लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राही मासूम रज़ा

सूची राही मासूम रज़ा

राही मासूम रज़ा (१ सितंबर, १९२५-१५ मार्च १९९२) का जन्म गाजीपुर जिले के गंगौली गांव में हुआ था और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गंगा किनारे गाजीपुर शहर के एक मुहल्ले में हुई थी। बचपन में पैर में पोलियो हो जाने के कारण उनकी पढ़ाई कुछ सालों के लिए छूट गयी, लेकिन इंटरमीडियट करने के बाद वह अलीगढ़ आ गये और यहीं से एमए करने के बाद उर्दू में `तिलिस्म-ए-होशरुबा' पर पीएच.डी.

28 संबंधों: टोपी शुक्ला, तिलिस्म-ए-होशरुबा, दिल एक सादा कागज, नीम का पेड़, महाकाव्य, मुम्बई, सीन ७५, हिम्मत जौनपुरी, ग़ाज़ीपुर ज़िला, ओस की बूंद, आधा गाँव, कटरा बी आर्ज़ू, क्रांति कथा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ जिला, उत्तर प्रदेश, उर्दू भाषा, छोटे आदमी की बड़ी कहानी, १ सितंबर, १५ मार्च, १९२५., १९६५, १९६८, १९९२, २००७, २००८, ४ जनवरी, ७ अक्तूबर

टोपी शुक्ला

टोपी शुक्ला राही मासूम रज़ा द्वारा लिखित एक उपन्यास है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और टोपी शुक्ला · और देखें »

तिलिस्म-ए-होशरुबा

तिलिस्म-ए-होशरुबा एक हिन्दुस्तानी लोक कथा संग्रह है। इसकी कहानियाँ पुराने दौर में महिलाएँ (दादी-नानी) छोटे बच्चें को रात में बतौर कहानी सुनाया करती थीं। हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक राही मासूम रज़ा ने इस संग्रह पर पीएच.

नई!!: राही मासूम रज़ा और तिलिस्म-ए-होशरुबा · और देखें »

दिल एक सादा कागज

दिल एक सादा कागज राही मासूम रज़ा द्वारा लिखित एक उपन्यास है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और दिल एक सादा कागज · और देखें »

नीम का पेड़

नीम का पेड़ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित होने वाला एक टीवी धारावाहिक था जिसका प्रसारण वर्ष 1991 में शुरू हुआ। यह धारावाहिक हिंदी लेखक राही मासूम रज़ा के लिखे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित था जिसके निर्देशक गुरबीर सिंह ग्रेवाल थे और निर्माता नोमान मलिक थे। धारावाहिक में मुख्य चरित्र "बुधई राम" का अभिनय पंकज कपूर ने किया था और इस धारावाहिक का परिचय गीत "मुँह की बात सुने हर कोई" निदा फाजली द्वारा लिखा और जगजीत सिंह द्वारा गाया गया था। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और नीम का पेड़ · और देखें »

महाकाव्य

संस्कृत काव्यशास्त्र में महाकाव्य (एपिक) का प्रथम सूत्रबद्ध लक्षण आचार्य भामह ने प्रस्तुत किया है और परवर्ती आचार्यों में दंडी, रुद्रट तथा विश्वनाथ ने अपने अपने ढंग से इस महाकाव्य(एपिक)सूत्रबद्ध के लक्षण का विस्तार किया है। आचार्य विश्वनाथ का लक्षण निरूपण इस परंपरा में अंतिम होने के कारण सभी पूर्ववर्ती मतों के सारसंकलन के रूप में उपलब्ध है।महाकाव्य में भारत को भारतवर्ष अथवा भरत का देश कहा गया है तथा भारत निवासियों को भारती अथवा भरत की संतान कहा गया है .

नई!!: राही मासूम रज़ा और महाकाव्य · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और मुम्बई · और देखें »

सीन ७५

सीन ७५ राही मासूम रज़ा द्वारा लिखित एक उपन्यास है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और सीन ७५ · और देखें »

हिम्मत जौनपुरी

हिम्मत जौनपुरी राही मासूम रजा का दूसरा उपन्यास था जो मार्च १९६९ में प्रकाशित हुआ। आधा गांव की तुलना में यह जीवन चरितात्मक उपन्यास बहुत ही छोटा है। हिम्मत जौनपुरी लेखक का बचपन का साथी था और लेखक का विचार है कि दोनों का जन्म एक ही दिन पहली अगस्त सन सत्तईस को हुआ था। हिम्मत जौनपुरी एक ऐसे निहत्थे की कहानी है जो जीवन भर जीने का हक माँगता रहा, सपने बुनता रहा परन्तु आत्मा की तलाश और सपनों के संघर्ष में उलझ कर रह गया। यह बंबई के उस फिल्मी माहौल की कहानी भी है जिसकी भूल-भुलैया और चमक-दमक आदमी को भटका देती है और वह कहीं का नहीं रह जाता। राही मासूम रज़ा की चिर-परिचित शैली का ही कमाल है कि इसमें केवल सपने या भूल-भूलैया का तिलिस्मी यथार्थ नहीं बल्कि उस समाज की भी कहानी है, जिसमें जमुना जैसी पात्र चाहकर भी अपनी असली जिंदगी बसर नहीं कर सकती। एक तरफ इसमें व्यंगात्मक शैली में सामाजिक खोखलेपन को उजागर करता यथार्थ है तो दूसरी तरफ भावनाओं की उत्ताल लहरें। राही मासूम रज़ा साहब ने हिम्मत जौनपुरी को माध्यम बनाकर सामान्य व्यक्ति के अरमान के टूटने और बिखरने को जिस नये अंदाज और तेवर के साथ लिखा है वह उनके अन्य उपन्यासों से बिल्कुल अलग है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और हिम्मत जौनपुरी · और देखें »

ग़ाज़ीपुर ज़िला

गाजीपुर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय गाजीपुर है। क्षेत्रफल -3,384 वर्ग कि.मी.

नई!!: राही मासूम रज़ा और ग़ाज़ीपुर ज़िला · और देखें »

ओस की बूंद

ओस की बूंद राही मासूम रज़ा का तीसरा उपन्यास है। यह उपन्यास हिन्दू-मुस्लिम समस्याओं को लेकर शुरू होता है लेकिन आखिर तक आते-आते पाठकों को पता चलता है कि हिन्दू-मुस्लिम समस्या वास्तव में कुछ नहीं है, यह सिर्फ राजनीति का एक मोहरा है और जो असली चीज है वह है इंसान के पहलू में धड़कने वाला दिल और उस दिल में रहने वाले ज़ज्बात और इन दोनों का मजहब और जात से कोई ताल्लुक नहीं। इसलिए साम्प्रदायिक दंगों के बीच सच्ची इंसानियत की तलाश करने वाला यह उपन्यास एक शहर और एक मजहब का होते हुए भी हर शहर और हर मजहब का है ! एक छोटी-सी जिन्दगी की दर्द भरी दास्तान जो ओस की बूँद की तरह चमकीली और कम उम्र है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और ओस की बूंद · और देखें »

आधा गाँव

राही मासूम रज़ा का बहुचर्चित उपन्यास “आधा गांव” १९६६ में प्रकाशित हुआ जिससे राही का नाम उच्चकोटि के उपन्यासकारों में लिया जाने लगा। यह उपन्यास उत्तर प्रदेश के एक नगर गाजीपुर से लगभग ग्यारह मील दूर बसे गांव गंगोली के शिक्षा समाज की कहानी कहता है। राही नें स्वयं अपने इस उपन्यास का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा है कि “वह उपन्यास वास्तव में मेरा एक सफर था। मैं गाजीपुर की तलाश में निकला हूं लेकिन पहले मैं अपनी गंगोली में ठहरूंगा। अगर गंगोली की हकीकत पकड़ में आ गयी तो मैं गाजीपुर का एपिक लिखने का साहस करूंगा”।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और आधा गाँव · और देखें »

कटरा बी आर्ज़ू

कटरा बी आर्ज़ू राही मासूम रज़ा द्वारा लिखित एक उपन्यास है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और कटरा बी आर्ज़ू · और देखें »

क्रांति कथा

क्रांति कथा राही मासूम रज़ा द्वारा रचित एक महाकाव्य है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और क्रांति कथा · और देखें »

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय का विक्टोरिया गेट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (The Aligarh Muslim University) भारत के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक आवासीय शैक्षणिक संस्थान है। इसकी स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान द्वारा की गई थी और 1920 में भारतीय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। मूलतः यह मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज था, जिसे महान मुस्लिम समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित किया गया था। कई प्रमुख मुस्लिम नेताओं, उर्दू लेखकों और उपमहाद्वीप के विद्वानों ने विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षा के पारंपरिक और आधुनिक शाखा में 250 से अधिक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। अपने समय के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खानने आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता को महसूस किया और 1875 में एक स्कूल शुरू किया, जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज और अंततः 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। कई विभागों और स्थापित संस्थानों के साथ यह प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालय दुनिया के सभी कोनों से, विशेष रूप से अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और दक्षिणी पूर्व एशिया के छात्रों को आकर्षित करता है। कुछ पाठ्यक्रमों में सार्क और राष्ट्रमंडल देशों के छात्रों के लिए सीटें आरक्षित हैं। विश्वविद्यालय सभी जाति, पंथ, धर्म या लिंग के छात्रों के लिए खुला है। अलीगढ़ दिल्ली के दक्षिण पूर्वी में 130 किमी दूरी पर दिल्ली-कोलकाता रेलवे और ग्रांड ट्रंक रूट की स्थित है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय · और देखें »

अलीगढ़ जिला

अलीगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। जिले का मुख्यालय अलीगढ़ है। इसका एसटीडी नंबर 0571 और पिनकोड 202001 है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और अलीगढ़ जिला · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और उत्तर प्रदेश · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और उर्दू भाषा · और देखें »

छोटे आदमी की बड़ी कहानी

छोटे आदमी की बड़ी कहानी राही मासूम रज़ा द्वारा लिखित एक निबंध संग्रह है।.

नई!!: राही मासूम रज़ा और छोटे आदमी की बड़ी कहानी · और देखें »

१ सितंबर

१ सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २४४वॉ (लीप वर्ष मे २४५वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और १२१ दिन बाकी है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और १ सितंबर · और देखें »

१५ मार्च

15 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 74वॉ (लीप वर्ष मे 75 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 291 दिन बाकी है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और १५ मार्च · और देखें »

१९२५.

१९२५ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और १९२५. · और देखें »

१९६५

1965 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और १९६५ · और देखें »

१९६८

1968 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और १९६८ · और देखें »

१९९२

1992 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और १९९२ · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और २००७ · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और २००८ · और देखें »

४ जनवरी

४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 4थॉ दिन है। साल में अभी और 361 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 362)। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और ४ जनवरी · और देखें »

७ अक्तूबर

7 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 280वॉ (लीप वर्ष में 281 वॉ) दिन है। साल में अभी और 85 दिन बाकी है। .

नई!!: राही मासूम रज़ा और ७ अक्तूबर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राही मासूम रजा, राही मासूम रजा़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »