लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रिश्ते (टीवी चैनल)

सूची रिश्ते (टीवी चैनल)

रिश्ते, एक नि:शुल्क हिंदी टीवी चैनल है।यह चैनल अपने सहयोगी चैनल कलर्स पर प्रसारित कार्यक्रमों का पुनर्प्रसारण करता है। .

25 संबंधों: टाटा स्काई, एमटीवी इंडिया, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी, डीडी फ्री डिश, थपकी प्यार की, निकलोडियन भारत, नोएडा, बिग टीवी, ब्रिटेन, भारत, मुम्बई, रंगरसिया (धारावाहिक), शक्ति - अस्तित्व के एहसास की, ससुराल सिमर का, स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर, हिन्दी, हैथवे, वायकॉम 18, वीडियोकोन डी2एच, इश्क़ का रंग सफ़ेद, कलर्स (टीवी चैनल), कसम तेरे प्यार की, कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल, उड़ान (2014 टीवी धारावाहिक)

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और टाटा स्काई · और देखें »

एमटीवी इंडिया

एमटीवी इंडिया एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक संगीत चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और एमटीवी इंडिया · और देखें »

एयरटेल डिजिटल टीवी

एयरटेल डिजिटल टीवी भारत की टेलीवीजन कंपनी है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और एयरटेल डिजिटल टीवी · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और डिश टीवी · और देखें »

डीडी फ्री डिश

डीडी फ्री डिश प्रसार भारती के स्वामित्व में निःशुल्क उपग्रह टेलीविजन सेवा प्रदान करने वाली भारत की पहली उपग्रह सेवा है। डीडी फ्री डिश को पहले डीडी डायरेक्ट+ के नाम से भी जाना जाता था। यह सुविधा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध है और इसने ग्रामीण इलाकों में मनोरंजन की एक बाढ़ सी ला दी है, जिससे लोगों में एक नई जिज्ञासा जगी है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और डीडी फ्री डिश · और देखें »

थपकी प्यार की

थपकी प्यार की भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 25 मई 2015 से शुरू हुआ। इसमें जिज्ञासा सिंह और अंकित बठला मुख्य किरदार में हैं। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और थपकी प्यार की · और देखें »

निकलोडियन भारत

निकलोडियन भारत (अंग्रेज़ी: Nickelodeon India) या निक (अंग्रेज़ी: Nick), बच्चों को समर्पित एक टेलीविजन चैनल है जिसका मुख्यालय भारत में मुंबई में स्थित है। यह वायाकॉम 18 का हिस्सा है। भारत में निकलोडियन चार भाषाओं क्रमश: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है। इसे भारत में सन 1999 में वायाकॉम इंटरनेशनल द्वारा शुरु किया गया था जबकि आज इसका संचालन वायाकॉम 18 द्वारा किया जाता है। भारत में यह सभी प्रमुख केबल टीवी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। निकलोडियन भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश में सभी देय टीवी प्लेटफार्मों पर देखा जा सकता है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और निकलोडियन भारत · और देखें »

नोएडा

नोएडा भारत में दिल्ली से सटा एक उपनगरीय क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी जनसंख्या करीब ५ लाख है और यह २०३ वर्ग कि॰मी॰ में फ़ैला है। इसका नाम अंग्रेज़ी के New Okhla Industrial Development Authority न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवेलपमंट अथॉरिटी के संक्षिप्तीकरण से बना है (नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण)। इसका आधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है। ये विभिन्न सेक्टरों में बसा हुआ है।न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (हिंदी: 'नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण') के लिए लघु, नोएडा, नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जिसे नोएडा भी कहा जाता है) के प्रबंधन के तहत एक व्यवस्थित योजनाबद्ध भारतीय शहर है। यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और नोएडा · और देखें »

बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और बिग टीवी · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और ब्रिटेन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और भारत · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और मुम्बई · और देखें »

रंगरसिया (धारावाहिक)

रंगरसिया एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था। यह धारावाहिक एक ग्रामीण लड़की पार्वती (सनाया ईरानी) एवं एक सीमा सुरक्षा दल के अधिकारी रूद्र (आशीष शर्मा) पर आधारित है। रंगरसिया जैसलमेर और जोधपुर जैसे स्थानों पर फिल्माया गया है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और रंगरसिया (धारावाहिक) · और देखें »

शक्ति - अस्तित्व के एहसास की

शक्ति - अस्तित्व के एहसास की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका निर्माण और लेखन का कार्य रश्मी शर्मा ने किया है। यह शो 30 मई 2016 से कलर्स पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित होता है। 2018 से यह शो अब शनिवार को भी रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित किया जाने लगा है।.

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और शक्ति - अस्तित्व के एहसास की · और देखें »

ससुराल सिमर का

ससुराल सिमर का एक भारतीय धारावाहिक है जो कलर्स टीवी प्रसारित किया जाता था। इसका प्रथम प्रसारण 25 अप्रैल 2011 को किया गया था। इसका निर्माण रश्मि शर्मा टेलीफिल्मस् द्वारा किया गया था। इसमें दीपिका कक्कर, अविका गोर, शोएब इब्राहीम, धीरज धूपर, मनीष रायसिन्घन, कीर्ति केलकर, वैशाली टक्कर, सिद्धार्थ शिवपुरी, वरुण शर्मा, निक्की शर्मा, मोनिका शर्मा, कृषन बरेटो, रोहन मेहरा, मजहेर सायद और ज्याति भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह छठा सबसे लंबे समय के लिए प्रसारित होने वाला भारतीय टेलीविजन शो है। इसका अन्तिम प्रसारण 2 मार्च 2018 को किया गया था। यह शो 2063 एपिसोड्स सफलतापूर्वक पूरा करके समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम पहले तो दो बहनों, सिमर एवं रोली की कहानी व्यक्त करता था जिनका विवाह एक ही परिवार में दो भाइयों, क्रमश: प्रेम एवं सिद्धान्त के साथ हुआ था। बाद में, यह कार्यक्रम सिमर - प्रेम और उनके तीन बच्चों - अंजलि, संजना और पियूष की कहानी व्यक्त करता था। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और ससुराल सिमर का · और देखें »

स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर

स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो कलर्स पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार प्रसारित हो रहा है। यह रात 9:30 बजे देता है। इस धारावाहिक के निर्माता रश्मि शर्मा हैं। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और हिन्दी · और देखें »

हैथवे

हैथवे भारत की टेलीवीजन कंपनी है। श्रेणी:भारत की टेलीविजन कंपनियाँ.

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और हैथवे · और देखें »

वायकॉम 18

वायाकॉम 18 मीडिया प्रा० लिमिटेड, नवंबर, 2007 में स्थापित, वायाकॉम और नेटवर्क 18 ग्रुप के बीच भारत में 50/50 की संयुक्त हिस्सेदारी वाला उद्यम है। वायाकॉम 18 भारतीय दर्शकों के लिए वायाकॉम समूह के विभिन्न चैनलों, साथ ही विभिन्न वायाकॉम उपभोक्ता उत्पाद चलाती है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और वायकॉम 18 · और देखें »

वीडियोकोन डी2एच

वीडियोकोन डी2एच भारत का डीटीएच सेवा प्रदाता है। यह ST 2 सेटेलाइट द्वारा एमपीईजी-४ टैकनौेलौजी का उपयोग करके लगभग ३९५ चैनल्स और ५ रेडियो चैनल्स का संचारण करता है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और वीडियोकोन डी2एच · और देखें »

इश्क़ का रंग सफ़ेद

इश्क़ का रंग सफ़ेद भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। यह कलर्स पर 10 अगस्त 2015 से शुरू हुआ। इसके निर्माता रूपाली गुहा हैं। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और इश्क़ का रंग सफ़ेद · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

कसम तेरे प्यार की

कसम तेरे प्यार की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 7 मार्च 2016 से होता है। यह शो हर सोमवार से शनिवार शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक प्रसारित होता है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें कृतिका सेंगर और शरद मल्होत्रा क्रमशः कृतिका और रणबीर का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और कसम तेरे प्यार की · और देखें »

कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल

कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला हास्य अभिनेता कपिल शर्मा का एक हास्य कार्यक्रम हैं इसमें दर्शकों को हास्य रस के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों के बारे में जानने-समझने का अवसर मिलता है क्योंकि कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों से साक्षात्कार भी किया जाता है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल · और देखें »

उड़ान (2014 टीवी धारावाहिक)

उड़ान एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। .

नई!!: रिश्ते (टीवी चैनल) और उड़ान (2014 टीवी धारावाहिक) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रिश्ते टीवी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »