी:प्रकाश.

नई!!: रे और किरण · और देखें »

कजरा रे (गीत)

कजरा रे बंटी और बबली चलचित्र का एक लोकप्रिय गीत है जिसे गुलज़ार ने लिखा है। श्रेणी:गीत.

नई!!: रे और कजरा रे (गीत) · और देखें »

कॉन्ड्रीइक्थीज़

कॉन्ड्रीइक्थीज़​ (Chondrichthyes) या उपास्थिदार मछलियाँ (cartilaginous fish) जबड़े-वाली मछलियों की वह श्रेणी होती है जिनके अंदरूनी ढाँचे हड्डियों की बजाय उपास्थि (कार्टिलेज) के बने होते हैं। इनसे विपरीत वह मछलियाँ होती हैं जिनके भीतरी ढाँचे हड्डी के बने होते हैं, यानि हड्डीदार मछलियाँ। उपास्थिदार मछलियों के जोड़ेदार क्लोम (गिल) और नासिकाएँ होती हैं और इनके हृदय द्विकक्ष (दो ख़ानों वाले) होते हैं। हाँगर (शार्क) और शंकुश (रे) कुछ प्रसिद्ध उपास्थिदार मछलियाँ हैं। आमतौर पर उपास्थिदार मछलियों का अकार अन्य मछलियों से बड़ा होता है।, John Morrissey, James Sumich, pp.

नई!!: रे और कॉन्ड्रीइक्थीज़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »