लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची

सूची राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची

ये दुनिया के राष्ट्र और शासन के वर्तमान प्रमुखों की सूची है। राष्ट्रप्रमुख अथवा राज्यप्रमुख, किसी संप्रभु राज्य (जिसे सामान्यतः "देश" कहा जाता है) का एक सार्वजनिक राजनैतिक व्यक्तित्व होता है, जो कि राज्य के अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व को स्वरूपित करता है, और सैद्धांतिक रूप से उसे संपूर्ण राज्य के चिन्हात्मक मानवीय स्वरूप के रूप में देखा जाता है। शासनप्रमुख या सरकारप्रमुख, किसी संप्रभु राज्य की कार्यकारी शाखा का प्रमुख अथवा उसका उपाधिकारी होता है। .

23 संबंधों: एदि रामा, नरेन्द्र मोदी, नीदरलैण्ड, पोप, पोप फ़्रांसिस, भारत का प्रधानमन्त्री, भारत के राष्ट्रपति, मैरिसियो मैक्री, राम नाथ कोविन्द, राष्ट्रप्रमुख, लिओ वारड्कर, शासनप्रमुख, सऊदी अरब के राजा, सिंगापुर के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र, हसन रूहानी, ईरान का सर्वोच्च नेता, वियतनाम के राष्ट्रपति, विश्व के सभी देश, इज़राइल के राष्ट्रपति, अब्दुल्ला अब्दुल्ला, अली ख़ामेनेई, अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई

एदि रामा

एदि रामा, ४ जुलाई १९६४ मे अल्बानिया में जन्में, एक अल्बानियाई रानीतिज्ञ और कलाकार हैं। वे एक भूतपूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हैं और अल्बानिया समाजवादी दल के सदस्य है। उन्होंने अपनी जीवनवृत्ति (करियर) १९६८ में पैरिस से लौटने के बाद आरम्भ की। पहले वे फ़ातोस नानो की सरकार में संस्कृति, युवा और खेल मंत्री थे और वर्ष २००० में वे तिराना के महापौर चुने गए। एदि रामा २००४ में दूसरी और फिर २००७ में तीसरी बार महापौर चुने गए। अल्बानिया के जुलाई २००५ के संसदीय चुनावों में अल्बानिया समाजवादी दल की हार के बाद, एदि रामा ने फ़ातोस नानो के बाद दल का नेतृत्व सम्भाला। "सिटि मेयर" नामक संजाल समुदाय द्वारा वर्ष २००४ में उन्हें वर्ष का महापौर चुना गया। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और एदि रामा · और देखें »

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से  जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975  में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे।   गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और नरेन्द्र मोदी · और देखें »

नीदरलैण्ड

नीदरलैण्ड नीदरलैंड युरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। "द हेग" को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है एवं सामान्यतः नीदरलैंड के निवासियों तथा इसकी भाषा दोनों के लिए डच शब्द का उपयोग किया जाता है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और नीदरलैण्ड · और देखें »

पोप

बेनेडिक्ट सोलहवें - २६५वें तथा वर्तमान पोप रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्म गुरु, रोम के बिशप एवं वैटिकन के राज्याध्यक्ष को पोप कहते हैं। 'पोप' का शाब्दिक अर्थ 'पिता' होता है। यह लैटिन के "पापा" (papa) से व्युत्पन्न हा है जो स्वयं ग्रीक के पापास् (πάπας, pápas) से व्युत्पन्न है। इस समय (फरवरी, २००९) बेनेडिक्ट सोलहवें (Benedict XVI) इस पद पर आसीन हैं जिन्हें १९ अप्रैल २००५ को चुना गया था। वे २६५वें पोप हैं। रोमन काथलिक चर्च के परमाधिकारी को संत पापा (पिता) 'होली फादर' अथवा पोप कहते हैं। ईसा से अपने महाशिरूय संत पीटर को अपने चर्च का आधार तथा प्रधान 'चरवाहा' नियुक्त किया था और उनको यह भी सुस्पष्ट आश्वासन दिया था कि उनपर आधारित चर्च शताब्दियों तक बना रहेगा। अत: ईसा के विधान से संत पीटर का देहांत रोम में हुआ था, इसलिये प्रारंभ ही से संत पीटर के उत्तराधिकारी होने के कारण रोम के बिशप समूचे चर्च के अध्यक्ष तथा पृथ्वी पर ईसा के प्रतिनिधि माने गए थे। इतिहास इसका साक्षी है कि रोम के बिशप के अतिरिक्त किसी ने कभी संत पीटर का उत्तराधिकारी होने का दावा नहीं किया। किंतु प्राच्य चर्च के अलग होते जाने से तथा प्रोटेस्टैंट धर्म के उद्भव से पोप के अधिकारी के विषय में शताब्दियों तक वाद विवाद होता रहा, अंततोगत्वा वैटिकन की प्रथम अधिकार रखते हैं। वे ईसा की शिक्षा के सर्वोच्च व्याख्याता हैं और चर्च के परमाधिकारी की हैसियत से धर्मशिक्षा की व्याख्या करते समय भ्रमातीत अर्थात्‌ अचूक हैं। पोप वैटिकन राज्य के अध्यक्ष हैं तथा उनके देहांत पर कार्डिनल उनके उत्तराधिकारी को चुनते हैं .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और पोप · और देखें »

पोप फ़्रांसिस

फ्रांसिस (Franciscus; जन्म: जॉर्ज मारियो बार्गोग्लियो; १७ दिसम्बर १९३६, ब्यूनस आयर्स) कैथोलिक समुदाय के २६६वें पोप चुने गये हैं। पोप फ्रांसिस प्रथम को १३ मर्च २०१३ को पोंटिफ़ के रूप में चुना गया। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और पोप फ़्रांसिस · और देखें »

भारत का प्रधानमन्त्री

भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री (सामान्य वर्तनी:प्रधानमंत्री) का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है। भारतीय संविधान के अनुसार, प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों के प्रति संसद को जवाबदेह होता है। भारत की संसदीय राजनैतिक प्रणाली में राष्ट्रप्रमुख और शासनप्रमुख के पद को पूर्णतः विभक्त रखा गया है। सैद्धांतिकरूप में संविधान भारत के राष्ट्रपति को देश का राष्ट्रप्रमुख घोषित करता है और सैद्धांतिकरूप में, शासनतंत्र की सारी शक्तियों को राष्ट्रपति पर निहित करता है। तथा संविधान यह भी निर्दिष्ट करता है कि राष्ट्रपति इन अधिकारों का प्रयोग अपने अधीनस्थ अधकारियों की सलाह पर करेगा। संविधान द्वारा राष्ट्रपति के सारे कार्यकारी अधिकारों को प्रयोग करने की शक्ति, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित, प्रधानमन्त्री को दी गयी है। संविधान अपने भाग ५ के विभिन्न अनुच्छेदों में प्रधानमन्त्रीपद के संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद ७४ में स्पष्ट रूप से मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को आवश्यक माना गया है। उसकी मृत्यु या पदत्याग की दशा मे समस्त परिषद को पद छोडना पडता है। वह स्वेच्छा से ही मंत्रीपरिषद का गठन करता है। राष्ट्रपति मंत्रिगण की नियुक्ति उसकी सलाह से ही करते हैं। मंत्री गण के विभाग का निर्धारण भी वही करता है। कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी वही करता है। देश के प्रशासन को निर्देश भी वही देता है तथा सभी नीतिगत निर्णय भी वही लेता है। राष्ट्रपति तथा मंत्रीपरिषद के मध्य संपर्कसूत्र भी वही हैं। मंत्रिपरिषद का प्रधान प्रवक्ता भी वही है। वह सत्तापक्ष के नाम से लड़ी जाने वाली संसदीय बहसों का नेतृत्व करता है। संसद मे मंत्रिपरिषद के पक्ष मे लड़ी जा रही किसी भी बहस मे वह भाग ले सकता है। मन्त्रीगण के मध्य समन्वय भी वही करता है। वह किसी भी मंत्रालय से कोई भी सूचना आवश्यकतानुसार मंगवा सकता है। प्रधानमन्त्री, लोकसभा में बहुमत-धारी दल का नेता होता है, और उसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने पर होती है। इस पद पर किसी प्रकार की समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है परंतु एक व्यक्ति इस पद पर केवल तब तक रह सकता है जबतक लोकसभा में बहुमत उसके पक्ष में हो। संविधान, विशेष रूप से, प्रधानमन्त्री को केंद्रीय मंत्रिमण्डल पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान करता है। इस पद के पदाधिकारी को सरकारी तंत्र पर दी गयी अत्यधिक नियंत्रणात्मक शक्ति, प्रधानमन्त्री को भारतीय गणराज्य का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति बनाती है। विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या, सबसे बड़े लोकतंत्र और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य बलों समेत एक परमाणु-शस्त्र राज्य के नेता होने के कारण भारतीय प्रधानमन्त्री को विश्व के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता है। वर्ष २०१० में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अपनी, विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों की, सूची में तत्कालीन प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह को १८वीं स्थान पर रखा था तथा २०१२ और २०१३ में उन्हें क्रमशः १९वें और २८वें स्थान पर रखा था। उनके उत्तराधिकारी, नरेंद्र मोदी को वर्ष २०१४ में १५वें स्थान पर तथा वर्ष २०१५ में विश्व का ९वाँ सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नामित किया था। इस पद की स्थापना, वर्त्तमान कर्तव्यों और शक्तियों के साथ, २६ जनवरी १९४७ में, संविधान के परवर्तन के साथ हुई थी। उस समय से वर्त्तमान समय तक, इस पद पर कुल १५ पदाधिकारियों ने अपनी सेवा दी है। इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले पदाधिकारी जवाहरलाल नेहरू थे जबकि भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्हें 26 मई 2014 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और भारत का प्रधानमन्त्री · और देखें »

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। सिद्धांततः राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है। पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। - Fadoo Post - 14 july 2017 वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और भारत के राष्ट्रपति · और देखें »

मैरिसियो मैक्री

मैरिसियो मैक्री (जन्म: 8 फरवरी 1959), अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति हैं। वे अनुदारवादी दल रिपब्लिकन प्रपोजल पार्टी से जुड़े हैं। इसके पूर्व वे अर्जेंटीना के संसद के सदस्य थे। उनके राष्ट्रपति बनते ही अर्जेन्टीना में 12 वर्षों से चले आ रहे वामपंथी सरकार का अन्त हो गया था। राजनीति में प्रवेश से पूर्व वे लंबे समय तक व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और मैरिसियो मैक्री · और देखें »

राम नाथ कोविन्द

रामनाथ कोविन्द (जन्म: १ अक्टूबर १९४५) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो २० जुलाई २०१७ को भारत के १४वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। २५ जुलाई २०१७ को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर ने भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलायी।https://plus.google.com/107807291734419802285/posts/Vkif7q6AG7r वे राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और राम नाथ कोविन्द · और देखें »

राष्ट्रप्रमुख

राष्ट्रप्रमुख अथवा राज्यप्रमुख,अंतर्राष्ट्रीय विधिशास्त्र में, किसी संप्रभु राज्य का एक सार्वजनिक राजनैतिक व्यक्तित्व होता है, जो कि राज्य के अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व को स्वरूपित करता है, और सैद्धांतिक रूप से उसे संपूर्ण राज्य के चिन्हात्मक मानवीय स्वरूप के रूप में देखा जाता है। विभिन्न देशों में राष्ट्रप्रमुख को राजा, सम्राट, राष्ट्रपति, परमाधिपति, महाराज्यपाल, अयातुल्लाह, राजकुमार, परम-नेता, इत्यादि जैसे विभिन्न उपधियों से संबोधित किया जाता है। राष्ट्रप्रमुख का पद, राजकीय व्यवस्थापिका का सर्वोच्च अंग होता है, और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर, राष्ट्रप्रमुख को उस देश के औपचारिक प्रमुख एवं एकमात्र वैधिक प्राधिकारी के रूप में देखा जाता है तथा अन्य तमाम राजकीय प्रतिनिधियों को उसके प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है। अनेक देशों में, सैद्धान्तिकरूपतः, राज्य की तमाम शक्तियाँ उसी के व्यय पर निहित होती है, और शासनापालिका, न्यायपालिका तथा विधानपालिका, इत्यादि सारे संसाधनों के शक्तियों का स्रोत राष्ट्रप्रमुख ही होता है। वहीं सरकार, शासनयंत्र का वह अंग होती है, जो कि, राष्ट्रप्रमुख पर निहित, राज्य के कार्यकारी प्राधिकारों का उपयोग करती है। जबकि अन्य कई शासन-पद्धतियों में न्यायपालिका और विधानपालिका को राष्ट्रप्रमुख के शक्ति के दायरे से स्वतंत्र रखा जाता है। साथ ही कई देश ऐसे भी हैं, जहाँ राष्ट्रप्रमुख के विवेकाधीन, केवल नाममात्र अधिकार निहित होते हैं। ऐसे देशों में राष्ट्रप्रमुख का पद केवल एक परंपरागत प्रमुखत्मक पद होता है। हालाँकि, सामान्यतः, राष्ट्रप्रमुख के पद पर एक व्यक्ति ही विराजमान होता है, परंतु यह आवश्यक नहीं है। कई देशों की विधि में, एक से अधिक व्यक्ति, व्यक्तिसमुह, परिषद् या संस्था को राष्ट्रप्रमुख का दर्जा दिया गया है। सामान्यतः, राष्ट्रप्रमुख की शक्तियाँ और प्राधिकार, अन्य संस्थानों और अधिकारियों पर निहित होते हैं, जिनका उपयोग, राष्ट्रप्रमुख स्वयं नहीं कर सकता हैं। विभिन्न देशों में, स्थानीय विधि, संविधान अथवा ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार, राष्ट्रप्रमुख की विवेकाधीन शक्तियाँ भिन्न होती हैं। इन शक्तियों के आधार पर, विभिन्न देशों के राष्ट्रप्रमुख पदों को विभिन्न भेदों में वर्गीकृत किया जा सकता है। कई देशों में राष्ट्रप्रमुख को परम सत्ता प्रदान होती है, जबकि कुछ देशों में राष्ट्रप्रमुख सत्ताहीन होता है, अर्थात उसे किसी प्रकार की कोई शक्ति नहीं दी जाती है। अधिकांश देशों में राष्ट्रप्रमुख की शक्तियों को राज्य के विभिन्न अंगों में विभाजित किया गया है, और राष्ट्रप्रमुख पर विस्तृत मात्रा में शक्तियाँ निहित होती हैं, तथा इन शक्तियों पर विभिन्न प्रकार के रोक-थाम का प्रावधान होता है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और राष्ट्रप्रमुख · और देखें »

लिओ वारड्कर

लियो वारड्कर (आयरिश उच्चारण:; जन्म 18 जनवरी 1 9 7 9) एक आयरिश फाइन गेल के राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें जून 2017 में गेल पार्टी के नेता के रूप में चुना गया था। हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को हराने के बाद अब वे आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगें। उनके भारतीय मूल के पिता अशोक वारड्कर मुंबई से हैं जो आयरलैंड में जा बसे थे, उन्होंने आयरिश नर्स मिरियम से शादी की थी। श्रेणी:आयरलैंड के लोग श्रेणी:1979 में जन्मे लोग.

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और लिओ वारड्कर · और देखें »

शासनप्रमुख

शासनप्रमुख या सरकारप्रमुख, एक जातिवाचक शब्द है, जिसका उपयोग, किसी संप्रभु राज्य (जिसे सामान्यतः "देश" कहा जाता है) की कार्यकारी शाखा के प्रमुख अथवा उसके उपाधिकारी के लिए किया जाता है। व्यावहारिक तौरपर, सरकरप्रमुख, किसी देश, संघाधीन राज्य या स्वशासित क्षेत्र की सरकार के मुखिया, अर्थात कार्यपालिका के प्रमुख को कहा जाता है, अमूमन जिसके निर्देशानुसार सरकार कार्य करती है। यह पद राष्ट्रप्रमुख के पद से भिन्न होता है, जोकि किसी देश का वैधिक प्रमुख होता है, हालाँकि कई देशों में, विशेष तौरपर अध्यक्षीय प्रणालियों और तानाशाहियों में, राष्ट्रप्रमुख तथा शासनप्रमुख, का कार्यभार, एक ही पदाधिकारी के ऊपर होता है। तथा कई देशों में इन दोनों पदों को पूणतः विभक्त रखा जाता है, जबकि कुछ प्रणालियों में शासनप्रमुख के कुछ शक्तियों और कार्यभार को राष्ट्रप्रमुख के विवेकाधीन रखा गया है। शासनप्रमुख की शक्तियाँ, अधिकार, नियुक्ति-प्रक्रिया और सरकार के अन्य अंगों से संबंध, विभिन्न देशों में, शासन-प्रणाली और प्रशासनिक संरचना, विधि-विधान और ऐतिहासिक परंपरा के आधार पर, भिन्न होती हैं। अमूमन, शासनप्रमुखगण, कैबिनेट, मंत्रिपरिषद अथवा सचिवगण के परिषद् के प्रमुख होते हैं, जिनपर सरकार के विभिन्न विभागों का कार्यभार होता है। शासनप्रमुखगण पर विएना संविधि द्वारा विशेष राजनयिक प्रतिरक्षा भी निहित होती है। अधिकांश संसदीय गणराज्यों में, और विशेषतः, वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली से प्रभावित व्यवस्थाओं में, शासनप्रमुख और राष्ट्रप्रमुख के पदों और अधिकारों को पूणतः विभक्त रखा जाता है, और शासनप्रमुख को आम तौरपर "प्रधानमंत्री" कहा जाता है। वहीँ, अध्यक्षीय गणराज्यों में राष्ट्रप्रमुख तथा शासनप्रमुख, दोनों का कार्यभार एक ही व्यक्ति को दिया जाता है, जिसे "राष्ट्रपति" कहा जाता है। कुछ गणराज्यों में, राष्ट्रपति के अधीन एक अतिरिक्त पदाधिकारी होता है, तथा कार्यकारी शक्तियां दोनों पर विभिन्न मात्रा में निहित होती है। इन्हें अर्ध-अध्यक्षीय प्रणाली कहा जाता है। ऐसी व्यवस्था श्रीलंका और फ्रांस में देखि जा सकती है। वर्त्तमान समय में अधिकांश राजतंत्र, वेस्ट्मिन्स्टर व्यवस्था (या उसके सामानांतर व्यवस्था) का पालन करती हैं, परंतु सऊदी अरब, वैटिकन सिटी, संयुक्त अरब अमीरात, इत्यादि तथा पूर्वतः अधिकांश निरंकुश राजतंत्रों में शासनप्रमुख के तौरपर एक "प्रधानमंत्री" अथवा उसी के सामान एक अधिकारी को शासन सँभालने हेतु नियुक्त तो किया जाता है, परंतु उसे शासक द्वारा कभी भी इच्छानुसार पद से हटाया जा सकता है, अतः वह पूर्णतः शासक के नियंत्रण में कार्य करता है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और शासनप्रमुख · और देखें »

सऊदी अरब के राजा

सऊदी अरब का राजा सऊदी अरब राज्य का पूर्ण राजा (यानी सरकार का मुखिया) है। वह सऊदी शाही परिवार, सदन के प्रमुख के रूप में कार्य करता है। राजा को दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक (कस्टोडियन) कहा जाता है (خادم الحرمين الشريفين)। शीर्षक, जो मक्का में मस्जिद अल हरम और मदीना में अल-मस्जिद ए-नाबावी की मस्जिदों पर सऊदी अरब के अधिकार क्षेत्र को दर्शाता है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और सऊदी अरब के राजा · और देखें »

सिंगापुर के राष्ट्रपति

सिंगापुर के राष्ट्रपति.

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और सिंगापुर के राष्ट्रपति · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

हसन रूहानी

हसन रूहानी (फ़ारसी), जिनका जन्म के समय नाम हसन फ़ेरिदोन था, एक ईरानी राजनीतिज्ञ, वक़ील, विद्वान व कूटनीतिज्ञ हैं। इन्हें जून २०१३ में ईरान का अगला राष्ट्रपति चुना गया। १९९९ से वे ईरान की माहिरों की सभा, १९९१ से ईरान की प्रशासनिक निगरानी परिषद, १९८९ से सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और १९९२ से कूटनीति अनुसन्धान केन्द्र के सदस्य रहे हैं। ७ मई २०१३ को रूहानी ने ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अपने आप को एक उम्मीदवार के रूप में दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि अगर वे चुने गए तो एक 'नागरिक अधिकारों का घोषणापत्र' तैयार करेंगे, देश की आर्थिक स्थिति मज़बूत करेंगे और पश्चिमी देशों के साथ सम्बन्धों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। १५ जून को उन्होंने मुहम्मद बाग़ेर ग़ालीबाफ़ और चार अन्य उम्मीदवारों को हरा कर चुनाव जीत लिया। क्रमानुसार अब उनकी ३ अगस्त २०१३ में राष्ट्रपति पद ग्रहण करने की तैयारी है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और हसन रूहानी · और देखें »

ईरान का सर्वोच्च नेता

ईरान का सर्वोच्च नेता (Persian رهبر انقلاب) ईरान का सबसे शक्तिशाली राजनैतिक पद हैं। * श्रेणी:ईरान का सरकार.

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और ईरान का सर्वोच्च नेता · और देखें »

वियतनाम के राष्ट्रपति

वियतनाम के राष्ट्रपति ये समाजवादी गणतंत्र वियतनाम के राष्ट्र के प्रमुख है। १९८१ से १९९२ तक इन्हे राज्य परिषद के अध्यक्ष के पद से भी जाना जाता था। वियतनाम का संविधान के अनुसार ये सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति नेशनल असेंबली की सहमति से उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, अन्य मंत्री और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति करते हैं। २ अप्रैल २०१६ से ट्रान डाई क्वांग राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और वियतनाम के राष्ट्रपति · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और विश्व के सभी देश · और देखें »

इज़राइल के राष्ट्रपति

इज़राइल के राष्ट्रपति इज़राइल देश के राष्ट्रप्रमुख है। ये पद काफी हद तक एक औपचारिक पद होता है क्योंकी कार्यकारी शक्ति प्रभावी ढंग से इज़राइल के प्रधानमन्त्री के पास होती है। वर्तमान राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन २४ जुलाई २०१४ से पदस्त हैं। राष्ट्रपतियों को इज़राइल की विधायिका कनेसेट द्वारा सात साल की अवधि के लिए चुना जाता है और वे एक ही बार नियुक्त हो सकते हैं। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और इज़राइल के राष्ट्रपति · और देखें »

अब्दुल्ला अब्दुल्ला

अब्दुल्ला अब्दुल्ला वर्तमान में अफ़गानिस्तान के प्रधानमंत्री है। पूर्व में अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्री थे। उन्होने प्रधानमंत्री पद की शपथ 29 सितम्बर 2014 ग्रहण की। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और अब्दुल्ला अब्दुल्ला · और देखें »

अली ख़ामेनेई

आयतोल्लाह सय्यद अली होसैनी ख़ामेनेई (फ़ारसी: آیت‌الله سید علی حسینی خامنه‌ای; फ़ारसी उच्चारण: //) (जन्म १७ जुलई १९३९, मशहद, ईरान) ईरान के रहबरे इन्क़िलाब हैं। १९८१ से १९८९ तक ये ईरान के राष्ट्रपति थे। वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल अज़्मा सैयद अली ख़ामेनई का जन्म 1939 मं ईरान के पवित्र नगर मशहद एक धार्मिक परिवार में हुआ, आप के पिता हाज सैयद जवाद ख़ामनई मशहद के वरिष्ठ धर्म गुरुओं में से थे और आप की माता एक प्रसिद्ध धर्म गुरु हुज्जतुलइस्लाम सैयद हाशिम नजफ़ाबादी की सुपुत्री थीं। शिक्षा दीक्षा वरिष्ठ नेता सैयद अली ख़ामनई ने धार्मिक शिक्षा से अपनी शिक्षा आंरभ की और 14 वर्ष की आयु में एक प्रतिष्ठित धर्म शिक्षा केन्द्र से जुड़ गये किंतु इस के साथ ही आप ने आधुनिक शिक्षा का क्रम भी जारी रखा। बाद में ईरान के पवित्र नगर और विश्व में शीआ समूदाय की धार्मिक शिक्षा केन्द्र कुम आए जहॉ इमाम ख़ुमैनी सहित नामी गुरुओं से ज्ञान प्राप्त किया। यह वही काल था जब कुम में इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी राजशाही शासन के विरुद्ध अभियान का आरंभ कर रहे थे इस्लामी क्रांति आंदोलन जन्म ले रहा था। वरिष्ठ नेता इस पूरी प्रक्रिया में शामिल रहे। संघर्ष का आंरभ शाही सुरक्षा बलों द्वारा कुम के मदरसए फ़ैज़िया नामक शिक्षा संस्थान पर आक्रमण के बाद इमाम ख़ुमैनी ने वरिष्ठ नेता को मशहद जाकर जनता में जागरुकता उत्पन्न करने की जिम्मेदारी सौंपी। इमाम ख़ुमैनी ने पूरे ईरान में एक साथ जागरुकता आंदोलन छेड़ने की योजना बनाई थी। वरिष्ठ नेता ने ख़ुरासान प्रान्त के विभिन्न नगरों में जाकर इमाम खु़मैनी का यह संदेश पहुँचाया। वरिष्ठ नेता के लिए सरलता यह थी कि मोहर्रम का महीना आंरभ हो चुका था और लोग जगह जगह इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मनाने के लिए सभाओं का आयोजन कर रहे थे। पहली गिरफतारी: तीन मोहर्रम से आप ने भीषण देना आंरभ किया 6 मोहर्रम तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कार्यक्रमानुसार सात मोहर्रम से खुल कर शाही शासन के विरुद्ध भाषण देना आरंभ कर दिया। इस दौरान धार्मिक संस्थान फैज़िया पर आक्रमण की घटना भी आपने लोगों को बताई जिस से जनता में असंतोष की लहर दौड़ गयी भाषण को बीच ही में रोक का ईरानी शासक शाह के हरकारों ने आप को गिरफ़तार कर लिया। वरिष्ठ नेता की गिफ़तारी ने खुरासान प्रान्त की जनता में शाह विरोधी भावनाओं को और अधिक भड़का दिया। प्रथम गुव्त राजनीतिक संगठन की स्थापना: कई बार की गिरफ़तारियों के बाद वरिष्ठ नेता जब स्वंतत्र होकर कुम गयें तो वहॉ आप ने एक गुप्त राजनीतिक संस्था का गठन किया किंतु कुछ ही दिनों बाद शाही शासन को इस संस्था की भनक लग गयी और इस के कई सदस्य गिरफ़तार कर लिए गये। गिरफ़तारी आंरभ होने के बाद वरिष्ठ नेता एक वर्ष तक तेहरान में श्री हाशमी रफ़सन्जानी के घर में छिपे रहे शाही गुप्तचर सेवा को आप की खोज थी क्योंकि आप की लिखी हुई एक किताब ने भी ईरान के युवा वर्ग को अत्याधिक प्रभावित किया था। एक वर्ष की अवधि बीत जाने के पश्चात जब यह मामला कुछ ठंडा पड़ा और गिरफ़तार किए गये कई लोगों को स्वतंत्र कर दिया गया तो वरिष्ठ नेता मशहद चले गये जहॉ प्रान्त के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आप ने लोगों को शाही शासन के अत्याचारों और भ्रष्टाचारों से अवगत कराना आंरभ कर दिया। आप की सक्रियता का दायरा बढ़ा और तेहरान में भी आप ने भाषण दिए जिस के बाद शाही शासन के विरुद्ध सशस्त्र कार्यवाही करने वाले संगठन एम के ओ ने आप से संबध स्थापित किया। एम के ओ ने 1969 से ही सशस्त्र कार्यवाही आंरभ कर दी थी। शाह की गुप्तचर संस्था सावाक ने वरिष्ठ नेता पर कड़ी नज़र रखी हुई थी क्योंकि उन्हें विश्वास था कि सशस्त्र कार्यवाहियों से वरिष्ठ नेता का संबध है इस आधार पर वरिष्ठ नेता को एक बार फिर गिरफ़तार कर लिया गया किंतु55 दिनों की कड़ी यातनाओं के बाद प्रमाण न होने के कारण आप को स्वतंत्र कर दिया गया किंतु आप की सक्रियता पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिस के कारण वरिष्ठ नेता ने गुप्त रूप से सक्रियता आंरभ की और सन1971 से 1974 तक यह स्थिति जारी रही। १९७२ से 1973 के दौरान आप ने अलवी आंदोलन का आरंभ किया जिसने पूरे ईरान को अपने प्रभाव में ले लिया इस के बाद सावाकी एजेन्टों ने एक बार फ़िर वरिष्ठ नेता को गिरफ़तार किया यह उन की छठी और सब से कठिन गिरफ़तारी थी। इस्लामी क्रांति की सफ़लता और जिम्मेदारियॉं इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी के ज्येष्ठ पुत्र आयतुल्लाह हाज मुस्तफ़ा ख़ुमैनी की शहादत के बाद पूरे ईरान में शाही शासन के विरुद्ध आम रोष व्याप्त हुआ जनता में बेचैनी बढ़ी और सैनिकों ने छावनियों से भागना आंरभ कर दिया। इस्लामी क्रांति की सफ़लता का यह पहला चरण था। क्रांति की सफ़लता के बाद वरिष्ठ नेता को क्रांति की उच्य परिषद में सदस्यता मिली और फ़िर रक्षा मंत्रालय में क्रांति परिषद के प्रतिनिधि का पद संभाला। जिस के बाद आप ने क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की कमान संभाली रक्षा की उच्य परिषद के सदस्य हुए और तेहरान के इमाम जुमा बनाए गये। सन 1980 में चुनाव आंरभ होने के साथ ही वरिष्ठ नेता संसद सदस्य निर्वाचित हुए और इसी वर्ष इराक ने ईरान पर आक्रमण कर दिया और आठ वर्षीय थोपा गया युद्ध आंरभ हो गया। जिस के दौरान वरिष्ठ नेता ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई सन 1981 में वरिष्ठ नेता पर एम के ओ ने घातक आक्रमण किया जिस में आप गंभीर रूप से घायल हुए इस विस्फोट में आप का दाहना हाथ निष्क्रिय हो गया। इसी वर्ष आप ने राष्टृपति चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लिया और बहुमत से इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्टृपति निर्वाचित हुए। जिस के बाद राष्टृपति के दूसरे काल में भी वरिष्ठ नेता राष्टृपति निर्वाचित हुए और दूसरा चरण समाप्त भी न होने पाया था कि इस्लामी गणतंण ईरान के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी का एक लंबी बीमारी के बाद सवर्गवास गया और वरिष्ठ नेता को उन की सिफ़ारिश और तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों के मतानुसार इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के रूप में चुन लिया गया और इस प्रकार से ईरानी राष्टृ को इमाम ख़ुमैनी जैसे महान नेता को खो देने के बाद उन्हें के मार्ग पर अग्रसर एक दूसरा महान नेता मिल गया। वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनम उस समय से आज तक न केवल ईरान के वल्कि विश्व के अन्याचार ग्रस्त व पीड़ित राष्ट्रों के समर्थक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और निभाते रहेगें। ख़ामेनेई, अली.

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और अली ख़ामेनेई · और देखें »

अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई

अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति हैं। 29 सितंबर 2014 को उन्होंने इस पद की शपथ ली। उन्होंने हामिद करज़ई की जगह ली है। .

नई!!: राज्य और सरकार के वर्तमान प्रमुखों की सूची और अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्र और शासन के वर्तमान प्रमुखों की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »